Author: News Maati

न्यूयॉर्क । उत्तर-पूर्व और मध्य-अटलांटिक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ आ गई है। स्थिति को देखते हुए आपातकालीन चेतावनियां जारी करी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। हालात को देखते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने सोमवार देर रात आपातकाल की घोषणा की।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। कृपया घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से…

Read More

बीजिंग । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चीनी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।यह बातचीत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के हिस्से के रूप में हुई, जिसमें विदेश मंत्रियों ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की।जयशंकर ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह बीजिंग में अपने साथी एससीओ विदेश मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रपति शी…

Read More

मुंबई । देश का आर्थिक नर्व सेंटर कहे जाने वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार को एक ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद बीएसई के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजे गए ईमेल में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में दावा किया गया कि बीएसई टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम प्लांट किए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे फटेंगे।धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद बीएसई प्रशासन…

Read More

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बेबसी का एक किस्सा बताया, जिसमें वह अपनी खाली पड़ी जेब के कारण गजरा बेच रही एक छोटी सी बच्ची की मदद नहीं कर पाए थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने अपने साथ कुछ समय बिताया… बटुए में पैसे खत्म हो गए थे… कार की खिड़की पर एक छोटी बच्ची आई और उसने उनसे गजरे के फूलों का गुच्छा खरीदने के लिए कहा।”अमिताभ ने आगे लिखा, ”मैंने अपने बटुए में रखे पूरे पैसों को खर्च कर दिया था… जब कार आगे बढ़ी, तो मैं उस छोटी…

Read More

पटना । चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सोमवार को जारी इस अपडेट में बताया गया कि लगभग सभी मतदाताओं से संपर्क किया गया है। उन्हें गणना-फार्म EF दिया गया है। लगभग 88.66% मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा भी कर दिए हैं। इस प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से 35 लाख से ज्यादा नाम हटाए जा सकते हैं। इस खबर से बिहार की राजनीति में हलचल हो सकती है। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 जुलाईचुनाव आयोग के अनुसार, BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) ने घर-घर जाकर दो बार दौरा किया। अब तक…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में इस बार मॉनसून सत्र में सदस्यों को अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए हाउस के बाहर लॉबी में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा बल्कि इसके लिए वह सदन के अंदर ही अपनी सीट के सामने रखे मल्टी मीडिया डिवाइस से हाजिरी लगा सकेंगे। इस नई डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था के तहत सदस्यों के पास अटेंडेंस लगाने के लिए तीन विकल्प रहेंगे। इनमें बायोमेट्रिक, पिन नंबर और कार्ड सिस्टम होगा। इसमें से वह चाहे किसी एक सिस्टम से अपने सदन में आने की उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। ट्रायल की कामयाबी मिलने के बाद इस बार मॉनसून सत्र से…

Read More

नई दिल्ली। आईएसएस पर पहली बार भारत का परचम लहराकर 140 करोड़ से अधिक भारतीयों का स्वाभिमान सातवें आसमान पर पहुंचाने वाले गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद वापस लौट रहे हैं। देश के यशस्वी सपूत का स्वागत करने के लिए 140 करोड़ लोग पलक पांवड़े बिछाए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ मंगलवार को दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरेंगे। धरती पर पहुंचने में लगे 22 घंटे : आईएसएस से धरती पर आने में लगभग साढ़े 22…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली हवाई अड्डे पर सोमवार को स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली एक उड़ान से दो बदतमीज यात्रियों को उतार दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विमान के टैक्सिंग (विमान रनवे की तरफ चलने लगा) करते ही दोनों महिलाओं ने झगड़ा शुरू कर दिया। उन्होंने कॉकपिट तक पहुंचने की भी कोशिश की। सह-यात्रियों और केबिन क्रू ने उनसे अपनी सीटों पर लौटने और झगड़ा बंद करने का अनुरोध किया ताकि विमान उड़ान भर सके। पायलट ने भी इस बारे में घोषणा की। लेकिन जब वे नहीं मानीं, तो विमान को रोककर वापस उतार दिया गया। दोनों यात्रियों को सुरक्षा…

Read More

रांची । सभी कांग्रेस सांसद, झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री एवं कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान हुई बैठक के क्रम में खड़गे ने संगठन सृजन के तहत चलाए जा रहे अभियान की पूरी जानकारी के राजू एवं केशव महतो कमलेश से प्राप्त की। के राजू ने बताया कि झारखंड में संगठन सृजन का काम व्यापक स्तर पर चलाया…

Read More

रांची। राज्य में शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) इसी हफ्ते निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और उनके सहयोगियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। इस प्रकरण में 20 मई से अब तक दस आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच के तहत साक्ष्य जुटाने का काम तेजी से चल रहा है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले अनुसंधान पदाधिकारी पुख्ता साक्ष्य और संबंधित दस्तावेजों को एकत्र कर रहे हैं, जिसे रांची की एसीबी विशेष अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व…

Read More