Author: News Maati

रांची । झारखंड सरकार को मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह कि नियुक्ति के लिए बार-बार विज्ञापन निकाले जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेजों से लेकर अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली रह जा रहे हैं। वर्ष 2020, 2021 और 2023 में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से लिए गए इंटरव्यू में सफल हुए 143 डॉक्टर ऐसे हैं, जिनकी नियुक्ति अलग-अलग सदर अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में हुई थी, लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। अब राज्य सरकार ने इनकी सेवाएं समाप्त करने की घोषणा की है। विभाग ने इन पदों…

Read More

सीतापुर । उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए घर पर इंतजार करती रही, लेकिन न बारात पहुंची और न दूल्हा आया। फिलहाल यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस दूल्हे को ढूंढ रही है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली इलाके में मंगलवार को बारात आनी थी। मोहल्ला ठठेरी टोला के निवासी हमीद की लड़की का निकाह मोहल्ले के ही अमन पुत्र हनीफ के साथ तय था। हालांकि, शादी के दिन बारात न पहुंचने और दूल्हा फरार हो जाने से…

Read More

नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इंदिरा गांधी ने इस ऑपरेशन के लिए ब्रिटिश सैनिकों का सहयोग लिया और इसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को पत्र लिखकर अपनी आंतरिक समस्याएं साझा कीं। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पत्र शेयर किया। उन्होंने लिखा, “1984 में ब्रिटिश सैनिकों के सहयोग से ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ करने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को यह पत्र भेजा। क्या कभी भी एक सार्वभौमिक…

Read More

मऊ । मुख्तार अंसारी के करीबी रहे लोगों पर ऐक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माफिया और घोसी के पूर्व सांसद रहे अतुल राय की 4.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी ने यह संपत्ति अतुल राय और जितेंद्र सापरा की कंपनी मेसर्स स्पेक्ट्रम इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर खरीदी थी। जब्त की गई संपत्ति में दिल्ली का एक फ्लैट, वाराणसी के तीन प्लॉट और गाजीपुर की दो कृषि जमीन शामिल हैं। ईडी की जांच में मुख्तार अंसारी और अतुल राय के…

Read More

चंडीगढ़ । दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करतारपुर के दासूपुर निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) के रूप में हुई है। उसे मंगलवार देर रात जालंधर जिले के एक गांव में उसके घर से पकड़ा गया है। उसका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। अमृतपास सिंह ढिल्लों एक एनआरआई है। फौजा सिंह दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक थे। 113 साल के फौजा सिंह लंबी दूरी की दौड़ के लिए जाने जाते थे। सोमवार को पंजाब में जालंधर-पठानकोट नेशनल…

Read More

नई दिल्ली । जीएसटी में बड़े बदलाव करने जा रही है सरकार। प्रधानमंत्री कार्यालय ( पीएमओ ) ने जीएसटी में बड़े बदलाव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जीएसटी से 12% का स्लैब खत्म हो सकता है। जीएसटी लागू होने के आठ साल बाद यह पहला बड़ा बदलाव होगा।अगस्त में संसद के मानसून सत्र के बाद होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बारे में प्रस्ताव रखा जा सकता है। जीएसटी काउंसिल ही इनडायरेक्ट टैक्स पर फैसले लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है। वित्त मंत्रालय राज्यों से बात करके इस सुधार को आगे बढ़ाने पर सहमति बनाने की कोशिश…

Read More

रांची। धुर्वा निवासी युगेश्वर पंडित से मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे होने की बात कहकर साइबर ठगों ने चार लाख दो हजार रुपये की ठगी कर ली। युगेश्वर ने इस मामले में साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। युगेश्वर पंडित ने पुलिस को बताया कि वह सीडी 18 सेक्टर तीन एचईसी कालोनी धुर्वा में रहते हैं। 22 जून को उनके मोबाइल पर फोन आया और बात करने वाला व्यक्ति ने कहा कि वह एक सरकारी अधिकारी बोल रहा है। ठगों ने फोन पर युगेश्वर पंडित से कहा कि तुम मनी लांड्रिग के एक मामले में शामिल हो। जेल जाओगे। फिर…

Read More

पटना। राजधानी पटना की तर्ज पर गंगा किनारे बसे अन्य शहरों में भी गंगा पथ के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।श्री चौधरी ने कहा कि मुंगेर से सबौर के बीच 82.80 किलोमीटर लंबे गंगा पथ परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर कुल 9969.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गंगा पथ परियोजना को दो हिस्सों में लागू किया जाएगा। मुंगेर (सफियाबाद) से बरियारपुर, घोरघट होते हुए सुल्तानगंज तक 42 किलोमीटर लंबे गंगा पथ को एचएएम यानि हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनाया जाएगा। इस खंड पर कुल 511980.00 लाख (पांच हजार एक सौ उन्नीस करोड़ अस्सी लाख) रूपये…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के जबरा निवासी जमीन कारोबारी प्रदीप प्रसाद की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव के साथ कोर्रा चौक को जाम कर दिया। उल्लेखनीय हो कि गत छह जुलाई की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रदीप को फोन कर बाहर बुलाया था। कुछ समय बाद वह गंभीर रूप से घायल मिले। उनका मोबाइल फोन भी गायब था। परिजनों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। उनका मानना है कि जमीन कारोबार के विवाद में प्रदीप की हत्या की गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर…

Read More

रांची। झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश में बताया गया है कि डीआईजी रांची का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है, जिससे कई कार्य बाधित हो रहे हैं। डीआईजी रांची के पद पर नियमित पदस्थापन होने तक इंद्रजीत महथा वहां अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उनके कार्य को भी सीमित किया गया है। वे उस कार्यालय से संबंधित एसीपी, एमएसीपी, विभागीय जांच, विभागीय कार्यवाही, अपील अभ्यावेदन, अभियोजन स्वीकृत्यादेश व हाई कोर्ट से संबंधित रिट याचिकाओं को निष्पादित…

Read More