Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि योग्य महिलाओं को अपनी आजीविका के लिए कमाई करनी चाहिए और उन्हें अपने पति से गुजारा भत्ता के रूप में अंतरिम भरण-पोषण की मांग नहीं करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने गुजारा भत्ता संबंधी एक मामले की सुनवाई करते हुए एक महिला को फटकार लगाते हुए कहा, ‘आप इतनी पढ़ी-लिखी हैं। आपको खुद के लिए मांगना नहीं चाहिए, आपको खुद कमाकर खाना चाहिए।’चीफ जस्टिस ने बात एक महिला की याचिका पर कही जिसने शादी के 18 महीने के भीतर अपने पति से अलग होने के बाद…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान वह देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी जबकि धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में यहां के प्रोजेक्ट भवन में समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक-चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सावन माह में देवघर में श्रद्धालुओं…
चतरा। वशिष्ठ नगर थाना पुलिस की छापेमारी में कटैया गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म की आड़ में संचालित अवैध विदेशी शराब निर्माण की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ मंगलवार को किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट, नकली लेबल और होलोग्राम समेत शराब बनाने एवं पैकिंग के उपकरण बरामद किया गया। इस फैक्ट्री का संचालन मुन्ना साव, छोटू साव और अशोक साव कर रहे थे। ये लोग स्पिरिट में कृत्रिम कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर रहे थे। तैयार शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर बाजार में सप्लाई…
रांची। सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग और प्राकृतिक आवरण पर पड़ रहे इसे विपरीत प्रभाव को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गंभीर चिंता जताई है। पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों और जलाशयों के आसपास इसके उपयोग पर रोक लगाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। सेठ ने अपने पत्र में कहा कि प्राकृतिक आवरण और सौंदर्य से भरपूर झारखंड में कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। झारखंड चूंकि जंगल और प्रकृति के सौंदर्य उपहारों से भरा-पूरा है, ऐसे में इसका संरक्षण भी हम सबकी जिम्मेदारी…
खूंटी । खूंटी लोकसभा क्षेत्र से आठ बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मंगलवार को रांची के भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व में मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि सरकार ने 15 फरवरी 2023 को देश में सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और इसकी पहुंच हर गांव और पंचायत तक सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों में देशभर के सभी गांवों और पंचायतों में दो लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियां (एम-पीएसीएस), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का लक्ष्य है। अमित शाह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि यह योजना केंद्र सरकार…
रांची। बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर खरीद-बिक्री किए जाने के मामले की जांच ईडी ने शुरू कर दी है। ईडी ने इस मामले में ईसीआईआर 6/2025 दर्ज कर लिया है और इस केस के सीआईडी के हाथों गिरफ्तार किंगपिन इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन से जेल में 23 जुलाई बुधवार को पूछताछ करेगी। ईडी ने इसके लिए पीएमएलए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों से पूछताछ के लिए ईडी को अनुमति प्रदान की है। सीआईडी ने बोकारो के सेक्टर-12 थाना में दर्ज कांड…
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। भाजपा नीत राजग के पास बहुमत होने से संभावित नामों पर विचार किया जा रहा है। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को निर्वाचक मंडल में बहुमत प्राप्त है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। आगामी दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। भाजपा के पास इस पद पर चुनने के लिए नेताओं का एक बड़ा समूह है। राज्यपालों में से या संगठन के अनुभवी नेताओं अथवा केंद्रीय मंत्रियों में से किसी का चुनाव किया जा सकता…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों के लिए ‘क्यूआर’ कोड संबंधी निर्देश पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार कर दिया और इस मार्ग पर मौजूद सभी होटल मालिकों को निर्देश दिया कि वे वैधानिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि वह होटल या ढाबा मालिक का नाम और क्यूआर कोड प्रदर्शित करने के अन्य मुद्दों पर विचार नहीं कर रही, क्योंकि मंगलवार को कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन है। पीठ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…