Author: News Maati

नई दिल्ली । हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मिड-ईयर अपडेट में भारत आठ पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यह उपलब्धि प्रभावशाली है, क्योंकि पिछले छह महीनों में किसी भी देश की रैंकिंग में यह सबसे बड़ी वृद्धि है। इस वर्ष की शुरुआत में भारत 85वें स्थान पर था। ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, उन देशों के नागरिकों को उनके पासपोर्ट द्वारा दी जाने वाली यात्रा स्वतंत्रता के आधार पर देशों की एक ग्लोबल रैंकिंग है। भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा लिस्ट में दो और देशों के शामिल होने के साथ, अब देश को 59…

Read More

नई दिल्ली । दिग्गज इन्वेस्टमेंट कंपनी मॉर्गन स्टेनली की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। साथ ही, 2035 तक अर्थव्यवस्था का आकार 10.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में बताया गया कि यह अनुमान इस संभावना पर आधारित है कि 2030 और 2035 के बीच तीन से पांच राज्य (महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक) की अर्थव्यवस्था लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की होगी और ये शीर्ष 20 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों…

Read More

नई दिल्ली । जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी अपने राजपत्र (गजट) के माध्यम से धनखड़ के इस्तीफे को अधिसूचित किया।संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित कराने का अधिकार प्राप्त है। यह चुनाव “राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952” तथा “राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974” के अंतर्गत संपन्न कराया जाता है। निर्वाचन आयोग ने नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण…

Read More

धनबाद। धनबाद में एक अवैध रूप से कोयला खदान में खनन के दौरान चाल के धंसने से 9 मजदूरों के मौत हो गई, जबकि कई मजदूर फंसे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआए जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं हैं। विधायक सरयू राय के ट्वीट के बाद धनबाद पुलिस प्रशासन मामले को दबाने मे लगे। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद, इलाके में मचा हड़कंप और स्थानीय प्रशासन…

Read More

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जीआरपी ने साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी ने एक यात्री के पास से 1.80 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। यह रकम ए-2 कोच में सीट नंबर 44 पर यात्रा कर रहे ओमप्रकाश चौधरी के दो स्लेटी रंग के ट्रॉली बैग से मिली। ओमप्रकाश बिहार के सारण जिले के मरहियां का निवासी है। जीआरपी ने जब उनसे बैग में इतनी बड़ी रकम पाए जाने को लेकर सवाल किया तो उनके बयानों में विरोधाभास जीआरपी को मिला। उनके पास इन पैसों के होने के बाबत कोई स्पष्ट जवाब…

Read More

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी का आरोप है कि उसके पति ने निजी पलों की जासूसी करने के लिए बेडरूम और बाथरूम में खुफिया कैमरे लगाए और दहेज के तौर पर 1.5 लाख रुपये की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला अधिकारी ने यह शिकायत आंबेगाव पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। समय के साथ उसके पति को उस पर शक होने लगा और उसने…

Read More

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता चला गया। इसी बीच भारत ने एक बार फिर ऐसा फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। दरअसल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी…

Read More

नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के स्वीकार किये जाने के बाद नए उपराष्ट्रपति को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। भाजपा नेताओं के बीच चर्चा में कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इसके लिए पहली पसंद के रूप में सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रिटेन और मालदीव के दौरे लौटने के बाद नए उपराष्ट्रपति के चयन लेकर फैसला हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में नए उपराष्ट्रपति के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी…

Read More

पटना । बिहार EOU को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी सैयद शाहनवाज वजी को पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी मंगलवार को हुई। वजी के साथ उसके दो साथी रजनीकांत और शौकत अली भी पकड़े गए। पुलिस को वजी की तलाश तीन साल से थी। उन्होंने डिजिटल निगरानी से उसे पकड़ा। EOU के एडीजी नैय्यर हसनैन खान को खबर मिली थी कि वजी धनबाद से पटना आ रहा है। पुलिस टीम ने उसे पटना जंक्शन पर ट्रेन से उतरते ही पकड़ लिया। वजी ने पहचान छिपाने के लिए नकली पहचान पत्र और…

Read More

रांची । झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ( JBVNL ) ने रांची और धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। 25 जुलाई 2025 से अगर उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं होगा, तो उनकी बिजली ऑटोमेटिक रूप से कट जाएगी। निगम ने ‘ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। JBVNL के अनुसार, रांची और धनबाद सर्किल में अब तक लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं को अपने मीटर वॉलेट में पॉजिटिव…

Read More