Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव के पास मंगलवार की सुबह पटना एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। इनका इलाज सदर अस्पताल, आरा में चल रहा है। घायलों में बक्सर जिले के चक्की थाना के लीलाधरपुर गांव निवासी बलवंत सिंह और बिहिया थाना क्षेत्र के चकराही गांव निवासी रवि रंजन सिंह शामिल हैं। अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 3 मैग्जीन और 4 कारतूस मिले हैं. बिहिया-कटेया रास्ते पर नदी के करीब मंगलवार की सुबह लगभग पौने…
नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सोमवार शाम अचानक पद से इस्तीफा देने से उनके उत्तराधिकारी की दौड़ शुरू हो गई है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को निर्वाचक मंडल में बहुमत प्राप्त है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं। आगामी दिनों में संभावित नामों पर विचार किए जाने की संभावना है। बीजेपी के पास इस पद पर चुनने के लिए नेताओं का एक बड़ा समूह है। राज्यपालों में से या संगठन के अनुभवी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों में से किसी का चुनाव किया जा सकता है। धनखड़ भी उपराष्ट्रपति बनने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल…
नई दिल्ली। अनुभवी वकील और राजनीतिक हस्ती जगदीप धनखड़ ने 2022 से 21 जुलाई 2025 को अपने इस्तीफे तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने सोमवार को स्वास्थ्य आधार पर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल छोटा था। उन्हें संसदीय प्रक्रियाओं पर दृढ़ पकड़ और तीक्ष्ण कानूनी कुशाग्रता के लिए जाना जाता था। वे अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रीय मुद्दों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे। राजस्थान के ग्रामीण इलाके से भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक तक जगदीप धनखड़ का सफर, दृढ़ता, बहुमुखी प्रतिभा और जनसेवा की कहानी है। वे…
पटना । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीरज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को संभालने में विफल हो रहे हैं और अच्छा होगा कि वह अपने बेटे निशांत कुमार को कमान सौंप दें। वह युवा हैं तो बिहार को अच्छे से संभाल लेंगे। पूर्व सीएम के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि निशांत कुमार की चिंता उन्हें नहीं करनी चाहिए। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे…
नई दिल्ली । कैश कांड में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। संसद के मानसून सत्र का आगाज होते ही 145 लोकसभा सांसदों ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। सांसदों ने संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत लोकसभा स्पीकर को सौंपे गए ज्ञापन को कांग्रेस, टीडीपी, जेडीयू, जेडीएस, जनसेना पार्टी, एजीपी, शिवसेना (शिंदे), एलजेएसपी, एसकेपी, सीपीएम सहित विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है। जिन 145 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव…
मुंबई । लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,200.34 और निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,090.70 पर था। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटस और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद…
नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील मैथ्यूज जे. नेदुमपारा को कड़ी फटकार लगाई। नेदुमपारा ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का जिक्र केवल “वर्मा” कहकर किया, जस्टिस वर्मा के आधिकारिक आवास के स्टोररूम में नकदी मिलने के आरोपों की चर्चा है। सीजेआई गवई ने नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या वह आपके दोस्त हैं? वे अभी भी जस्टिस वर्मा हैं। कुछ शिष्टाचार रखें। आप एक विद्वान जज का जिक्र कर रहे हैं।”यह टिप्पणी तब आई जब नेदुमपारा ने जस्टिस वर्मा के बंगले से भारी मात्रा…
हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले में डायन बताकर एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला और तांत्रिक अनुष्ठान किया। इसके बाद उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया। डायन मुक्ति के नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए। घटना हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव की है।पीड़िता ने रविवार रात बरही थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने…
चाईबासा। झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। चाईबासा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं और पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चाईबासा और…
नई दिल्ली । देशभर की सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह याचिका वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि सभी दुकानों, रेहड़ी-पटरी वालों, शोरूम, डिस्ट्रीब्यूटर और डीलरों के लिए नेमप्लेट लगाना अनिवार्य किया जाए। इससे उपभोक्ताओं को दुकानदार की पहचान, पता, संपर्क नंबर और सामान की गुणवत्ता की पूरी जानकारी मिल सकेगी।वकील अश्विनी उपाध्याय ने इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत…