Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के 5 जिलों में उड़ेंगे हवाई जहाज और 9 में बनेंगे हेलीपोर्ट, सम्राट चौधरी कैबिनेट का ऐलान
- छह राज्यों में नये गवर्नर, पलामू के पूर्व सांसद बृज मोहन राम को ओड़िशा की जिम्मेदारी
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Author: News Maati
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों के लिए ‘क्यूआर’ कोड संबंधी निर्देश पर रोक लगाने से मंगलवार को इनकार कर दिया और इस मार्ग पर मौजूद सभी होटल मालिकों को निर्देश दिया कि वे वैधानिक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करें। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि वह होटल या ढाबा मालिक का नाम और क्यूआर कोड प्रदर्शित करने के अन्य मुद्दों पर विचार नहीं कर रही, क्योंकि मंगलवार को कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन है। पीठ…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भुवनेश्वर से आने वाला इंडिया वन एयर का 19 सीटर विमान लैंडिंग के दौरान अचानक फिसल गया। विमान रनवे से उत्तर दिशा की ओर घास पर जा रुका। इस विमान में दो पायलट सहित कुल 9 यात्री सवार थे। भुवनेश्वर से आने वाले इंडिया वन एयर विमान के सोनारी एयरपोर्ट पर आज सुबह लैंडिंग के समय आए झटके से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और कई यात्री डर के मारे चीखने-रोने लगे। हालांकि पायलट की सूझबूझ और तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…
चाईबासा। चक्रधरपुर की रेंजर अदिति कुंडू को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। कुंडू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल चक्रधरपुर मंडल का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे स्काउटिंग समुदाय के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और साथी रेंजर्स ने अदिति की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा…
रांची। राजधानी में चल रही जर्जर सरकारी बसों को लेकर जेबीकेएसएस आर्मी नाम के ट्विटर हैंडल से मंगलवार को की गई एक पोस्ट ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। इस ट्वीट में लिखा गया था रांची में चलती हैं हाइटेक बसें। इस ट्वीट पर परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब में लिखा कि आपको साधुवाद। सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि यह सभी विषय मेरे संज्ञान में हैं और इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए वे और उनका विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्?होंने कहा…
रामगढ़। जिले में कोयला तस्करों के बाद अब बालू और पत्थर तस्करी करने वालों पर गाज गिरेगी। जिला प्रशासन ने तस्करों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई करने के लिए कमर कस लिया है। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बालू और पत्थर की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए सभी अंचल अधिकारी और सभी थाना प्रभारी को खुली छूट दे दी है। अब खनन विभाग के अलावा अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी भी सीधे गाड़ियों की जांच कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उसे जब्त कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को बालू…
रांची। जीवन और मौत से जूझ रही हजारीबाग की 27 वर्षीय कृति सिंह को तत्काल स्टेम सेल की सख्त आवश्यक है। कृति ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में जब यह मार्मिक अपील की तो उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। परिजनों ने बताया कि महज 13 वर्ष की उम्र में क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से ग्रस्त कृति ने बीते वर्षों में दवाओं के सहारे सामान्य जीवन जीने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन अब बीमारी एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है। जहां उसका इलाज केवल एक स्टेम सेल प्रत्यारोपण से ही संभव है। इसके लिए…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इस सरकार के घोटाले की श्रृंखला में अब नाम परिवर्तन घोटाला भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब नाम परिवर्तन घोटाले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। क्योंकि आशंका है कि जांच के बाद कई और चौंकाने वाले रहस्य सामने आ सकते हैं। शाहदेव मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद अनेक वर्षों तक नाम परिवर्तन संबंधित गजट नोटिफिकेशन मैन्युअल होता था। इसका रजिस्टर बनाया जाता था।…
पटना। बिहार के लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसा ही एक और प्रतिभा बिहार के पूर्वी चम्पारण से उभरी है। मोतिहारी की रहने वाली 14 साल की आराध्या ने हनुमान चालीसा का अनुवाद 234 भाषाओं में कर अनूठा इतिहास कायम किया है। आराध्या सिंह पटना के सेंट केरेंस स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। आराध्या सिंह ने हनुमान चालीसा का अनुवाद अंग्रेजी, स्पैनिश, जापानी, पुर्तगाली, कोरियन, लैटिन, ग्रीक, पंजाबी, मराठी, स्वाती समेत देसी और विदेशी भाषाएं शामिल हैं। यह कार्य उन्होंने पिछले वर्ष छठ पूजा के समय से शुरू किया था और महज 6 महीने में पूरा…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को कहा कि उपराष्ट्रपति कार्यालय को सूचित कर दिया गया था कि जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में वह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू शामिल नहीं हो पाएंगे। यह बैठक कल शाम उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देने से कुछ समय पहले हुई थी। नड्डा की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा बीएसी बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता और रीजीजू की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए जाने के बाद आई है। रमेश के दावों के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें कई भूमिकाओं में देश की सेवा का मौका मिला है और वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने…