Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हाई कोर्ट ने रांची के 32 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दिया निर्देश
- पटना में बनेगा बिहार का पहला टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट
- शिवजी की बारात नहीं, हुड़दंगियों की जमात है कांग्रेस, राहुल गांधी पर BJP का निशाना
- कांग्रेस का एक ही फंडा है, राज नहीं तो अराजकता फैला दो, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का तीखा हमला, बोले- वोट चोरी के सबूत कहां?
- सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से किया इनकार
- अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
- SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज
- जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, पथराव में 10 से अधिक घायल
Author: News Maati
पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बढ़ते अपराध और वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर विपक्ष ने आज फिर सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राजद और वाम दलों के विधायकों ने विधानसभा के मेन गेट को जाम कर दिया, जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वैकल्पिक द्वार से सदन में प्रवेश करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित सत्तारूढ़ दल के कई विधायक भी दूसरे दरवाजे से अंदर गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और विपक्षी विधायकों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विपक्ष का आरोप है कि…
पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वोटर वेरिफिकेशन और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जो लोग मर चुके हैं या जिन्होंने दो-दो वोटर कार्ड बनवा लिए हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट से कटेगा ही। इसमें गलत क्या है?” जायसवाल ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को ‘बिना मतलब का हंगामा’ बताते हुए कहा कि “ये लोग काला कपड़ा पहन कर विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इनका दिल काला है, इनका…
रांची । झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। रांची के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वे झारखंड के 17वें चीफ जस्टिस बन गए। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, झारखंड सरकार के कई मंत्री, महाधिवक्ता राजीव रंजन, जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के परिजन और…
शिमला । हिमाचल प्रदेश में बहुपति प्रथा (एक महिला के कई पति होना) कोई नई बात नहीं है। इस परंपरा से जुड़े कई जानकारों का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में यह प्रथा इसलिए चली आ रही है ताकि परिवार एकजुट रहे और ज़मीन का बंटवारा न हो। यह पुरानी परंपरा एक बार चर्चा में तब आई जब सिरमौर जिले के ट्रांसगिरी क्षेत्र के शिलाई गांव में हाटी जनजाति के दो भाइयों ने हाल ही में एक ही महिला से शादी की। राजस्व, बागवानी और जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा, ‘‘यह कोई नई परंपरा नहीं है।…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा बिहार में 52 लाख लापता मतदाताओं की पहचान उजागर करने पर, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “बात सिर्फ़ उन 52 लाख लोगों की नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी धोखाधड़ी की है। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। हमने उनसे वीडियोग्राफी दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने वीडियोग्राफी के नियम बदल दिए। महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता जुड़े। कर्नाटक में हमने एक बड़ी चोरी पकड़ी है। मैं चुनाव आयोग को दिखाऊँगा कि चोरी कैसे होती है। अब उन्हें समझ आ गया…
पटना। जनसूराज पार्टी ने आज गरीबों को रोजगार और दलित भूमिहीन परिवारों को ज़मीन देने की मांग को लेकर पटना में जोरदार विधानसभा मार्च निकाला। मार्च की अगुवाई जनसूराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा था—गरीब परिवारों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता रोजगार के लिए देना। दलित भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन का आवंटन करना। भूमि सर्वेक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना। मार्च के दौरान जब जनसूराज के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिबंधित विधानसभा क्षेत्र की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प…
नई दिल्ली । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बुधवार को सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने विपक्षी सांसदों को चेताते हुए कहा कि आप संसद में भी सड़क जैसा व्यवहार कर रहे हैं। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में तख्तियां दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होने पर भी जारी रहा। विपक्षी सांसद पोस्टर-तख्तियां लेकर लोकसभा में…
पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। तेजस्वी यादव विधानसभा में एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग को भी घेरा। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को टोकते हुए उनके आरोपों का जवाब दिया। तेजस्वी यादव को सदन में जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “आप बिहार की जनता को बरगला रहे हैं। जनता को भ्रमित करने का खेल बंद करें। आप सूत्र के आधार पर क्या-क्या शब्द बोलकर बिहार को लज्जित करते हैं।” इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है। इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग कपिल सिब्बल ने की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिया है कि इस मामले के लिए जल्द ही एक विशेष बेंच का गठन किया जाएगा। हालांकि चीफ जस्टिस बी. आर. गवई इसका हिस्सा नहीं होंगे। वकील कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, राकेश द्विवेदी और सिद्धार्थ लूथरा जस्टिस यशवंत वर्मा की ओर से पेश हुए। कपिल सिब्बल ने सीजेआई की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला उठाते हुए कहा, “इस मामले में कई संवैधानिक पहलू जुड़े…
नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि भारत की जीडीपी 2025 में 6.5 प्रतिशत और 2026 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। इसकी वजह घरेलू स्तर पर मजबूत मांग और मौद्रिक नीति में नरमी होना है। एडीबी ने बयान में कहा कि महंगाई इस साल 3.8 प्रतिशत और 2026 में 4 प्रतिशत रह सकती है, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा तय की गई सीमा के मुताबिक है। बयान में आगे कहा कि भारत में खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट से मुख्य महंगाई को नियंत्रित करने में भी मदद मिली है। खाद्य…