Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
- 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
- 25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- राज्यों के बाद अब केंद्र में भी लागू होगी UCC, यह संवैधानिक जिम्मेदारी, भाजपा नेता का बड़ा बयान
- आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषी करार
- लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का प्रभार
- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
- बिहार : वैशाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, वाहन पर भी की फायरिंग
Author: News Maati
रांची। देश और दुनियाभर में राष्ट्रवादी उद्योगपति, देशभक्त और मानवता के प्रतीक जमशेदजी जी टाटा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी देश के महान उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को जमशेदजी टाटा को याद करते हुये शत-शत नमन किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जमशेदजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय औद्योगिक विकास…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्रीराम पुरी और उत्तम कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। जेएससीए के पदाधिकारियों ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जेएससीए के सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और…
रामगढ़। झारखंड कला सांस्कृतिक संघ के द्वारा 29 मई को रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर दामोदर नदी घाट पर गंगा आरती का भी भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ शहर के किला मंदिर प्रांगण में झारखंड कला सांस्कृतिक समिति बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रामगढ़ की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाली एक दिवसीय रामगढ़ महोत्सव को लेकर जानकरी दी गई। इसके अंतर्गत विश्व वर्षा वन दिवस एवं भव्य गंगा आरती का आयोजन स्थल दामोदर नदी तट में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायगा। इसमे 5100 पौधों…
रामगढ़। रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारिणी समिति के सत्र 2025-27 की प्रथम वर्ष की द्वितीय बैठक बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में सोमवार को संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी और संचालन पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल ने किया । चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने बैठक में व्यापारियों से जुड़े समस्याओं और निदान पर विशेष चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों की समस्या को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से साथ विशेष चर्चा की गई। बैठक में चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने अपने सहयोगियों के साथ रामगढ़ थाने के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार…
नई दिल्ली। भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने शाह की ओर से मांगी गई माफी को “मगरमच्छ के आंसू” बताते हुए अस्वीकार कर दिया और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी (विशेष जांच दल) के गठन के आदेश दिए हैं। माफी बचने का तरीका, शर्मनाक टिप्पणी : सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “कभी-कभी माफ़ी सिर्फ बचने के लिए मांगी जाती है। आपने जिस तरह के…
मुंबई । हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी हमेशा से अपने देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शोज से की थी और आज वह लाखों लोगों की पसंद बन चुकी हैं। उनके न सिर्फ गाने रिलीज होने के साथ हिट हो जाते हैं, बल्कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल होती रहती है। इस कड़ी में उनका एक फोटोशूट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने हाल ही में ब्राउन सूट में बेहद खूबसूरत फोटोशूट कराया। इस लुक में उन्होंने…
कांस । अभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर और भारत की अपनी डार्लिंग डीवा मौनी रॉय ने 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा की भावना का जश्न मनाया। भारत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए मौनी ने कैरोलीन कॉउचर के शानदार परिधान में प्रतिष्ठित फ्रेंच रिवेरा की शोभा बढ़ाई, जिसमें उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास झलक रही थी। उनके लुक में चार चांद लगाए चोपार्ड के खूबसूरत आभूषणों ने, जिससे मौनी की कालातीत सुंदरता और भी निखरकर सामने आई। मौनी इस प्रतिष्ठित मंच पर भारतीय कला…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों की पेंशन को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से रिटायर्ड जजों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के आदेश दिए हैं। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने अपने फैसले में कहा, “चाहे उनकी प्रारंभिक नियुक्ति का स्रोत कोई भी हो, चाहे वह जिला न्यायपालिका से हो या वकीलों में से हो, उन्हें प्रति वर्ष न्यूनतम 13.65 लाख रुपए पेंशन दी जानी चाहिए।” सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा…
अमृतसर। भारतीय सेना ने बताया कि कैसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा स्वर्ण मंदिर सहित पंजाब के विभिन्न शहरों पर किए गए संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सेना ने मीडिया के समक्ष पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को दिखाया, जिसे भारतीय वायु रक्षा तंत्र ने हवा में ही निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था। 15 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इस दौरान कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तान की सेना ने अपने प्रशिक्षित आतंकियों के जरिए पहलगाम में देशी-विदेशी निहत्थे पर्यटकों…
मुंबई । बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को बहुत ही प्यारे शब्दों में शुभकामनाएं दीं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनीता के साथ अपने रिश्ते की खूबसूरत यादें साझा की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर किए, जिसमें वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं। इन…