Author: News Maati

लखनऊ । धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छांगुर बाबा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने छांगुर बाबा को अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद छांगुर बाबा को 5 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छांगुर बाबा पर गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी धन के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया। उन्होंने गौरव गोगोई पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सांसद ने सेना की वीरता, शौर्य और पराक्रम पर एक भी शब्द नहीं कहा। राजीव रंजन सिंह ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान कहा, “आप (गौरव गोगोई) देशभक्ति की बात कर रहे हैं। आप इस पर बात कर रहे हैं कि कितने जहाज गिरे, लेकिन गौरव गोगोई ने एक शब्द भी सेना की वीरता, शौर्य और पराक्रम पर नहीं कहा।…

Read More

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं पर करारा हमला बोला। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष हमेशा पूछा कि हमारे कितने विमान पाकिस्तान ने मार गिराए, एक बार भी नहीं पूछा कि दुश्मन के हमने कितने विमान मार गिराए।” राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष को सवाल जरूर पूछना चाहिए, लेकिन सवाल उद्देश्यपूर्ण और राष्ट्रीय हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा, “विपक्ष का सवाल यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकी ठिकानों को तबाह…

Read More

रांची/नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में सहायक आचार्य (शिक्षक) के 26,001 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में विलंब पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। अदालत ने निर्देश दिया है कि यदि 14 अगस्त तक सभी विषयों और वर्गों का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया गया, तो 18 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव, जेएसएससी सचिव, शिक्षा सचिव और शिक्षा उप सचिव को खुद कोर्ट में पेश होना होगा।न्यायालय ने सोमवार को यह निर्देश परिमल कुमार एवं अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि झारखंड सरकार इस…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत के चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त को बिहार के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करने से रोकने से इनकार कर दियाऔर एक बार फिर चुनाव आयोग से आधार और वोटर कार्ड पर विचार करने का मौखिक आग्रह किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने आज विस्तृत सुनवाई नहीं की क्योंकि न्यायमूर्ति कांत को दोपहर में मुख्य न्यायाधीश के साथ एक प्रशासनिक बैठक में शामिल होना था। याचिकाकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई…

Read More

रांची । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नित्यानंद पाल के रूप में हुई है, जो धनबाद जिले के हरिहरपुर का निवासी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने लोकेशन ट्रेस कर नित्यानंद को धनबाद से गिरफ्तार किया। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे रांची लाया जा रहा है। पुलिस…

Read More

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि 6-7 मई 2025 की रात हमारी सेना ने एक ऐतिहासिक ऑपरेशन को अंजाम दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अमानवीयता की चरम सीमा बताते हुए कहा कि हमलावरों ने लोगों की पहचान उनके धर्म के आधार पर की और उन्हें निशाना बनाया। रक्षा मंत्री ने बताया कि हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक…

Read More

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सेना के जवानों ने ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया। यह मुठभेड़ लिडवास में हुई, जहां सेना ने आतंकियों की घेराबंदी कर उन्हें मार गिराया। आॅपरेशन के संबंध में सेना की चिनार कॉर्प्स ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, आॅपरेशन महादेव: लिडवास इलाके में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ है और आॅपरेशन जारी है। इसके कुछ समय बाद एक अन्य…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर सोमवार को फटकार लगाई और कहा कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मंत्री का व्यवहार अदालत को उनकी मंशा पर संदेह पैदा करने के लिए मजबूर कर रहा है। शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है जो ऑनलाइन…

Read More

पटना। पटना में लगातार बारिश के कारण पटना जंक्शन समेत कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। कई मोहल्ले और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि पटना में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, बाजार समिति, किदवईपुरी जैसे इलाके जलजमाव की चपेट में हैं. ये सभी पटना के व्यस्तम जगहों में से एक है. कई सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है ।…

Read More