Author: News Maati

रांची । झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं । इस चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की अगुवाई वाली टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए एसके बेहरा गुट को करारी शिकस्त दी है। अजय नाथ शाहदेव झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही उनकी टीम से संजय पांडे उपाध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी सचिव, शहबाज नदीम सह सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव के लिए मतदान केंद्र झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम परिसर में नॉर्थ गेट के पास बनाए गए थे।…

Read More

हिसार। हरियाणा के हिसार की 33 वर्षीय यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने 17 मई को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशांक कुमार सावन ने रविवार को मीडिया को बताया कि आधुनिक युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंट सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों को भर्ती कर अपने प्रचार…

Read More

दरभंगा । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के पटना में पोस्टर छाए हुए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। अब चिराग पासवान ने दरभंगा में इन सवालों का जवाब दिया। चिराग पासवान ने सीएम पद के लिए अपनी दावेदारी को खुद खारिज कर दिया। दरअसल पटना के कई चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों पर कई नारे लिखे हैं जैसे- ‘बिहार का CM चिराग चाहिए’, ‘बिहार कर रहा ताजपोशी का इंतजार’, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ और ‘चिराग के स्वागत को बिहार है…

Read More

इस्लामाबाद । लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैफुल्लाह खालिद को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया है। भारत की खुफिया एजेंसियों को लंबे समय से इस खूंखार आतंकी की तलाश थी जो भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा है। खालिद की मौत को भारत के लिए राहत और आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कौन था सैफुल्लाह खालिद? सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा का एक बेहद अहम ऑपरेटिव था। उसे भारत में आतंक फैलाने की खास जिम्मेदारी दी गई थी। वह लंबे समय तक नेपाल में छिपकर भारत में हमलों की योजना बनाता रहा।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद के चारमीनार में भीषण आग हादसे में झुलसे लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने पीएमएनआरएफ से मृतकों और पीड़ितों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है। पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से मुआवजे का ऐलान किया गया है। लिखा गया- आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। घायलों/झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक परिजनों को 2 लाख रुपये की…

Read More

अमृतसर। प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को पंजाब के चार जिलों में स्थित 15 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पैशन और अमेरिका समेत विभिन्न देशों में सक्रिय BKI के कार्यकर्ताओं के नेटवर्क के विरुद्ध की गई। ग्रेनेड हमले के तार विदेशों से जुड़ेएनआईए की यह कार्रवाई पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में की गई। यह छापेमारी विशेष रूप से गुरदासपुर जिले के एक पुलिस स्टेशन पर दिसंबर 2023 में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के…

Read More

हिसार। हरियाणा के हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी सामान्य है। उसके पिता एक कारपेंटर हैं और उनकी आमदनी बहुत अधिक नहीं है। घर का खर्च ज्यादातर उसके चाचा की पेंशन से चलता है। ज्योति पहले दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थी और लगभग 20 हजार रुपये महीने की नौकरी करती थी। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई, जिसके बाद वह हिसार लौट आई। वहां से…

Read More

रांची। बोकारो के उपायुक्त जाधव विजया नारयण राव ने विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मिली शिकायत की प्रारंभिक जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। उपायुक्त को मिली शिकायत में भाजपा की ओर से श्वेता सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव में नामाकन के समय दायर शपथ पत्र में गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया था. शिकायत में श्वेता सिंह के पास एक से अधिक पैन (PAN) नंबर और वोटर आइडी कार्ड होने का आरोप लगाया गया था। मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि श्वेता सिंह के पास दो पैन नंबर है. एक पैन…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने उन अफवाहों का खंडन कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर खत्म हो रहा है। भारतीय सेना ने कहा कि यह महज बस अफवाह है और सीजफायर खत्म नहीं हो रहा है। भारतीय सेना ने कुछ मीडिया हाउस के इस दावे का खंडन किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर रविवार को समाप्त हो रहा है। इसके अलावा, भारतीय सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच कथित तौर पर डीजीएमओ स्तर की वार्ता पर भी स्पष्टीकरण दिया है। भारतीय सेना की ओर से रविवार को…

Read More

‘इस्लामाबाद। घबराए पाकिस्तान ने भारत की नकल करते हुए अपने प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी से विदेशी राजधानियों में तथाकथित अपना ‘शांति का मामला’ पेश करने को कहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 7 से 10 मई तक चार दिनों तक चली सैन्य झड़प में अपमान का सामना करने वाला पाकिस्तान, भारत के हर कदम को फॉलो कर रहा है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए शहबाज शरीफ सेना का हौसला बढ़ाने पहुंचे तो अब भुट्टो से वैश्विक मंच पर अपना पक्ष रखने के लिए…

Read More