Author: News Maati

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के पीछे की वजह बताई। लोकसभा को बताया कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए भारत पड़ोसी देश में 100 किलोमीटर अंदर गया। वहां जाकर 9 अड्डों और 100 से अधिक आतंकियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गृह मंत्री ने ‘संघर्ष विराम’ पर उठते सवालों का भी जवाब दिया। विपक्ष ने सवाल उठाया कि हम अच्छी स्थिति में थे, तो फिर युद्ध क्यों नहीं किया? अमित शाह ने जवाब दिया, “युद्ध के कई परिणाम होते हैं। युद्ध सोच समझकर करना पड़ता है।” गृह…

Read More

पटना। बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बिहार में विकासशील इंसान पार्टी 2025 में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सभी सीटों पर हमारे सहयोगी दलों के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि यह वीआईपी का पहला एजेंडा है। मुकेश सहनी की…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 41 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य के प्रशासनिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी। बिहार में अब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। लंबे समय से लंबित इस प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग के अंतर्गत नियुक्तियों के लिए नई भर्ती सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी…

Read More

पटना । बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच, राजद से निष्कासित तेजप्रताप यादव ने पहले ही महुआ सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उसके बाद मंगलवार को उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव से भाई वीरेंद्र को लेकर सवाल भी पूछे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के एक कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल किए। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति, जिनको भाई वीरेंद्र बताया जा…

Read More

गया । बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया। अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिली थी कि शेरघाटी मंदराजपुर गांव में वांछित अपराधी सतीश उर्फ चंदन छिपा हुआ था। कार्रवाई के दौरान जब गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस पहले से तैयार थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और आरोपी चंदन…

Read More

देवघर । झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया जंगल के पास मंगलवार की अहले सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में कई लोगों की मौत हो गई। सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर दुख जताया है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद निशिकांत दुबे ने श्रद्धालुओं की संख्या बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने…

Read More

नई दिल्ली । संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के बीच कांग्रेस पार्टी अपने ही घर में घिर गई है। पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी को कांग्रेस ने संसद में बहस के दौरान बोलने का मौका नहीं दिया, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विदेश दौरों पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। अब मनीष तिवारी ने इस विषय को लेकर तंज कसा है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने 1970 की हिट बॉलीवुड फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के एक प्रतिष्ठित देशभक्ति गीत…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एमपी में भोपाल 34 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बादल फटने की घटना सामने आई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घरों को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश के चलते नालों और नदी-नालों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इधर, राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश…

Read More

रांची। झारखंड के देवघर ज़िले में सावन के कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 18 कांवरियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे जमुनिया जंगल के पास हुई, जब 32-सीटर बस देवघर की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के…

Read More

रांची। आजसू पार्टी ने हाल ही में भाजपा से लौटे अपने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव तथा संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी, युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव…

Read More