Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- 15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश
- देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
- 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
- प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …
- मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
- 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
- 25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
- राज्यों के बाद अब केंद्र में भी लागू होगी UCC, यह संवैधानिक जिम्मेदारी, भाजपा नेता का बड़ा बयान
Author: News Maati
कांस । अभिनेत्री, एंटरप्रेन्योर और भारत की अपनी डार्लिंग डीवा मौनी रॉय ने 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा की भावना का जश्न मनाया। भारत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए मौनी ने कैरोलीन कॉउचर के शानदार परिधान में प्रतिष्ठित फ्रेंच रिवेरा की शोभा बढ़ाई, जिसमें उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास झलक रही थी। उनके लुक में चार चांद लगाए चोपार्ड के खूबसूरत आभूषणों ने, जिससे मौनी की कालातीत सुंदरता और भी निखरकर सामने आई। मौनी इस प्रतिष्ठित मंच पर भारतीय कला…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों की पेंशन को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से रिटायर्ड जजों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के आदेश दिए हैं। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने अपने फैसले में कहा, “चाहे उनकी प्रारंभिक नियुक्ति का स्रोत कोई भी हो, चाहे वह जिला न्यायपालिका से हो या वकीलों में से हो, उन्हें प्रति वर्ष न्यूनतम 13.65 लाख रुपए पेंशन दी जानी चाहिए।” सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा…
अमृतसर। भारतीय सेना ने बताया कि कैसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने आपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा स्वर्ण मंदिर सहित पंजाब के विभिन्न शहरों पर किए गए संभावित मिसाइल और ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। सेना ने मीडिया के समक्ष पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन के मलबे को दिखाया, जिसे भारतीय वायु रक्षा तंत्र ने हवा में ही निशाना बनाकर नष्ट कर दिया था। 15 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने इस दौरान कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तान की सेना ने अपने प्रशिक्षित आतंकियों के जरिए पहलगाम में देशी-विदेशी निहत्थे पर्यटकों…
मुंबई । बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को बहुत ही प्यारे शब्दों में शुभकामनाएं दीं। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सुनीता के साथ अपने रिश्ते की खूबसूरत यादें साझा की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर किए, जिसमें वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आ रहे हैं। इन…
लखनऊ । जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी हुई हरियाणा की यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर से एक व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहजाद के रूप में हुई है। उसे एसटीएफ की ओर से पाकिस्तान के लिए सीमा पार तस्करी और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने की खुफिया जानकारी के आधार पर मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, शहजाद पाकिस्तान में अपने आकाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील…
नई दिल्ली। भारत ने 7 से 10 मई के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर ड्रोन, मिसाइल और बम से हमले किए, जिससे पाकिस्तान के कमजोर एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ चीन के बनाए हथियारों की नाकामी भी पूरी दुनिया के सामने आ गई। इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि पाकिस्तान के पास मौजूद चीनी हथियार और लड़ाकू विमान गंभीर संकट के समय कुछ खास असर नहीं दिखा सके। पाकिस्तान अपने कुल रक्षा आयात का लगभग 82 प्रतिशत हिस्सा चीन से खरीदता है। इनमें रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और फाइटर जेट्स शामिल हैं, लेकिन भारत के…
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में चार बच्चों की एक बंद कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना विजयनगरम छावनी के अंतर्गत द्वारपुडी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, 10 साल से कम उम्र के चार बच्चे खेलते समय एक खड़ी कार में घुस गए। कार के दरवाजे बंद हो जाने से वे अंदर फंस गए। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों के माता-पिता ने सुबह से उन्हें न देखने के बाद खोजबीन शुरू की। इसके बाद बच्चों के शव स्थानीय महिला मंडली कार्यालय…
रांची। खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में स्थित पेरवाघाघ वॉटरफॉल में रविवार को रिम्स के एक मेडिकल छात्र की डूबने से मौत हो गई। पेरवाघाघ वाटर फॉल में रिम्स में मेडिकल की पढ़ाई करने वालों का एक ग्रुप पहुंचा था। ग्रुप से आठ लोग नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बाकी दोस्तों में मदद की, लेकिन नदी में तेज बहाव के कारण सभी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने नदी में डूबते देख छात्रों को बचाने नदी में कूदे और सातों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक को निकालने…
रांची । रांची में शनिवार को तेज़ आंधी और झमाझम बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। ईस्ट जेल रोड में एक बड़ा पेड़ गिर जाने के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो गई। इस वजह से वाहनों को दूसरे रास्ते से घूम कर जाना पड़ रहा है। बारिश इतनी तेज़ थी कि कई चार पहिया वाहन चालकों को सड़क किनारे अपने वाहन रोकने पड़े। तेज़ हवा और आंधी के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों से छोटे-बड़े पेड़ गिरने की खबरें भी आई हैं। हालांकि राहत की बात यह…
नई दिल्ली । भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अली खान महमूदाबाद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उन पर देश की दो महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रेस ब्रीफिंग को ‘दिखावा और पाखंड’ बताने का आरोप है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिली थी और भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव योगेश जठेरी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भारतीय सेना ने 6 मई को ‘ऑपरेशन…