
रांची। राजधानी रांची के दलादली चौक के पास मां भगवती और हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को दलादली चौक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेश मुंडा और मंच संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा को आकर्षक और भव्य रूप से कैसे मनाया जाए इसको लेकर रातु प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा, समाजसेवी अभिषेक मिश्रा, रामाशीष शर्मा,सुधीर महतो, अशोक दुबे, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से चर्चा की।



बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने अपने हाथ खड़े कर समर्थन किया। नई कमेटी में संरक्षक जनार्दन ओझा, पूर्व रातू प्रमुख सुरेश मुंडा, ललित मुंडा, कमल तिर्की, बबन सिंह, अध्यक्ष सुधीर महतो, उपाध्यक्ष रंजीत राय, उदय सिंह, बबलू भगत, सचित लोहरा, दीपक देवगरिया, सचिव अभिषेक मिश्रा, उप सचिव बिरजू मुंडा, प्रदीप कुजुर, बिगनू महली, कोषाध्यक्ष रामाशीष शर्मा, सह कोषाध्यक्षझ्रअशोक दुबे, रितेश सिंह, अजय राय, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह, वहीं स्थानीय स्तर पर हर क्षेत्र से पांच- पांच, दस-दस लोगों को मिलाकर 51 कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए। बैठक में समिति के पदाधिकारी, सदस्य के अलावे सैकड़ों बुद्धिजीवी और भक्त शामिल रहे।

