Author: News Maati

देवघर। झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वे देवघर में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद इसकी जानकारी दी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से सदर अस्पताल और एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों की निगरानी में…

Read More

रांची। शराब घोटाला से जुड़े केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से गिरफ्तार किए गए छत्तीसगढ़ के चर्चित कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में गुहार लगाई है। उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एसीबी को डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब कोर्ट सिद्धार्थ सिंघानिया की जमानत याचिका पर 8 अगस्त को सुनवाई करेगा। सिद्धार्थ सिंघानिया ने रांची एसीबी कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है। सिद्धार्थ को एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद…

Read More

कोडरमा । जिले के नवलशाही पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत विरहोर टोला मे पिस्टल लहराए जाने के आरोप मे बिंडोमोह गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नवलशाही थाना क्षेत्र के बिंडोमोह निवासी अरबाज खान की ओर से इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो डाली गई थी। इसके बाद यह फोटो वायरल होने लगी। यह फोटो नवलशाही पुलिस तक भी पहुंच गई। पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई। नवलशाही पुलिस ने अरबाज खान बिंडोमोह निवासी को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र…

Read More

लातेहार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी )पलामू की टीम ने मंगलवार को लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के बरवैया पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक चंदन कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक लाभुक को सूअर शेड की योजना स्वीकृत हुई थी। सूअर शेड निर्माण पूरा हो गया था। पैसे निकासी के लिए रोजगार सेवक की ओर से पांच हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। परेशान होकर लाभुक ने इसकी सूचना एसीबी टीम को दी। इसके बाद एसीबी की टीम ने लाभुक के जरिये लगाए गए आरोप का सत्यापन किया। जब आरोप…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश को लेकर मंगलवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल की बैठक हुई। इस दौरान खनन, पर्यटन, कृषि, ऊच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, श्रम शक्ति सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशी गईं। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक संसाधनों को विस्तार से बताया। साथ ही यहां की श्रम शक्ति को हुनरमंद बनाकर कैसे योजनाओं के माध्यम से वृहद आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय परिसर में तैनात लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता को 30 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अभियंता का नाम कालू राम मीणा बताया जा रहा है। सीबीआई के अनुसार, इंजीनियर पर एक ठेकेदार से उसके लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए कुल बिल राशि का 3 फीसदी कमीशन के रूप में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 28 जुलाई 2025 को मामला दर्ज किया और उसी दिन जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते रंगे…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों पर आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और बताया कि उनकी सरकार ने भारत की विदेश और रक्षा नीति में पिछले 11 सालों के दौरान बड़े बदलाव कर देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि आतंकवाद पर दुनिया के देशों से समर्थन मिला लेकिन कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला। साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आज आतंक के आकाओं को डर सताता है कि भारत आएगा…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा। आज का भारत ईट का जवाब पत्थर से देता है। इस आॅपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और…

Read More

जामताड़ा । झारखंड के जामताड़ा और देवघर जिला मुख्यालयों को जोड़ने वाला दक्षिण बहाल पुल मंगलवार को पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया। पुल धंसने से जामताड़ा जिला मुख्यालय से 150 से भी अधिक गांवों का संपर्क भी पूरी तरह बंद हो गया है।यह पुल 1980 में बोल्डर के सहारे बनाया गया था। इसे जामताड़ा की लाइफलाइन लाइन माना जाता है। इसके ध्वस्त हो जाने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुल 18 जुलाई को भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से उस पर सिर्फ दोपहिया वाहनों को चलने की अनुमति…

Read More

देवघर । झारखंड सरकार ने देवघर जिले के मोहनपुर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों के लिए 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार दोपहर देवघर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 अन्य घायल हो गए।यह हादसा उस समय हुआ जब बाबा बैद्यनाथ धाम में…

Read More