Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026

    ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा

    October 2, 2026

    बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी
    • ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा
    • बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन
    • राज्यपाल और सीएम हेमंत ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
    • पीएम मोदी ने जांबाज भारतीय पायलट मच्छार से की बात, बोले- आप पर पूरे देश को गर्व
    • बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
    • रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम
    • ईडी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट मामले में हेमंत सोरेन पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » देवघर हादसे में मृत कांवड़ियों के परिजनों के एक-एक लाख और घायलों को 20-20 हजार की सहायता राशि देगी झारखंड सरकार
    Blog

    देवघर हादसे में मृत कांवड़ियों के परिजनों के एक-एक लाख और घायलों को 20-20 हजार की सहायता राशि देगी झारखंड सरकार

    News MaatiBy News MaatiJuly 29, 2025No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देवघर । झारखंड सरकार ने देवघर जिले के मोहनपुर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों के लिए 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार दोपहर देवघर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 23 अन्य घायल हो गए।
    यह हादसा उस समय हुआ जब बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के बाद सभी कांवड़िए बासुकीनाथ की ओर जा रहे थे। घटना के फौरन बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए।
    गंभीर रूप से घायल सात श्रद्धालुओं को एम्स देवघर में भर्ती कराया गया है, जहां उनके इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और इलाज की स्थिति की समीक्षा की।
    उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज, दवा और जांच पूरी तरह मुफ्त कराई जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि इलाज के बाद सभी घायलों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार पूरी गंभीरता से हालात का सामना कर रही है।
    देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि इस हादसे की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेला क्षेत्र में चलने वाली सभी गाड़ियों और चालकों की सुरक्षा जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026

    बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न

    October 1, 2026

    रामगढ़ के पेट्रोल पंपों पर लागू होगा नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,438

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    By News MaatiOctober 2, 202641

    रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( अभाकाम ), झारखंड के प्रदेश कार्यालय में देश के…

    ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा

    October 2, 2026

    बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन

    October 2, 2026

    राज्यपाल और सीएम हेमंत ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026

    ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा

    October 2, 2026

    बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन

    October 2, 2026

    राज्यपाल और सीएम हेमंत ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

    October 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.