Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का प्रभार
- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
- बिहार : वैशाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, वाहन पर भी की फायरिंग
- हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, आज से बुकिंग शुरू, हेली टूरिज्म की टाइमिंग जानें
- ईरान पर नया हमला शुरू, 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने की तीसरी स्ट्राइक, 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- पब में भीषण आग से 27 जिंदा जले, कई घायल
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
Author: News Maati
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को टाइम मैगजीन की पहली परोपकार सूची में शामिल किया गया है। 2025 के सबसे प्रभावशाली परोपकारियों की इस लिस्ट में उन्हें उनके चैरिटेबल कामों के जरिये लाखों लोगों को सशक्त बनाने के लिए चुना गया है। 2024 में इस अरबपति दंपति ने 407 करोड़ (लगभग $48 मिलियन) का दान किया। इस वजह से वे भारत के सबसे बड़े दानदाताओं में से एक हैं। मैगजीन ने बताया कि अंबानी परिवार ने छात्रवृत्ति, स्कूल के बुनियादी ढांचे, करियर कौशल को मजबूत करने, ग्रामीण कृषि समुदायों की मदद, जल संरक्षण, चिकित्सा सहायता जैसे कई कामों…
रांची। आजसू पार्टी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह की झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है। ताकि, शराब घोटाले के समंदर की बड़ी मछली को बचाया जा सके। आजसू पार्टी ने मांग की है कि शराब घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए। ताकि, सच्चाई सामने आ सके। आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने मंगलवार को कहा कि 2019 से 2022…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम शुरू से कहते रहे हैं कि झारखंड में शराब घोटाला हुआ है। सरकार को हमने यह घोटाला जो आज सामने आ रहा है, के बारे में 19 अप्रैल 2022 को ही पत्र लिखकर घोटाले से पहले ही बता दिया था कि क्या होने वाला है। हम ने तो छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के पहले ही बता दिया था कि छत्तीसगढ़ के माफियाओं के साथ मिलकर किन-किन लोगों को काम में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम प्रकाशित कर दिया। इसमें कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकेंगे। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।आयोग के अनुसार, साक्षात्कार संबंधी कार्यक्रम की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी। मेधा सूची का निर्धारण मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के प्राप्तांक के आधार पर होगा। 342 पदों के लिए हुई थी परीक्षा : यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 अभ्यर्थी…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि पाकिस्तान एक विकृति है और मरना उसकी नियति है। चाहे वह भारत के हाथों मारा जाए या फिर अपने ही द्वारा पाले-पोसे गये आतंकवादियों के कृत्यों से मारा जाए। मुख्यमंत्री ने केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया। योगी ने कहा एक विचारक ने ठीक ही कहा है कि बीज का वृक्ष बन जाना एक संस्कृति है और बीज का सड़ गल करके समाप्त हो जाना विकृति है। भारत उस संस्कृति का प्रतीक है जो सदैव…
रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शराब घोटाले के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी (9/25) में अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। आपराधिक साजिश रच कर, जालसाजी कर प्लेसमेंट एजेंसी को अनैतिक लाभ पहुंचाया, जिससे सरकार को लगभग 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एसीबी के…
नई दिल्ली। चंद्रयान की तरह अब आॅपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने के बल लाने वाली ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों के शौर्य की कहानी भी स्कूली बच्चे पढ़ेंगे। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इसे सभी भारतीय भाषाओं में स्कूली बच्चों तक पहुंचाने की तैयारी में है। जिसे स्कूलों में बच्चों तक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियां और भारतीय भाषाओं को सिखाने के क्रम में रोचक तरीके से पहुंचाएगी जाएगी।शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को एक कार्यक्रम में इसके संकेत दिए और कहा कि ब्रह्मोस और आकाश की ताकत हमारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण…
गुमला। एसपी शंभू कुमार सिंह ने गुमला जिला के पांच इंस्पेक्टरों का तबादला किया। चैनपुर के पुलिस अंचल निरीक्षक महेंद्र कुमार करमाली को अंचल निरीक्षक सह गुमला सदर थाना का नया प्रभारी बनाया, जबकि गुमला थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह को सिसई अंचल निरीक्षक बनाया गया। बसिया अंचल के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम को चैनपुर अंचल निरीक्षक, सिसई के पुलिस अंचल निरीक्षक विनय कुमार को गुमला अंचल का पुलिस निरीक्षक और गुमला अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार को बसिया अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में एसपी शंभू कुमार…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार की ओर से आहूत ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी)की बैठक में भाजपा सदस्यों के नहीं जाने की घोषणा की है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को कहा कि हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी है। पिछले पांच वर्षों से झारखंड में लगातार आदिवासी समाज पीड़ित हो रहा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली टीएसी की बैठक का भाजपा बहिष्कार करती है। मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों के दौरान झारखंड में आदिवासी समाज के उपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।…
रांची। रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राजकुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को रिम्स के सीएसएसडी और लांड्री के लंबित बिल के भुगतान को लेकर बैठक हुई। बैठक में निदेशक ने सीएसएसडी और लांड्री के भुगतान में विलम्ब के कारणों को जानने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि रिम्स में सीएसएसडी और लांड्री की सेवाएं बाहरी एजेंसी मेडीलैब उपलब्ध कराती है। इस एजेंसी की निविदा की शर्तों और उसके बाद किये गए समझौते के अनुसार यदि किसी कारणवश संस्थान की ओर से भुगतान में विलम्ब हो रहा है तब भी एजेंसी को अपने कर्मियों को भुगतान करते रहना है। लेकिन एजेंसी की…