Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्सलेन गंगा पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी 21 नवंबर को करेंगे उद्घाटन
- बेटी बनकर घर आएगी शिवांगी, बहू नहीं समझूंगी… अनंत सिंह की होने वाली समधन ने कही दिल छू लेने वाली बात, शादी से पहले ससुराल में गृह प्रवेश
- छठ को लेकर बदली रांची के घाटों की तस्वीर, 74 पर खास इंतजाम
- मांझी से ताजपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने छपरा में किया बड़ा ऐलान
- छठ पर्व पर रांची में ट्रैफिक का बदलाव, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
- सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं
- छठ को लेकर रांची समेत 14 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Author: News Maati
रांची । राजधानी में लगातार महिलाओं को निशाना बना रहे चेन छिनतई गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेन छिनतई करने वाले कोढ़ा गैंग के कई सदस्यों को ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव में घेर लिया। लेकिन पुलिस को देखकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मुठभेड़ में कोढ़ा गैंग का मुखिया रंगीला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरोह के मुखिया रंगीला को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी पारस राणा…
नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, नेतन्याहू ने शनिवार देर रात कैप्टन स्मित से फोन पर बातचीत की और उन्हें समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया।बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में जश्न की लौ थामें। उन्होंने इसे इजरायल की ओर से दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मानों में से एक बताया।दरअसल, कैप्टन स्मित मच्छार ने बुधवार को…
धनबाद। कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों को 1 लाख 10 हजार 250 रुपये का परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) देने पर सहमति बन गई है। इस फैसले से कोल इंडिया के करीब दो लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी की बैठक में PLR की राशि को लेकर प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। बैठक में 1 लाख 10 हजार 250 रुपये की राशि पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। एचएमएस के महासचिव हरभजन सिंह…
धनबाद। डुमरी विधायक जयराम महतो को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिली। डॉक्टर की उपाधि मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम महतो ने अपने बचपन के संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि पिता को बचपन में ही खो दिया था और बेहद कठिन परिस्थितियों में नाना-नानी और परिवार के दूसरे सदस्यों ने उनका पालन-पोषण किया। परिवार के लोग उन्हें अक्सर टूअर गीदर कहकर संबोधित करते थे और समझाते थे कि ऐसा काम करना जिससे परिवार का नाम खराब न हो। यही शब्द उनकी संघर्ष की कहानी का अहम हिस्सा बनकर सामने आए।पीएचडी की…
रामगढ़। रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मनजीत साहनी के नेतृत्व में शनिवार को डीसी ऋतुराज से मिला। शहर में त्योहार के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान पर छठ पर्व तक रोक लगाने की मांग की गई, क्योंकि यह समय व्यापारियों के लिए व्यापार करने का उपयुक्त समय होता है। इस वक्त हो रहे अतिक्रमण के नाम से तोड़फोड़ से व्यापारियों में भय का माहौल है। डीसी ऋतुराज ने बहुत गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि तत्काल अतिक्रमण हटाओ की कार्रवाई छठ पूजा तक बंद रहेगी। आगे अतिक्रमण वाले स्थल का सीमांकन (डिमार्केशन) करने…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में अनियमितता, कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी मामले की जांच कर रही सीआईडी ने 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने सेटिंग से प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। सीआईडी ने दोनों भाइयों को हजारीबाग से ही गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने छानबीन में पाया है कि दोनों ही अभ्यर्थियों ने एक एजेंट के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षा पास करवाने के लिए 10 से 15 लाख रुपये दिए थे। सीआईडी को उस एजेंट की भी जानकारी मिल गई…
रांची। राजधानी रांची के ओटीसी ग्राउंड में स्थानीय सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को फुटपाथ दुकानदारों के बीच 400 कैनोपी छातों का वितरण किया। यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत इस पहल की शुरुआत की गई है। रांची लोकसभा क्षेत्र में 5,000 से अधिक कैनोपी छातों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क किनारे खुले में…
पटना। बिहार के सीमांचल क्षेत्र में बकरी पालन अब सिर्फ पशुपालन का जरिया नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए संगठित कारोबार और आय का बड़ा माध्यम बन रहा है। अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में करीब 20 हजार जीविका दीदियों की भागीदारी ने बकरी पालन और मांस उत्पादन को नई पहचान दी है। सीमांचल जीविका गोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने अगस्त 2026 तक 15.49 करोड़ रुपये का संचयी कारोबार दर्ज किया है।दिसंबर 2020 में स्थापित और सितंबर 2021 से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने वाली इस कंपनी ने बकरी पालन को संगठित और मूल्य-श्रृंखला आधारित व्यवसाय के रूप में विकसित किया है।…
भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ऐसी विस्तृत योजना पर काम कर रही है, जिससे 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्यप्रदेश में नशे के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। शाह ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था कभी ‘तारीख पर तारीख के तानों के लिए जानी…
गिफू । भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों में हॉकी में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ पूरा किया। मलेशिया पर 5-1 की शानदार जीत के साथ पुरुषों का खिताब बरकरार रखा और महाद्वीपीय खेलों के एक ही संस्करण में पहली बार महिला टीम के साथ पोडियम के शीर्ष पर जगह बनाई। इस जीत ने भारत को एशियाई खेलों में पुरुषों की हॉकी का पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया और देश के लिए पुरुषों के खिताब का पहली बार सफलतापूर्वक बचाव किया। इसने भारत के लिए लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन का स्थान भी पक्का कर दिया। यह जीत भारतीय…