Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद के लोक भवन मार्च पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मार्च जनसमर्थन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की राजनीति को बचाने की असफल प्रयास साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक भवन मार्च के नाम पर राजद ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का प्रयास किया, लेकिन जमीन पर न तो अपेक्षित जनसमर्थन दिखाई दिया और न ही कार्यकर्ताओं में वह उत्साह नजर आया, जिसका दावा राजद लगातार करता रहा है। उन्होंने कहा कि राजद के साथ न छात्र खड़े हुए, न आम जनता और न ही राजद के कार्यकर्ताओं में…
रांची। झारखंड सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं को रद करने के फैसले के बाद अब नया कानूनी संग्राम शुरू हो गया है। परीक्षा रद होने और अपनी नौकरी खतरे में पड़ने के बाद सफल अभ्यर्थियों ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रभावित अभ्यर्थियों की ओर से याचिकाएं दाखिल की जानी शुरू हो गई हैं। बुधवार को दाखिल याचिका में इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया है। दूसरी ओर प्रोजेक्ट भवन के बाहर भी नौकरी खोनेवाले अभ्यथियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सचिवालय परिसर में भी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, नारे लगे। परीक्षा…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे अहम फैसला बक्सर से भागलपुर के बीच 336 किलोमीटर लंबे छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर हुआ। परियोजना पीपीपी मोड में पूरी की जाएगी। बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे बिहार के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ेगा। पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड इस मार्ग से दोनों शहरों के बीच सफर तेज और सुगम होने की उम्मीद है। परियोजना को बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से लागू किया जाएगा। कैबिनेट ने एक्सप्रेसवे के आसपास बड़े भूखंडों को…
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार प्रमुख रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट और बिहार के एनएच को मंजूरी दी। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को चार लेन में अपग्रेड किया जाएगा। यह सड़क ठऌ-22 का हिस्सा है और इसकी लंबाई करीब 82.578 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 3,590.73 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत आएगी। इस हाईवे के जरिए मुजफ्फरपुर को सितामढ़ी होते हुए नेपाल सीमा के पास स्थित सोनबरसा से जोड़ा जाएगा। चार लेन बनने के बाद इस मार्ग पर यातायात क्षमता बढ़ने के साथ सफर को भी अधिक सुगम बनाने…
मुंबई ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 325.78 अंक (0.42 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,909.68 अंक पर बंद हुआ। सुबह 17 अंक की मामूली गिरावट में खुलने के बाद यह पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में एक समय यह 422 अंक टूट गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 76.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उतरकर 24,078.30 अंक पर रहा। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का इस साल 28 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओज) व बिजनेस लीडर्स के साथ आयोजित राउंड टेबल मीटिंग में निवेशकों का प्रदेश में निवेश के प्रति उत्साह दिखाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 360 डिग्री का व्यापक परिवर्तन हुआ है। इसी बदलाव के कारण आज उत्तर प्रदेश भारत के प्रमुख और ड्रीम इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाले उद्यमियों और कंपनियों को सरकार की ओर से हरसंभव…
अररिया। अंजू देवी की कहानी दूसरी दीदियों से काफी अलग है। इन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर अपनी किस्मत बदली है। जिले के पलासी प्रखंड के बलुआ कलियागंज की रहने वाली अंजू की जिंदगी में शादी के बाद काफी उथल-पुथल हुआ। शादी के कुछ साल बाद ही पति छोड़कर चले गए। जिसके बाद अंजू के लिए आगे की जिंदगी जीना काफी दुश्वार सा हो गया था। उसे सहारा देने वाला कोई नहीं था। अपनी जिंदगी चलाने के साथ-साथ दो बच्चे की परवरिश करना अंजू के लिए बहुत मुश्किल हो गया था, जिसके बाद वो अपने मैके लौट आई।…
जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के चार स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। बुधवार को आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार आरोपितों में गिरोह का कथित सरगना 38 वर्षीय प्रकाश दास उर्फ तिग्गी, टाटानगर निवासी 26 वर्षीय रोहित लोहार उर्फ छोटू तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी 19 वर्षीय शेख रमजान…
चतरा। चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत चोपे पंचायत के बड़गांव निवासी एक गरीब परिवार इन दिनों भारी संकट से गुजर रहा है। परिवार के मुखिया एवं ट्रक चालक शिवसागर उपाध्याय (38 वर्ष), पिता स्व. रामलखन उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी निक्की देवी अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ पिछले दो दिनों से रांची के बूटी मोड़, बरियातू स्थित आलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बाहर बैठी हुई हैं। जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में शिवसागर उपाध्याय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जाता…
रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाओं को रद्द किए जाने की सूची जारी की है। इनमें वर्ष 2014 के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) से जुड़ी परीक्षाएं भी शामिल हैं। सात IPS अधिकारियों की टीम करेगी जांच झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, JPSC-JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए सात IPS…