Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांच । झारखंड में JPSC की 11वीं से 13वीं परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने दोनों परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले से परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है । मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई । सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर स्टे लगा दिया, जिसके तहत दोनों परीक्षाओं को लेकर कार्रवाई की गई थी. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों के…
नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के इस फैसले को देशविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी 1937 के अपने पुराने प्रस्ताव का अनुसरण कर रही है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाने का फैसला करके एक बार फिर तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस के फैसले के बाद वंदे मातरम् के कुछ हिस्सों को अलग करने की स्थिति बनी और इसका इस्तेमाल मुस्लिम…
रांचीः झारखंड में 22 नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द किए जाने के फैसले के बाद प्रभावित अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं रांची में झारखंड मंत्रालय के बाहर भी इनका प्रदर्शन जारी है। सरकार के फैसले से नौकरी गंवाने को लेकर चिंतित महिला अफसरों ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने परीक्षा दी और अब जाकर नौकरी मिली, लेकिन एक बार फिर से परीक्षा देने की बात हो रही है। ऐसे में वो दस साल बाद अपने बच्चों के साथ परीक्षा देने की मजबूर होगी। झारखंड मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन कर रहीं एक महिला अफसर ने बताया कि…
जमशेदपुर । जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बुधवार देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में एएसआई कृष्ण कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर बाबूडीह इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाने और डांस करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम बुधवार रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराने को कहा। इसी दौरान कुछ युवक पुलिसकर्मियों…
रांची । झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को गुरुवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार से हटा दिया गया। सचिवालय सुरक्षा टीम ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों से धरना समाप्त करने को कहा। प्रशासन के निर्देश के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां लगाए गए टेंट और अन्य सामान हटा लिया और अब विधानसभा के समीप कुटे मैदान में धरना जारी रखने का फैसला किया है। सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रोजेक्ट भवन उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है और यहां बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की अनुमति…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे व्यापक आर्थिक अभियान की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान की सैन्य और वित्तीय क्षमता को कमजोर करने तथा उसे वैश्विक स्तर पर आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए बेहद सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी बयान में कहा कि ईरान को कूटनीतिक समाधान और समझौते के कई अवसर दिए गए, लेकिन उसके नेतृत्व ने इन अवसरों का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने इस अभियान को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इसका मकसद ईरान पर…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे अहम फैसलाबिहार में बक्सर से भागलपुर के बीच छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनेगा। 336 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर किया जाएगा।बिहार के 13 जिलों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे : एक्सप्रेसवे के निर्माण से बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर के बीच बेहतर सड़क कनेक्टिविटी विकसित होगी। इससे राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से जोड़ने में मदद मिलेगी।पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड होगा…
रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने एक अहम निर्णय में कहा कि पत्नी के रंगरूप, स्वभाव और बातचीत करने की क्षमता को लेकर पति की कथित टिप्पणियां भले ही वैवाहिक जीवन में अनुचित और आपत्तिजनक हों, लेकिन हर ऐसी टिप्पणी को भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता है। अदालत ने उक्त टिप्पणी करते हुए पति के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपों में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे यह माना जाए कि पति का व्यवहार पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर…
रांची । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार शाम से ही सैकड़ों की संख्या में जुटे सफल अभ्यर्थी और प्रभावित कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन (झारखंड मंत्रालय) के मुख्य द्वार पर जमे हुए हैं और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर सुरक्षा घेरा पार किया और प्रोजेक्ट भवन परिसर के भीतर प्रवेश कर गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘इंसाफ दो या फांसी दो’ के नारे…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में केंद्रीय मंत्रियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की सलाह दी है। खासतौर पर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अधिक मौजूदगी दर्ज कराने और युवाओं से सीधे संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में मंत्रियों को केवल एक्स तक सीमित न रहते हुए इंस्टाग्राम पर पहुंच बढ़ाने और सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनहित से जुड़े कार्यों को रील्स और अन्य रचनात्मक माध्यमों के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की सलाह दी गई। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों की…