Author: News Maati

रांची । शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन इंजरी हुई है। फिलहाल उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की टीम उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई…

Read More

रांची । झारखंड एटीएस अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंटल की संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसियों ने झारखंड एटीएस से संपर्क साधा है। शमा परवीन कोडरमा की रहने वाली है। बेंगलुरु में अरेस्ट शमा परवीन का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है। ऋषभ झा ने बताया कि गुजरात एटीएस के जवाब आने के बाद झारखंड एटीएस की एक टीम गुजरात भेजकर शमा परवीन से गहन पूछताछ करेगी।अगर उसका झारखंड से किसी तरह का कनेक्शन होगा और अगर किसी और मॉड्यूल पर का हो रहा होगा। तो झारखंड…

Read More

पटना। बिहार मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को पहला संशोधित वोटर लिस्ट ड्राफ्ट जारी कर दिया। राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा वोटरों के नाम पटना जिले में कटे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मधुबनी और तीसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण है। चुनाव आयोग ने जिलेवार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है। इस सूची में किस जिले में कितने वोटर थे, कितने वोटर बचे और कितने के नाम काटे गए, से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। बिहार के कुल 78969844…

Read More

नई दिल्ली । 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा, “भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला। भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ…

Read More

सुल्तानगंज । नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक मनोज तिवारी शुक्रवार देर रात सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर शुक्रवार देर रात सुईया पहाड़ पहुंचे। कंधे पर कांवड़ लिए तिवारी ने महाकवि योगेश फाउंडेशन के कांवड़ शिविर में विश्राम किया, जहां उन्होंने बिना कांवड़ उतारे ही भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। उनकी आवाज में भक्ति रस बरसने लगा, जिससे कांवड़ मार्ग पर मौजूद हजारों कांवड़ियों के कदम थम गए और वे भक्ति भजनों पर झूम उठे। सुल्तानगंज से अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने सुईया पहाड़ पहुंचकर कांवड़ियों के बीच…

Read More

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा है कि उन्होंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उचित इलाकों में तैनात करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयानों के बाद उठाया गया है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘शब्दों का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है और अकसर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि यह दोबारा नहीं दोहराया जाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है जो पूरे यूरोप को हिला देने वाला है । उन्होंने कहा है कि रूस अपनी…

Read More

नई दिल्ली । 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को यहां की गई। 12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि बेस्ट हिन्दी फिल्म श्रेणी में कटहल फिल्म ने बाजी मारी। फिल्म मिसेस चैटर्जी वर्से नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। फिल्म जवान के लिए शाहरुख खान और 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। वहीं, नॉनफीचर फिल्म कैटीगरी में गिद्ध द स्कवेंजर’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म हिंदी में बनाई गई है। इसे मनीष सैनी ने निर्देशित किया है। नॉन फीचर फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह ऊलजलूल आरोप लगा रहे हैं और आयोग तथा उसके कर्मियों को डराने-धमकाने पर उतर आये हैं। आयोग ने कहा है कि वह रोज रोज लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करता है तथा धमकियों के बावजूद अपने सभी सभी चुनावकर्मियों से ऐसे बयानों पर ध्यान न देने तथा अपना काम निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से करते रहने के लिए कहता है। उल्लेखनीय है कि लोक सभा में विपक्ष के…

Read More

पटना। बिहार में एक महीने की मशक्कत के उपरांत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। प्रारूप सूची में बिहार में सात करोड़ 24 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों में डीएम को भी इसकी सूची सौंपी गई है। डीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड कापी, साफ्ट कापी एवं छूटे मतदाताओं की सूची सौंप दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोई भी मतदाता अपना नाम अपने…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बनारस में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ प्रधानमंत्री किसान निधि की 20 वीं किस्त जारी करेंगे। मोदी ने शुक्रवार को यहां एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि काशी के मेरे परिवारजनों के लिए कल दो अगस्त का दिन बहुत विशेष है। सुबह करीब 11 बजे शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़े कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इस अवसर पर पीएम-किसान की 20 वीं किस्त जारी करने का भी सौभाग्य मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 2200 करोड़…

Read More