Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं, दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी
- बिहार : वैशाली दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, वाहन पर भी की फायरिंग
- हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, आज से बुकिंग शुरू, हेली टूरिज्म की टाइमिंग जानें
- ईरान पर नया हमला शुरू, 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने की तीसरी स्ट्राइक, 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइलें
- पब में भीषण आग से 27 जिंदा जले, कई घायल
- तरंगिनी बाटलिंग प्लांट का लाइसेंस होगा रद्द, अवैध शराब मामले सें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कसा शिकंजा
- बिहार में अब जीविका दीदियां पंचायतों में चलाएंगी सुधा बूथ, सरकार देगी 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता।
- ढुलू महतो ने अरूप चटर्जी को भेजा 2 करोड़ की मानहानि का नोटिस
Author: News Maati
न्यूयॉर्क । आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में जमकर धोया है। भारत ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। इस दौरान 2008 के मुंबई हमलों और पिछले महीने पहलगाम में पर्यटकों की बर्बर सामूहिक हत्या समेत दशकों से चले आ रहे आतंकवादी हमलों पर इस्लामाबाद का आतंकी चेहरा बेनकाब किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर केंद्रित चर्चा के दौरान पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी। हरीश ने नागरिकों, मानवीय कार्यकर्ताओं,…
तिरुवनंतपुरम। केरल के मानसून आने से पहले अलग-अलग भागों में जारी भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार शाम को तिरुवनंतपुरम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने भारी वर्षा के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के अनुमान के कारण तिरुवनंतपुरम में तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।…
वॉशिंगटन। अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस बैन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है, जिसमें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को अंतरराष्ट्रीय छात्रों को एडमिशन देने से रोका गया था। जज एलिसन बरोज ने शुक्रवार को हार्वर्ड की ओर से ट्रंप सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया है। शुक्रवार को ही यूनिवर्सिटी की ओर से ये इस मामले में याचिका दायर की गई थी। अर्जी दाखिल होने के कुछ घंटे के अंदर ही जज ने अपना फैसला देते हुए ट्रंप प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक अन्य राजनेता ने शुक्रवार को शहबाज शरीफ सरकार से देश पर मंडरा रहे ‘पानी बम’ को ‘निष्क्रिय’ करने की अपील की। यह ‘पानी बम’ भारत द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करने के बाद देश पर मंडरा रहा है। पाकिस्तान के सीनेटर सैयद अली जफर ने शुक्रवार को सीनेट सत्र के दौरान अपने भाषण में कहा, “अगर हम अभी जल संकट का समाधान नहीं करते हैं तो हम भूख से मर जाएंगे। सिंधु बेसिन हमारी जीवन रेखा है क्योंकि हमारे पानी का तीन-चौथाई हिस्सा…
रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबियत बिगड़ने पर उन्हें गुरूवार शाम बिरसा मुंडा कारागार से रिम्स में भर्ती किया गया है । विनय चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है। विनय चौबे की तबीयत फिलहाल स्थिर (ठीक) है। उनकी जांच के लिए शुक्रवार को रिम्स में चार सदस्यीय डॉक्टरों की एक मेडिकल टीम बनाई गई है। इस टीम में मेडिसिन, किडनी और हार्ट के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इनमें डॉ. ऋषि तुहिन गुड़िया, डॉ. अजीत डुंगडुंग, डॉ. प्रज्ञा पंत और डॉ. मृणाल कुंज शामिल हैं। डॉ. प्रज्ञा पंत ने बताया कि विनय…
रांची,। रांची पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 113 ग्राम ब्राउन शुगर और चार लाख 50 हजार रुपये के साथ एक युवती सहित चार तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक युवक सूरज कुमार और युवती सेजल खान को गिरफ्तार किया गया। जबकि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से विशाल मित्तल और आरिफ इकबाल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में कोतवाली…
वाशिंगटन। अमेरिका के बाहर के देशों के युवाओं का अब उच्च शिक्षा के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। कुछ समय से चल रहे टकराव के बाद आखिरकार ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने की पात्रता को रद्द कर दिया। इससे अमेरिका का सबसे पुराना यह शिक्षण संस्थान सकते में है। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, हार्वर्ड विश्वविद्यालय को ट्रंप प्रशासन की नीतिगत मांगों के आगे झुकने से इनकार करने की कड़ी सजा मिली है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने बयान में कहा, “हार्वर्ड अब विदेशी छात्रों…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों से होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है जब इसी महीने के अंत में मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। दरअसल, 25 मई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। इसमें राजग शासित मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। केंद्र की राजग सरकार द्वारा जो काम किया जा रहा है उसे लेकर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा और उसकी समीक्षा होगी। उसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश…
नई दिल्ली । भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए प्रहार से पाकिस्तानी सेना में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना की बातचीत के कई महत्वपूर्ण अंश अब सामने आए हैं। इंटरसेप्ट की गई बातचीत में पता लगा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारी अपनी पोस्ट व दफ्तर छोड़कर भाग खड़े हुए थे। ऐसे ही एक इंटरसेप्ट में सुना जा सकता है कि पाकिस्तानी सेना के कमांडर अपने दफ्तर में आने को राजी नहीं हैं।पाक अधिकृत कश्मीर स्थित अपनी पोस्ट पर आने से इनकार करते पाकिस्तान के एक…
रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरूवार शाम रिम्स में भर्ती किया गया था। विनय चौबे को रिम्स के पेइंग वार्ड में रखा गया है। शुक्रवार सुबह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषि गुड़िया ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इससे पहले मेडिसिन विभाग की डॉक्टरों की टीम उनके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही थी। उनके सभी रिपोर्ट को नेफ्रोलॉजी विभाग में भेजा गया है। जहां डॉक्टर रिपोर्ट को देख रहे हैं। चौबे को हाई ब्लड प्रेशर और किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं, जिनकी जांच अब नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ करेंगे। इससे पहले…