Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
- ‘सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले’, इंडिया ब्लॉक से मुलाकात नहीं करने पर सीजेआई सूर्यकांत ने बताई वजह
- रामगढ़ घाटी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल; रांची से हजारीबाग लौट रहा था परिवार
- रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की छात्रा से छेड़खानी
- रेलवे ने 3,548 एनटीपीसी स्नातक पदों पर भर्ती की शुरू
- सांसद कंगना रनौत ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए
- कांग्रेस कल सुप्रीम कोर्ट तक करेगी मार्च, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेगी ज्ञापन
- रूस और यूक्रेन के बीच हो गया एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
Author: News Maati
रांची। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के साथ ही शनिवार को सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाह उडने लगा। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने आपत्ति जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचें। उन्होंने कहा कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया में साझा नहीं करें। क्योंकि ऐसी पोस्ट पीड़ित परिवार के परिजनों को आहत पहुंचता है। साथ ही लोगों को भ्रम की स्थिति में डालता है। उन्होंने कहा कि राज्यवासी मंत्री…
रांची। भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय औद्योगिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को रांची में ईस्ट टेक-2025 (ईस्टर्न टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव) के बाबत रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टेक 17 से सितंबर से किया जाएगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को बरयातू रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफेंस में औपचारिक रूप से घोषणा किया कि ईस्ट टेक का आयोजन रांची में 17 से 19 सितंबर तक किया जाएगा। यह सम्मेलन भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय और सोसाइटी आॅफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के…
मुंबई। सितंबर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सात लोगों को बरी करने के अपने फैसले में विशेष अदालत ने आरोपियों और गवाहों द्वारा लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई कि महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने उन्हें प्रताड़ित किया और अवैध रूप से हिरासत में रखा। एटीएस ने पहले मामले की जांच की थी, जिसके बाद इसे एनआईए को सौंप दिया गया था। अदालत ने अपने 1036 पृष्ठों के फैसले में कहा कि साक्ष्य के दौरान लगभग सभी गवाहों ने यह बयान दिया कि उन्होंने स्वेच्छा से बयान नहीं दिए थे, बल्कि एटीएस अधिकारियों ने…
श्रीनगर। प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इसके तय समापन से एक सप्ताह पहले स्थगित कर दिया है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मार्गों के रखरखाव की जरूरत के कारण यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को समापन होना है। हालांकि अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर “महत्वपूर्ण मरम्मत और रखरखाव कार्यों” का हवाला देते हुए इसकी अवधि एक सप्ताह घटाने का फैसला किया। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने यहां बताया कि हाल…
पटना। पटना जिला अन्तर्गत जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31 जुलाई को दो बच्चों की हत्या कर उन्हें जलाने के मामले को पटना पुलिस ने उद्धभेदन कर लिया है। सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया था। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने शनिवार शाम पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगवां में 31 जुलाई को मिले दो बच्चों के शव मामले का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया गया है। एसआईटी टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के…
पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनौती देते हुये शनिवार को कहा कि यदि उनके पास चुनाव आयोग के कार्यकलाप को लेकर आरोप को साबित करने के लिये साक्ष्य का कोई बम है जिसका वे दावा कर रहे हैं, तो वह उसे जल्द फोड़ दें। राजनाथ सिंह ने एक हिंदी दैनिक के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि गांधी चुनाव आयोग के कार्यकलाप के संबंध में बार-बार बिना कोई आधार के आरोप लगाते रहते हैं । उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने एक बार…
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने इस दावे का खंडन करते हुए मसौदा मतदाता सूची का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें यादव का विवरण और तस्वीर देखी जा सकती है। चुनाव आयोग ने भी उनके दावे को झूठा और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान, पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने अपने फोन को एक बड़ी स्क्रीन से…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के जरिये पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने का उनका वादा भगवान शिव के आशीर्वाद से पूरा हुआ। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ कार्रवाई का वर्णन करने के लिए भगवान शिव के प्रचंड रुद्र रूप का जिक्र किया और कहा कि आॅपरेशन सिंदूर ने दुनिया को देश की ताकत दिखाई है और एक स्पष्ट संदेश दिया है – जो कोई भी भारत पर हमला करने की हिम्मत करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, यहाँ तक कि पाताल लोक में भी नहीं। मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी…
बेंगलुरु । कर्नाटक में यहां की एक विशेष अदालत ने पूर्व सांसद एवं जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के एक मामले में शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सांसदों/विधायकों के लिए विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने दोषी पर कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने शुक्रवार को 34 वर्षीय रेवन्ना को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण और बलात्कार के चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया था। यह मामला 48 वर्षीय उस महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा में स्थित रेवन्ना परिवार के गन्निकाडा…
रांची। मां काली सेना, रांची महानगर की ओर से रविवार शाम सात बजे से अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण होगा। सेना प्रमुख भोलू सिंह ने शनिवार को बताया कि सावन के पवित्र माह की अंतिम सोमवारी को राजधानी में आयोजित इस विशेष आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालू भक्ति के रस में डूबेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन काली सेना के मुख्य संरक्षक जितेन्द्र सिंह शाम साात बजे करेंगे। सेना के महानगर प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में सराबोर कर देंगे। इनमें कोलकाता और पटना से आमंत्रित नृत्य…