Author: News Maati

नयी दिल्ली । सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना के अंतर्गत अंशदाताओं की संचित राशि पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिए जाने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी शनिवार को यहां आधिकारिक सूत्रों ने दी।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भी अंशदाताओं को 8.25 प्रतिशत की दर से ही ब्याज दिया था। कर्मचारी भविष्य निधि योजना में अंशदाताओं की संख्या इस समय सात करोड़ से अधिक है।वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि ईपीएफ पर वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर इससे पिछले वर्ष के स्तर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है। जहां, पीएम मोदी बैठक के दौरान काफी गंभीर दिखे तो वहीं, बैठक से पहले सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पूरी तरह से मजाकिया मूड में दिखे। हेमंत सोरेन के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए : प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जोरदार…

Read More

भोपाल। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने तीसरी बार माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ‘ये मेरी भाषाई भूल थी। इसके लिए मैं बहन सोफिया कुरैशी और देशवासियों से माफी मांगता हूं। मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी को ठेस पहुंचाना मेरा उद्देश्य नहीं था। भूल वश कहे शब्दों के लिए फिर से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। दरअसल, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया था। उनकी टिप्पणी…

Read More

मुंबई ।बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिबल में धमाकेदार डेब्यू किया। इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 काफी चर्चा में है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फ्रांस के रिवेरा शहर में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में आलिया भट्ट ने धमाकेदार एंट्री की है। आलिया भट्ट ने इस मौके के लिए सॉफ्ट पेस्टल फ्लोरल गाउन चुना, जिसमें शानदार एम्ब्रायडरी और क्लासिक सिल्हूट नज़र आ रहा था। आलिया इस गाउन में एकदम परी जैसी दिख रही थीं।कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान आलिया भट्ट केली रीचर्ड्ट की हॉलीवुड फिल्म ‘द मास्टरमाइंड’…

Read More

रांची। भाजपा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 2018 के एक बयान को लेकर जारी मानहानि मामले में 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि…

Read More

रांची। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को केरल पहुंच गया है। अगले एक हफ्ते में यह पूरे केरल में पहुंच जाएगा। मॉनसून के 10 जून से पहले झारखंड में दस्तक देने की संभावना है। केरल में मॉनसून के पहुंचने की तिथि सामान्य तौर पर एक जून है। लेकिन अपने निर्धारित समय से यह लगभग एक सप्ताह पहले ही केरल में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस वर्ष झारखंड में मॉनसून की अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं 28 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 1968 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत का एक हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया था। यह हिस्सा गुजरात के कच्छ का रण था, जो 828 वर्ग किलोमीटर का था। दुबे ने कहा कि 1965 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था। इसके बावजूद, कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के लिए हामी भर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत को अपनी जमीन पाकिस्तान को देनी पड़ी। दुबे ने एक दस्तावेज का हवाला देते हुए बताया कि पूरी संसद…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। मोदी नीति आयोग की 10वीं शासी परिषद की बैठक में कहा कि विकास की गति बढ़ाने की जरूरत है। नीति आयोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। नीति आयोग का शीर्ष निकाय शासी परिषद की बैठक का विषय 2047…

Read More

नई दिल्ली। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह भारतीय टीम के लिए एक नई शुरुआत है. इसी के साथ भारतीय टेस्ट टीम को नया कप्तान भी मिल गया है.शुभमन गिल को आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का…

Read More

नई दिल्लीः पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए भारत से दो प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गए हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुयाना के लिए रवाना हुआ है। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया भी जाएगा। वहीं, बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में दूसरा प्रतिनिधिमंडल बहरीन के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया भी जाएगा। दोनों प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद और भारत के पक्ष को दुनिया के सामने रखेंगे। कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ सरफराज अहमद, शांभवी,…

Read More