Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए नियुक्त अफसरों और फूड सेफ्टी ऑफिसर्स की नियुक्ति रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के लिए राजनीतिक साजिश के तहत परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला लिया था। मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार का…
रामगढ़। रामगढ पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में अनुसंधान की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, कांडों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी पर्यवेक्षण एवं निगरानी तथा अनुसंधान में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस रिव्यू ऑफ इनवेस्टिगेशन स्टेटस एंड मॉनिटरिंग नामक एक अभिनव डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा डिजिटल पहल प्रिज्म का विधिवत शुभारंभ किया गया । प्रिज्म के माध्यम से किसी भी आपराधिक कांड में एफआईआर दर्ज होने से लेकर अंतिम प्रतिवेदन/आरोप-पत्र समर्पित करने तक अनुसंधान के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण की ’डिजिटल मॉनिटरिंग एवं समीक्षा’ की जाएगी। इसमें प्राथमिकी, अनुसंधानकर्ता…
मुंबई। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 628 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 559 अंक की तेजी में 77,468 अंक पर खुला और पूरे दिन 77,371 अंक तथा 77,611 अंक के बीच रहा। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 628.04 अंक चढ़कर 77,537.72 अंक पर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.55 अंक ऊपर 24,231.85 अंक पर बंद हुआ।शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 1.40 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी…
लखनऊ। लखनऊ में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक कर्मचारी ने पहले अपनी अलग रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर लौटकर अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। आरोपी की पहचान एसबीआई कर्मचारी मानस वाजपेयी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने दोपहर करीब 12 बजे गोमती नगर के पॉश इलाके में स्थित एक आईसीआईसीआई बैंक शाखा के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 38 वर्षीय मानस वाजपेयी ने बैंक के…
नई दिल्ली। जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पांच सदस्यीय हाई पावर एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। यह समिति विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप सकती है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति की अध्यक्षता शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। समिति में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रवि शंकर झा, दिल्ली हाई कोर्ट…
छपरा। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार अपनी धर्मपत्नी प्रीति देवी के साथ सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे। दंपति ने मंदिर में विधि-विधान से दर्शन, वंदन और विशेष अभिषेक पूजा किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे राष्ट्र सहित बिहार और झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने अतिथि देवो भव: की समृद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्य सचिव एवं उनकी धर्मपत्नी को अंगवस्त्र, पुष्पमाल्य तथा मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र…
रांची। झारखंड में जेपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के जरिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। गुरुवार को न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा से संबंधित नियुक्तियां रद्द करने के सरकारी आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से जवाब मांगा है। मामले में सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अमृतांश वत्स और पीएएस…
रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड निर्माण का आंदोलन जल, जंगल, जमीन और खनिज जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार और समृद्धि लाने के उद्देश्य से किया गया था। इसलिए झारखंड के खनिज संसाधनों से होने वाला पहला लाभ खनिज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिलना चाहिए। सुदेश महतो ने गुरुवार को रांची के हरमू स्थित आजसू के प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मौजूदा एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों से ऐसा प्रतीत होता है कि उच्चतम न्यायालय से राज्य को मिले अधिकार के…
रांची,। जीजा की हत्या की साजिश रचने के आरोपित साला विनोद उरांव और उसकी पत्नी राजमुनी देवी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला फरवरी 2025 का है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर एक के पीछे रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान गुमला निवासी संजय उरांव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, संजय की चाकू मारकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों…
रांची।। पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को गुरुवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की। दरअसल, बंदगांव थाना में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े एक मामले में आरोपित का नाम हटाने और मामले में मदद करने के एवज में थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने थाना…