Author: News Maati

लातेहार। लातेहार के एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पकड़ में आए नक्सलियों में 5 लाख रुपये का इनामी सब-जोनल कमांडर शिवनारायण सिंह उर्फ शिवा और एरिया कमांडर शुकुलदेव उरांव शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों नक्सली लातेहार जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली लातेहार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं और…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेब को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़ी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति…

Read More

रांची । रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी समाजसेवी बजरंग महतो से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। रंगदारी नहीं देने पर तुुरंत कार्रवाई करने की धमकी दी गई है। इस संबंध में बजरंग महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित बजरंग महतो ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी एक विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने दो दिनों के भीतर 50 लाख देने को कहा। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और कार्रवाई करने की…

Read More

बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से करीब 82 लोगों की मौत हो गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर दुख जताते हुए लापता लोगों की तलाश करने और घायलों के इलाज को लेकर निर्देश जारी किए हैं। यह जानकारी सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, फिलहाल बचाव अभियान जारी है। यह दुर्घटना 22 मई को लिउशेन्यू कोयला खदान में हुई, जिसका संचालन शांक्सी तोंगझू ग्रुप करता है। सिन्हुआ के मुताबिक, “शांक्सी प्रांत के तोंगझोउ ग्रुप की लिउशेन्यू कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट स्थल से संवाददाताओं…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने राज्य में सभी नीट परीक्षार्थियों के लिये बस यात्रा को मुफ्त कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि परीक्षा के लिए बिहार की सभी सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। उन्होंने लिखा, “नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए, बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में यात्रा निःशुल्क रहेगी। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन, राज्य के सभी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वर्चुअल माध्यम से वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वे इस अवसर पर एक सभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी ने एक पोस्ट…

Read More

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

Read More

पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने सुधा ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 25 मई से लागू होंगी। काम्फेड के अनुसार उत्पादन लागत, पशु चारा, परिवहन और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। नई दरों के अनुसार सुधा टोंड दूध का 500 मिली पैक 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गया है। वहीं एक लीटर टोंड दूध अब 55 रुपये में मिलेगा।सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध का एक लीटर पैक 65 रुपये से बढ़कर 68 रुपये कर दिया गया है। घी,…

Read More

गयाजी । बिहार के गयाजी जिले में शुक्रवार शाम एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी पर अचानक अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी की। गनीमत ये रही कि इस पथराव में केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे, मगर उनके ठीक पीछे खड़े बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई है। इस अप्रत्याशित घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री शनिवार को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नए नियुक्त हुए युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तीकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में शनिवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा।” रोजगार मेले की शुरुआत से अब तक देशभर में आयोजित…

Read More