Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
- अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
Author: News Maati
धनबाद। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद की शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह कॉन्क्लेव ज्ञान, शोध और उद्योग के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विज्ञान भारती, सीएसआईआर–सिम्फर तथा टेक्समिन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट समन्वय की एक सशक्त पहल बताया। राज्यपाल शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद में “स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी : आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता” विषय पर आयोजित इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन कॉन्क्लेव एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद ने लगभग एक शताब्दी से…
मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के फोदेवाडा इलाके स्थित अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में शुक्रवार को तीन नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सी-60 का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दूसरा घायल है। घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी तबीयत स्थिर बताई गई है। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बताया कि भामरागढ़ तहसील के फोदेवाडा इलाके के अबुझमाड़ जंगल में गोपनीय जानकारी के आधार पर सी-60 के जवानों ने गुरुवार से सर्च आॅपरेशन शुरू किया था। इसी…
पटना । अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 412 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शुक्रवार को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबारगाह में शुक्रवार को नमाज के दौरान हुए जोरदार बम धमाके में कम से 31 लोगों की मौत हो गयी और 170 अन्य घायल हो गए। इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर इरफान नवाज मेमन ने हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह धमाका इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित एक इमामबारागाह में हुआ। घायलों की संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने आस-पास के सभी बड़े अस्पतालों में इमरजेंसी लगा दी। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज इस्लामाबाद और पास के रावलपिंडी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है और मरने वालों…
राजगीर। बिहार के नालंदा जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल राजगीर में दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से शुक्रवार को चार लोगों के शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। चारों पर्यटक बेंगलुरु से आए थे और धार्मिक यात्रा पर थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है और धर्मशाला और आस-पास के इलाकों को सील कर दिया गया है। चारों पर्यटक जैन धर्म के अनुयायी थे और धार्मिक यात्रा पर 31 जनवरी को राजगीर आए थे। धर्मशाला के रिकॉर्ड के अनुसार 2 फरवरी तक उन्हें परिसर में…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पढ़ाई के लिए एक बेशकीमती मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करें। सबकी सलाह सुनें, लेकिन अपना तरीका तभी बदलें जब आप चाहें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पहले अध्याय ‘आपकी शैली, आपकी गति’ पर चर्चा के दौरान गुजरात की एक छात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया। छात्रा ने पूछा कि परीक्षा के समय परिवार और शिक्षक सभी चिंता करते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब शिक्षक पढ़ाई का अलग पैटर्न समझाते हैं और अभिभावक…
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। फरवरी 2026 में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद आरबीआई ने साफ किया कि रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर ही बना रहेगा। इससे पहले पिछले एक साल में केंद्रीय बैंक 125 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुका था, लेकिन इस बार दरों को स्थिर रखा गया है। आरबीआई की तीन दिवसीय नीति समीक्षा के अंत में MPC ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए महंगाई के अनुमान में भी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है। इन्होंने गुजराती गांधी जी का सरनेम चुरा लिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का राज्यसभा में जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मेरा देश पूरा सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तब होता है जब आपके पास आर्थिक सामर्थ्य हो, आपके नागरिकों में देश के प्रति ऊर्जा हो, और खासकर मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम हो, तभी विश्व आपके साथ डील करने के लिए आगे आता है। प्रधानमंत्री मोदी…
रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की गुरुवार को हुई बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गयी। इनमें से दो प्रस्तावों को कैबिनेट ने स्थगित कर दिया है। इनमें से एक प्रस्ताव 14 वीं जेपीएससी की परीक्षा में बैठनेवाले छात्रों को उम्र सीमा में छूट देने से संबंधित था। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक से संबंधित फैसलों की ब्रीफिंग राज्य में हो रहे निकाय चुनाव के कारण लगे आचार संहिता के कारण नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उम्र सीमा में छूट के लिए अगस्त 2023 का प्रस्ताव दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विद्यार्थियों से संवाद का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा अपने नवें संस्करण के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह कार्यक्रम पहली बार देश के विभिन्न स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षा पे चर्चा 2026 का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन तथा शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया मंचों पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वेव्स ओटीटी, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो, जी फाइव, सोनी लिव और स्पॉटिफाई पर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप परीक्षा…