Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्सलेन गंगा पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी 21 नवंबर को करेंगे उद्घाटन
- बेटी बनकर घर आएगी शिवांगी, बहू नहीं समझूंगी… अनंत सिंह की होने वाली समधन ने कही दिल छू लेने वाली बात, शादी से पहले ससुराल में गृह प्रवेश
- छठ को लेकर बदली रांची के घाटों की तस्वीर, 74 पर खास इंतजाम
- मांझी से ताजपुर तक बनेगा मरीन ड्राइव, सम्राट चौधरी ने छपरा में किया बड़ा ऐलान
- छठ पर्व पर रांची में ट्रैफिक का बदलाव, 15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
- बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
- सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों पर भड़कीं विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- सबूत है तो सामने लाएं
- छठ को लेकर रांची समेत 14 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Author: News Maati
रांची। स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं। उनके निधन की आधिकारिक सूचना डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी। इस दुखद खबर के सामने आते ही सोरेन परिवार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं और पूरे राज्य के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रूपी सोरेन केवल एक मुख्यमंत्री की मां या एक दिग्गज नेता की पत्नी भर नहीं थीं, बल्कि वे सोरेन परिवार में मातृशक्ति का स्तंभ मानी जाती थीं। जब शिबू सोरेन झारखंड अलग राज्य आंदोलन और…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी…
रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात तक अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी करने वालों को वहां से हटाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पी रहे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा और भविष्य में देर रात अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कार्य में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि देश के सामने चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन उनका समाधान निकालने की क्षमता भी 140 करोड़ भारतीयों में है। बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत के पायलट की चर्चा कर रही है, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ विमान की भी बात करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अब ऐसे बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने चाहिए, जो देश को दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल करें। उन्होंने…
मुंबई । कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी दी। पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म…
सीतामढ़ी । बिहार के सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दिनेश यादव हत्याकांड से जुड़े तीन आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, रात जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) को गुप्त सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी सुनील कुशवाहा और उसके साथी रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट कर दिया गया। संदिग्ध अपराधियों की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के लिए देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव उनकी बड़ी पूंजी है, लेकिन यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की है और मां भारती की हर संतान इस पूंजी की अधिकारी है। 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई सेवा यात्रा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि…
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ‘इंडिया’ ब्लॉक के अन्य सांसदों के खिलाफ आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने के मामले में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को विपक्ष के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत मिली। इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसद आकाशवाणी भवन परिसर में जमा हुए थे। वे चुनाव आयोग के कार्यालय…
नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को रेपो दर में 25 आधार अंकों (बेसिस पॉइंट) की वृद्धि करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह फैसला घोषित किया गया। बता दें कि फरवरी 2023 के बाद केंद्रीय बैंक ने पहली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने यह कदम वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की अर्थव्यवस्था…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश को वर्चुअली संबोधित करेंगे। गुजरात भाजपा इकाई पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल को चिह्नित करने के लिए सभी जिलों और महानगरों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन कर रही है। पीएम मोदी सुबह करीब 9 बजे ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ के लिए सामूहिक शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन राज्य भर में यात्रा के प्रस्थान बिंदुओं से लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है, जो पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में…