Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
- बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
- रांची के लॉर्ड्स आॅफ ड्रिंक्स बार में पुलिस की छापेमारी, मचा हड़कंप
- ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, रांची के अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा
- अमेरिकी जासूसी विमान तबाह, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर ईरान का बड़ा हमला
- बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर
Author: News Maati
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि ‘सात निश्चय-3’ के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है, ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के भीतर समितियों का गठन करने का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया गया है।…
पटना | पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना पुलिस ने उनके मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तारी के दौरान करीब तीन घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला, जिसमें पप्पू यादव के बेहोश होने और समर्थकों के भड़कने की खबरें भी सामने आईं। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने डाला घेरा शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 5 डीएसपी, 6 थानेदार और लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम पप्पू यादव…
रांची। रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। रांची के महामुकाबले में 11 खिलाड़ी बचे हैं। समाहरणालय स्थित ब्लॉक-बी में निवार्ची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य नाम निर्दिष्ट आठ अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस लिए। नाम वापसी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं। शनिवार को सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप एवं संजय कुमार टोप्पो। रमा खलखो, देवी दयाल…
नई दिल्ली। भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत करते हुए अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 6 फरवरी को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। इस टेस्ट में मिसाइल ने बिल्कुल तय योजना के मुताबिक अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण के दौरान अग्नि-3 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल के सभी तकनीकी व ऑपरेशनल पैरामीटर सफल रहे। यह लॉन्च स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की निगरानी में हुआ, जो भारत की महत्वपूर्ण सैन्य ताकत का जिम्मा संभालती है। शुक्रवार को किए गए इस परीक्षण से साफ…
नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 100 रन से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार को खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 30 बाउंड्री के साथ 175 रन की यादगार पारी खेली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। भारत को महज 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम मंत्रिपरिषद की बैठक में सड़क हादसे में शिकार आश्रितों को दोगुना मुआवजा देने सहित कुल 17 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई गयी है। नीतीश कैबिनेट ने तय किया है कि अब सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को पहले से डबल मुआवजा मिलेगा। परिवहन विभाग की ओर से 2 लाख की जगह 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। कैबिनेट में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अगर किसी प्रवासी मजदूर की बिहार के बाहर या देश के बाहर मौत होती है तो शव को राज्य सरकार…
पटना। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए युवा रोजगार एवं कौशल विभाग (नियोजन भवन) के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। सहायक निदेशक परमजय सिंह को नियोजन भवन के उत्तर दिशा की पार्किंग पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अधिकारी पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आवंटन जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामले की शुरूआत मुजफ्फरपुर निवासी ओम प्रकाश की शिकायत से हुई। उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई…
पटना। राज्य सरकार बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को जमीन देगी। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई बंदोबस्ती प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले जवानों के आश्रितों को उनके गृह जिले में सम्मानपूर्वक जीवनयापन के लिए भूमि उपलब्ध हो। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने स्पष्ट, पारदर्शी और व्यवहारिक मानक तय किए हैं, ताकि पात्र परिवारों को बिना अनावश्यक विलंब के तत्काल लाभ मिल सके। विभाग के सचिव जय सिंह ने नया दिशा निर्देश भी जारी कर दिया है। इसके…
पटना। कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई शुक्रवार को पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में की गई। पुलिस के अनुसार, प्रिंस ने गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में मारा गया। हनुमान नगर कॉलोनी के एक घर में प्रिंस के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस दल द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहे जाने पर प्रिंस ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में…
नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में एक नाबालिग लड़की के 30 सप्ताह के गर्भ को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दे दी। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी अदालत किसी महिला को, और विशेष रूप से एक नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने जोर देकर कहा कि गर्भवती लड़की को बच्चे को जन्म देने या नहीं देने के उसके अधिकार को उचित महत्व दिया जाना चाहिए, खासकर तब जब…