Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
जेन जी पर BJP का बड़ा दांव, युवाओं से सीधा संवाद; ‘वंदे मातरम्’ पर भी राष्ट्रव्यापी अभियान की तैयारी
नई दिल्ली । बीजेपी ने जेन जी से जुड़ने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने इसके लिए एक खास टीम बनाई है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रियों को दिए निर्देश के कुछ दिन बाद उठाया गया है। प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालयों और सरकारी स्कूलों में युवाओं से सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दिया था। इस टीम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े शामिल हैं। गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को भी टीम में जगह दी गई है। इनके अलावा कई अन्य नेताओं को…
रांची । रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और कथित मारपीट को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई की गई, उससे आपातकाल के दौर की याद ताजा हो गई। सेठ ने पिछले छह वर्षों में झारखंड में हुई जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल समेत सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सेठ ने कहा कि रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और गढ़वा में छात्रों के साथ मारपीट और…
नई दिल्ली । दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 31 साल के विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। बताया जा रहा है कि विनय का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद को बातचीत के जरिये सुलझाने के लिए शुक्रवार को सुबह ससुराल पक्ष के छह लोग घर आए थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्होंने विनय पर…
नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली में पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नबीन ने कहा कि भाजपा टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी के आधार को और व्यापक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान भाजपा ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक विरासत के सम्मान और संरक्षण के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें पार्टी ने कांग्रेस कार्य समिति द्वारा 19 अगस्त को…
रांची। आगामी 23 अगस्त की स्थानीय राम भरत मिलाप समिति, डोरंडा में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। लायंस क्लब ऑफ रांची, एकलव्य एवं मारवाड़ी युवा मंच ( दक्षिण शाखा ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे रखा गया है। शिविर के बारे में क्लब के सचिव प्रकाश अग्रवाल ने सभी सक्षम लोगों से निवेदन किया है कि इस महान एवं नेक कार्य में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज कराएँ। जिससे किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सके।
मुंबई । सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिनके सपोर्ट में अक्सर उनके घरवाले आगे आते हैं। शनिवार को ऐसा ही हुआ, जब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं। दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं। सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट…
पंजाब । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की ओर से दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगने के आरोपों पर संज्ञान लिया है। शिकायत में कहा गया है कि ये आरोप पंजाब के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रणजीत सिंह ने लगाए हैं। एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की बेंच ने ‘मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993’ की धारा 12 के तहत इस मामले का संज्ञान लिया है। रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया है कि वह पंजाब सरकार (चंडीगढ़) के मुख्य सचिव और पंजाब के डीजीपी को नोटिस…
बेतिया । बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा एनएच-727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित शाही ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी। जानकारी के अनुसार, बनकटवा में एक घर छठियार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क किनारे पंडाल लगाकर डीजे और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम…
हजारीबाग। गिद्दी थाना पुलिस और राहुल दुबे गुर्गे के बीच शनिवार अहले सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक भागने में सफल रहा। घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। इन घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दिए गए व्यक्ति के अनुसार 22 अगस्त को 2:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई अहम संगठनात्मक बैठकें करने जा रही है, जिनमें पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की घोषणा की थी। नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नवीन के साथ पहली बैठक शनिवार को होनी है। यह बातचीत नई टीम के लिए एक परिचय सत्र जैसा होगा और इसमें संगठनात्मक प्राथमिकताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और भाजपा के जमीनी नेटवर्क को…