Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
- बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ
- दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा
- मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण
- जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार
- सेवा और संवेदना को धर्म बनाएं डॉक्टर, देवघर एम्स के दीक्षा समारोह में बोले उप राष्ट्रपति
- झारखंड में कल से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
- झारखंड के आठ लापता लोगों की तलाश अब देशभर में होगी, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस
Author: News Maati
बेतिया । बिहार के पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया के मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी को विजिलेंस टीम ने कार्यालय में रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन कुमार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। यह गिरफ्तारी एक बड़ी अनुदान योजना में रिश्वतखोरी के मामले में हुई है। जानकारी के अनुसार, जिले में 25 लाख रुपए की मत्स्य योजना लागू की गई थी, जिसमें मुराद अनवर नाम के एक व्यक्ति को 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाना था। लेकिन, इस अनुदान को…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि दिव्यांगजन अथवा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों का मज़ाक उड़ाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने स्टैंडअप कलाकार समय रैना, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने यूट्यूब चैनलों पर सार्वजनिक रूप से माफी माँगें। न्यायालय ने टिप्पणी की कि हास्य-व्यंग्य के नाम पर किसी की पीड़ा का उपहास करना न तो सामाजिक दृष्टि से उचित है और न ही विधि की दृष्टि से। साथ ही स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैचलर डिग्री से जुड़ी जानकारी उजागर करने संबंधी केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) का आदेश सोमवार को खारिज कर दिया। अदालत के इस फैसले से दिल्ली यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस सचिन दत्ता ने यह फैसला यूनिवर्सिटी की उस याचिका पर सुनाया, जिसमें CIC के 2016 के आदेश को चुनौती दी गई थी। उस आदेश में 1978 में बीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड का निरीक्षण कराने की बात कही गई थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने भी उसी वर्ष बैचलर की डिग्री हासिल की थी।…
पटना । अगर आप पांच दशक से बिहार की राजनीति को फॉलो कर रहे हैं तब तो तस्वीर देखकर पहचान चुके होंगे कि ये किनकी तस्वीर है। लेकिन युवाओं को थोड़ी मशक्कत हो रही होगी। हालांकि अगर दिमाग पर थोड़ा जोर लगाएंगे तो शायद वे भी अंदाजा लगा लेंगे कि ये आज के किस नेता की तस्वीर है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पुरानी दोस्ती रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहने के दौरान नीतीश कुमार गुजरात दौरे पर तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते रहे…
पटना । बिहार के किसानों की मेहनत अब सिर्फ राज्य और देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी सब्जियां अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में ट्रायल शिपमेंट के तहत 1,500 किलो सब्जियां दुबई के लुलु मॉल भेजी गई थीं, जिसे वहां बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस सफलता से उत्साहित होकर सहकारिता विभाग अब बिहार की सब्जियों को नेपाल और सिंगापुर तक भेजने की तैयारी कर रहा है। विभाग का मानना है कि इससे किसानों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और बिहार सब्जी निर्यात का एक नया हब बनकर उभरेगा। सहकारिता विभाग ने न सिर्फ विदेशों तक…
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। शाह ने साफ कहा कि धनखड़ ने अपने कार्यकाल में संविधान के दायरे में रहकर बेहतरीन काम किया और उन्होंने व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ा है। ऐसे में उनके फैसले को खींचकर किसी और मायने में देखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अमित शाह ने कहा धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर आसीन थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है।…
नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपनी पहली ‘ऑल-वुमेन कमांडो यूनिट’ तैयार की है। इस यूनिट की शुरुआत ने न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है, बल्कि यह भी साबित किया है कि महिलाएं अब सुरक्षा की फ्रंटलाइन पर पूरी क्षमता से अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं।सीआईएसएफ की इस पहली महिला कमांडो यूनिट की 30 महिला कर्मियों का बैच इस समय मध्य प्रदेश के आरटीसी बरवहा में 8 सप्ताह के कठिन और उच्चस्तरीय कमांडो प्रशिक्षण से गुजर रहा है। इस प्रशिक्षण में क्विक…
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के लिए 130वें संशोधन विधेयक पर कहा, “…संसद में चुनी हुई सरकार कोई भी विधेयक या संवैधानिक संशोधन लाए इसे सदन के समक्ष रखने में क्या आपत्ति हो सकती है? जबकि मैंने स्पष्ट कर दिया था कि हम इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति को सौंपेंगे। दूसरी बात जब इस पर मतदान होगा, तो आप अपनी मत व्यक्त कर सकते हैं। यह एक संवैधानिक संशोधन है, दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत आवश्यक है। हमारे पास (दो-तिहाई बहुमत) है या नहीं, यह उस…
पटना। पूर्णिया में रविवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य व मुकेश सहनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। एक पत्रकार ने राहुल गांधी से सवाल पूछा। तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि अगर अगली सरकार बनेगी देश में तो राहुल गांधी पीएम बनेंगे। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि बहुत अच्छे तरीके से एक पार्टनरशिप बनी है। हम सारी की सारी पार्टियां एक साथ जुड़कर काम कर रही हैं। कोई टेंशन नहीं है और म्युचुअल रिस्पेक्ट है। एक-दूसरे की मदद हो रही है तो मजा भी आ रहा है। आइडियोलॉजिकली हम अलाइन्ड हैं। पॉलिटिकली अलाइन्ड हैं। तो बहुत…
रामगढ़। रामगढ़ में पुलिस ने एक ऐसी महिला गिरफ्तार किया जो साइबर गिरोह चला रही थी। उसके पास से कई बैंक पासबुक आदि बरामद हुआ है। इस मामले की जानकारी रविवार को एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को साइबर थाने में साइबर गिरोह की ओर से 2 लाख 4 हजार 500 रुपए की ठगी किए जाने की सूचना आई थी। कांड संख्या 3/ 25 में कार्रवाई करते हुए साइबर थाने पुलिस ने उस कड़ी को पकड़ लिया जहां से लोग ठगे जा रहे थे। पुलिस ने गोला थाने के तोयर, खोहा गांव निवासी पूर्णिमा देवी…