Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड: चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा बड़ा सैन्य हमला
- प्रिंस खान गैंग के दो मुख्य सहयोगी गिरफ्तार, चतरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… योगी का बड़ा हमला
- करणी सेना नेता हिमांशु हत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे के निशानदेही पर चापड़ बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी
- दुमका के मसानजोर गेस्ट हाउस में रांची के डाक्टर की मौत, तीन दोस्तों के साथ घूमने आए थे, रात में पी थी शराब
- अगर ईरान ने कराई मेरी हत्या तो…., ट्रंप बोले- एक हजार मिसाइलें लॉक एंड लॉडेड
- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट समेत 39 नई दवाओं की कीमतें तय, सरकार ने जारी किया आदेश
Author: News Maati
चतरा। राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-28 को लेकर मंगलवार को चतरा जिला मुख्यालय स्थित उत्सव पैलेस में बैठक हुई। राजद जिलाध्यक्ष का चुनाव मुख्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहर यादव, सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी व्यास यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। चुनाव में दो तिहाई से अधिक मतों से नवलकिशोर यादव तीसरी बार राष्ट्रीय जनता दल चतरा के जिलाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारियों ने नवल किशोर यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने फूल माला पहनाकर कर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने के…
रांची। रिम्स में भर्ती कोविड-19 से पीडित एक मरीज की मौत मंगलवार को हो गई। इसके बाद रिम्सो के मरीजों में हडकंप है। रिम्स की ओर से मरीज की मौत की वजह सेप्टिक शॉक बताया गया है। 44 वर्षीय इस मरीज को रिम्सै में दो जून को सीआईपी से रिम्स रेफेर किया गया था। रिम्स की ओर से बताया गया है कि मरीज को खाना गले में फंस जाने की वजह से उसे दिल का दौरा पड़ा और सांसे रुक गई। इसके बाद उसे सीपीआर दिया गया और इनटयूबेट कर बचाने की कोशिश की गई। मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट के…
रांची। आम लोगों की समस्याओं के समाधान करने की दिशा में उपायुक्?त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत की गई है। इसके तहत रांची जिला के सभी प्रखंडों और अंचल कार्यालयों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और अंचल अधिकारियों (सीओ) को सप्ताह के हर मंगलवार को तय समय पर आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याएं दूर करनी होगी। इसके अलावा अन्य कार्यदिवसों में भी सभी संबंधित अधिकारी कम से कम एक घंटा आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनके निदान की दिशा में त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त…
जहानाबाद। जहानाबाद की बेटी अनामिका शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को अनोखे अंदाज में सलामी भेंट की है। ऑपरेशन सिंदूर के झंडे को साथ लेकर अनामिका ने बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। पांच जून को उनकी इस शानदार उपलब्धि की चर्चा देश विदेश तक हो रही है। जहानाबाद अपनी इस बेटी के पराक्रम को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अनामिका ने इससे पहले भी प्रयागराज में लगे महाकुंभ का झंडा लेकर 13 हजार फीट से छलांग लगाकर रिकॉर्ड कायम किया था।अनामिका के पिता अजय शर्मा मूल रूप से मखदुमपुर प्रखंड के कनौली…
रांची। शारदीय नवरात्र के अवसर पर 67 वर्षों से भव्य पूजा का आयोजन करते आ रही भारतीय युवक संघ बकरी बाजार बुधवार को भूमि पूजन करेगा। यह कार्यक्रम भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के मेला परिसर में आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि इस वर्ष बकरी बाजार परिसर में विश्व का सबसे बडा मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर का प्रारूप बनाया जाएगा। यह जानकारी संस्था के सचिव रवि रोहतगी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्त्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह मंदिर भगवान विष्णु का बहुत बड़ा मन्दिर है और दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है जो 162.6 हेक्टेयर…
रांची। झारखंड के आठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है। अधिसूचना में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे। इन अधिकारियों को मिला प्रभार
पटना। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि राज्य के युवाओं को आधुनिक, उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक प्रमंडलीय मुख्यालय में एक-एक मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी,जिसका अनुमोदन मंत्री परिषद से दे दिया गया है। इस योजना के पहले चरण में कुल 9 मेगा स्किल सेंटर स्थापित होंगे, जिनका संचालन राज्य सरकार के साथ-साथ सरकारी, गैर-सरकारी एवं औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ सुदूर इलाके के युवाओं को भी सुलभता से मिल सकेगा। सात निश्चय पार्ट-2 (2020-25) के तहत हर जिले…
लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया)। संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियों के विरोध में लॉस एंजिल्स शहर में हो रहे प्रदर्शनों के बीच 700 मरीन (समुद्री सेना) तैनात किए गए हैं। यह लॉस एंजिल्स में पहले से तैनात नेशनल गार्ड के 2000 सैनिकों के साथ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। सीबीएस न्यूज की खबर के अनुसार, अमेरिकी उत्तरी कमान ने साफ किया है कि लॉस एंजिल्स में तैनात मरीन दूसरी बटालियन, सातवीं मरीन, एक मरीन डिवीजन के 700 मरीन तैनात किए गए हैं। इसका उद्देश्य टास्क फोर्स 51 को पर्याप्त संख्या में बल प्रदान करना है,…
रांची। शराब घोटाले की जांच के दौरान नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की ओर से स्वप्ना संचिता के खाते में 1.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जाने के सबूत मिले हैं। जांच में पाया गया है कि लगभग सात साल के दौरान विनय सिंह की कंपनी के खाते से स्वप्ना संचिता के खाते में यह रकम ट्रांसफर किया गया है। स्वप्ना संचिता, आइएएस अधिकारी विनय चौबे की पत्नी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (इसीआइआर) दर्ज करने के बाद तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, उनके रिश्तेदार शिपिज त्रिवेदी और नेक्सजेन के मालिक सहित अन्य…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई नियुक्ति से लेकर कई बड़ी परियोजनाओं और सड़क निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी गई। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला कर्मचारियों को पोस्टिंग स्थान पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य के सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को उनके कार्यालय के निकट आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की इस योजना का लाभ…