Author: News Maati

रांची । भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने दावा कि पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। किसानों के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड, महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन से लेकर जन धन योजना तक का जिक्र किया। स्मृति ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच मूल निष्ठाओं—राष्ट्रीयता, लोकतंत्र में विश्वास, गरीब-वंचितों के प्रति गांधीवादी सोच, सर्व धर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति पर चलती है। पीएम मोदी की सरकार में ये निष्ठाएं दिखाई देती हैं, जिससे भाजपा कार्यकर्ता…

Read More

पटना । बिहार में पंचायती राज व्यवस्था को दुरुस्त करने, पंचायत स्तरीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा समुचित अभिलेखन के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय और पंचायत राज अभियंत्रण संगठन कार्यालय के लिए जल्द ही 8,093 लिपिकों की बहाली की जाएगी। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने पत्रकारों को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस सोमवार को मां और बेटी की हत्या के मामले में अपराधियों की तलाश में जुटी ही थी कि मंगलवार को पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र में गोलियों से छलनी दो युवकों के शव को पुलिस ने बरामद किया है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। पालीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) उमेश्वर चौधरी ने बताया कि पुलिस को सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि बिक्रम थाने के अंतर्गत मझौली-सिंघाड़ा ग्रामीण सड़क के पास दो शव पड़े हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों…

Read More

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिला मुख्यालय में जेपी केंद्रीय कारा स्थित डिटेंशन सेंटर से दो दिन पहले फरार हुए तीनों बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हजारीबाग पुलिस की टीम ने इन्हें पश्चिम बंगाल से पकड़ा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी पुष्टि की है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को वापस हजारीबाग लाया जा रहा है। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिक अलग-अलग जेलों में सजा पूरी करने के बाद हजारीबाग स्थित डिटेंशन सेंटर से लाकर रखे गए थे। तीनों शनिवार शाम सेंटर का सुरक्षा घेरा और खिड़की का रॉड तोड़कर भाग…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। भंडारी 2016 में भारत से भाग गया था। वह अभी यूनाइटेड किंगडम में है। उस पर विदेशों में संपत्ति छिपाने और रिश्वतखोरी करने का आरोप है। संजय भंडारी पर कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने का भी आरोप है। इनमें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), ब्लैक मनी एक्ट और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट शामिल हैं। ED इस मामले की जांच कर रही है। वहां…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय सेना को जल्द ही एक नया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम मिलने वाला है। इसपर लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत क्यूआर-एसएएम (QR-SAM:Quick Reaction Surface to Air Missile) सिस्टम खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय जल्द ही इस प्रस्ताव पर विचार करने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद इस महीने के अंत तक इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इस मंजूरी को ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (Acceptance of Necessity) यानी एओएन कहा जाता है। QR-SAM सिस्टम बहुत तेजी से काम करने वाला स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे दुश्मन के…

Read More

पटना । सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची। पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है। इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी। बक्सर के रास्ते पुलिस पटना पहुंची। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई और यह भी कहा जा रहा है कि उसने खाना मांगा था। पटना लाकर सोनम को फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है। बताया गया है कि यहां…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस को पाकिस्तानी वायु सेना (PAF) की रीढ़ माना जाता है। इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर दूर और सेना मुख्यालय से सटे इस एयरबेस पर पाकिस्तानी वायु सेना के एलीट परिवहन बेड़े के साथ ही कमांड सेंटर और तुर्की से मिले ड्रोन हैं। इसके साथ ही इस एयरबेस के पाकिस्तान के परमाणु हथियार और गतिशीलता नेटवर्क से जुड़े होने का शक है। यही वजह है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पर जब इस एयरबेस को निशाना बनाया गया तो पाकिस्तान में हंगामा मच गया। पाकिस्तान की संसद में भी इस पर सवाल उठे और…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय सेना 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर जवानों की वीरगाथा और बलिदान की गूंज फिर से जीवंत करने को तैयार है। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों के 545 परिवारों से सेना के प्रतिनिधि मुलाकात करेंगे। कारगिल विजय दिवस यानी 26 जुलाई तक इन सभी शहीदों के परिजनों से मुलाकात की जाएगी। सेना के मुताबिक, 26 जुलाई तक चलने वाले दो माह लंबे समारोह में उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को भारत कारगिल…

Read More

जमशेदपुर । जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न शहर में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी और नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड, खटाल के पास भी एक ऐसा ही वाक्या सामने आया, जिसमें टाटा स्टील के एक अधिकारी के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान ने दुर्व्यवहार किया और बाइक की चाबी जबरन छीनने का प्रयास किया। चाबी छीनने की कोशिश में सफल नहीं होने पर ट्रैफिक पुलिस के एक जवान बाइक सवार का हेलमेट जबरन निकाल लिया। वहीं दूसरे जवान ने फोटो खींच कर चालान काटने की कोशिश की। टाटा स्टील के अधिकारी…

Read More