Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
- बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ
- दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा
- मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण
- जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार
- सेवा और संवेदना को धर्म बनाएं डॉक्टर, देवघर एम्स के दीक्षा समारोह में बोले उप राष्ट्रपति
- झारखंड में कल से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
- झारखंड के आठ लापता लोगों की तलाश अब देशभर में होगी, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस
Author: News Maati
रामगढ़। तीज मनाने रांची से मायके रामगढ़ लौट रही स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। रामगढ़ चुट्टूपालू घाटी में सैनी होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक रूप से मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, पुलिस ने एनएचएआई के कर्मियों के साथ उसे सदर अस्पताल भेज दिया। बेहतर इलाज के लिए रिम्स गए बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी…
पटना। अहमदाबाद और गांधी नगर के बीच मौजूद गिफ्ट सिटी की तर्ज पर पटना के निकट फतुहा में राज्य सरकार फिटनेट सिटी का निर्माण कराएगी। फतुहा के जैतीया मौजा के पास मल्टीमाडल हब से सटी 242 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर फिनेटक सिटी का निर्माण होगा। जमीन अधिग्रहण 408.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।इसके अलावा, सात शहरों में नए औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल ने स्वीकृत किया है। जो नए औद्योगिक क्षेत्र स्वीकृत किए गए हैं उनमें पटना के साथ भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा, पूर्णिया शामिल हैं। इसके लिए 1927 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा…
जमशेदपुर । जमशेदपुर स्थित मानगो इलाके का रहने वाला सैयद मोहम्मद अर्शियान उर्फ हैदर अब अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में सबसे खतरनाक आतंकियों में शामिल हो चुका है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर की गई है। अर्शियान पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस ) के लिए आत्मघाती ड्रोन और छोटी दूरी की मिसाइलों को डिजाइन करने का गंभीर आरोप है। ऐसा माना जा रहा है कि उसने आतंकवाद के क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप कर हथियारों की संरचना में बड़ा बदलाव किया है, जिससे आतंकी संगठनों…
पटना । बिहार अब पुलों का प्रदेश बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता संभालने के बाद से पुल निर्माण में ऐतिहासिक तेजी आई है। पिछले दो दशकों में गंगा, सोन, गंडक और कोसी नदियों पर 15 बड़े पुल बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि 21 पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी पर बने 6 लेन वाले औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया। यह पुल देश का सबसे चौड़ा पुल है, जिसकी लंबाई 8.15 किलोमीटर है। इसके चालू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार…
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कार्य करने वाले प्रत्येक युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी। कोई भी कंपनी या नियुक्ता कर्मचारी का शोषण नहीं कर पाएगा। नियुक्ति देने वाली कंपनियां अपने कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करेंगी, जबकि इसके अतिरिक्त चार्जेज की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह व्यवस्था युवाओं को सम्मानजनक रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्रीने लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय ‘रोजगार महाकुंभ 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का…
पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल होने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन सभी लोगों को सबक सिखाएगी जिन्होंने कभी राज्य को अराजकता, पलायन और जंगलराज की ओर धकेला था। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह लोग कितनी भी कोशिश कर लें, बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जिन्होंने ‘बिहारी’ को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बिहारियों को पलायन के लिए विवश किया, अराजकता और जंगलराज को बढ़ावा दिया, उन्हें जनता जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर…
अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो ईवी चलेगी, उसमें ‘मेड इन इंडिया’ लिखा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने बताया कि अब भारत में बनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा। देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड मैन्युफैक्चरिंग की…
पटना।बिहार मंत्रिपरिषद ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 पर सैद्धांतिक समिति दे दी है। इसके तहत 100 करोड़ निवेश करने और एक हजार प्रत्यक्ष रोजगार देने वालों को दस एकड़ 1000 करोड़ निवेश करने वाले को 25 एकड़ और फॉर्च्यून 500 कंपनी द्वारा निवेश करने पर 10 एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। बैठक में 26 प्रस्तावों को सहमति दी गई। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मंगलवार को पत्रकारों को सूचना भवन में यह जानकारी दी। मुख्य सचिव…
सुपौल । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में कथित तौर पर वोट चोरी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में मंगलवार को सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हो गईं। वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन की यात्रा आज सुपौल से शुरू हुई है। सुपौल में इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडे लेकर शामिल हुए हैं। वोटर अधिकार यात्रा झंझारपुर होते हुए दरभंगा तक पहुंचेगी। प्रियंका गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह…
पटना । बिहार सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025’ (बीआईपीपीपी-2025) की घोषणा की। यह योजना राज्य में निवेश आकर्षित करने और युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 लागू किया है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि इस…