Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
- बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ
- दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा
- मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण
- जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार
- सेवा और संवेदना को धर्म बनाएं डॉक्टर, देवघर एम्स के दीक्षा समारोह में बोले उप राष्ट्रपति
- झारखंड में कल से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
- झारखंड के आठ लापता लोगों की तलाश अब देशभर में होगी, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस
Author: News Maati
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत की जा रही है। ईडी की यह छापेमारी दिल्ली अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़े मामलों की जांच को लेकर की गई है। यह मामला एफआईआर संख्या 37/2025 दिनांक 26 जून 2025 पर आधारित है, जिसे दिल्ली पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दर्ज किया था। एफआईआर में दिल्ली सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों, निजी ठेकेदारों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों पर…
लखनऊ । अंतरिक्ष यात्री और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को कहा कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं है जब दुनिया ‘नासा’ की बजाय ‘इसरो’ की बात करेगी, यह बस कुछ ही समय की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिका का ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा), दोनों ही अंतरिक्ष क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसी हैं। ‘एक्सिओम-4’ मिशन की सफलता और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अपनी सुरक्षित वापसी के बाद लखनऊ में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक अभिनंदन समारोह में…
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी में सुधार से इस बार की दिवाली पर सबको खुशियों का डबल बोनस मिलेगा।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय देश भर में गणेश उत्सव का एक अद्भुत उत्साह है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आज गुजरात के विकास से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का भी श्रीगणेश हुआ है। ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे विकास के अनेक प्रोजेक्ट्स आप सभी जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। मैं इन…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत पर अंगुली उठाने वालों को बिना नाम लिये दो टूक कहा है कि भारत किसी के दबाव में नहीं आयेगा। आत्मनिर्भरता के मंत्र से देश अपने पैर पर खड़ा है तथा तेजी से प्रगति कर रहा है। कांग्रेस का नाम लिये बिना मोदी ने कहा कि गांधी के नाम पर दशकों राज करने वालों ने स्वच्छता व स्वदेशी का कभी नाम तक नहीं लिया। मोदी ने कहा कि गुजरात दो मोहन, सुदर्शनधारी भगवान कृष्ण तथा चरखाधारी मोहनदास करमचंद गांधी की धरती है। छह हजार करोड़ रुपये की सौगात : अहमदाबाद के उमिया धाम मैदान…
लखनऊ । अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के सफल मिशन के बाद सोमवार को अपने गृह नगर लखनऊ आए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिवार के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर ऐतिहासिक ‘एक्सिओम-4’ मिशन के सफलतापूर्वक संचालन एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कुशल वापसी के बाद देश के सपूत शुभांशु शुक्ला जी ने शिष्टाचार भेंट की। योगी से मुलाकात के समय अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुक्ला के साथ उनकी…
रांची । गोड्डा में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा के मुठभेड़ की घटना और संविधान के 130वें प्रस्तावित संशोधन पर सोमवार को झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पक्ष-विपक्ष के विधायक अपनी मांगों को लेकर वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे। स्पीकर रबींद्रनाथ महतो दोनों पक्षों से संयम और व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने आग्रह किया कि प्रश्न प्रश्नकाल चलने दिया जाए, लेकिन हंगामे में उनकी आवाज दब गई। ऐसे में उन्होंने सदन की कार्यवाही अपराह्न साढ़े बारह बजे तक के लिए…
मुंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है। हर कोई उन्हें कमेंट्स के जरिए बधाइयां दे रहा है। परिणीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक खास केक नजर आ रहा है। इस केक पर नन्हे-नन्हे कदमों के निशान बने हुए थे और उस पर लिखा था ‘1+1=3’… यह एक्ट्रेस का एक प्यारा और अनोखा तरीका है यह बताने का कि अब वह मां बनने वाली…
लखनऊ । अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को अपने गृह जनपद लखनऊ पहुंचकर छात्रों से अंतरिक्ष यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में आयोजित कार्यक्रम में उनका बच्चों ने परेड के साथ स्वागत किया।शुक्ला ने छात्रों से कहा कि ‘आप ही हमारी असली ताकत हैं, आने वाले समय में आप भारत को ग्लोबल स्पेस मिशन में मदद करेंगे। स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए शुभांशु ने कहा कि साल 2040 में भारत चंद्रमा पर मानव भेजेगा। इस मिशन के लिए आप लोग भी तैयारी कीजिए। उन्होंने बच्चों को कहा कि कभी भी हार मत…
लखनऊ । अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृह जनपद पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा बहुत शानदार थी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। उस दौरान शरीर को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अंतरिक्ष में बिताए गए समय के बारे में उन्होंने कहा कि यह काफी चुनौतीपूर्ण होता है। शुरू में ज्यादा दिक्कत होती है, फिर आपका शरीर वहां के माहौल के अनुसार ढल जाता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान से भारत को देखना एक भावुक पल…
रांची । भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 19 में से 17 मजदूरों की सुरक्षित स्वदेश वापसी हो गई है। ये मजदूर बोकारो और हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। सोमवार को सभी अपने घर पहुंच गए। बताया गया है कि दो अन्य मजदूरों की वापसी 26 अगस्त को होगी। ये मजदूर एक एजेंसी के जरिए कैमरून में बिजली ट्रांसमिशन का काम करने वाली ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड कंपनी में मजदूरी करने ले जाए गए थे। इस कंपनी ने उनका चार महीने का वेतन रोक रखा था। वेतन बंद होने से…