Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रामगढ़। बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात हुए भीषण हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई। हादसे के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन करीब 28 घंटे तक चला और आखिरकार देर रात मुआवजे पर सहमति बनने के बाद गतिरोध खत्म हुआ। दरअसल, हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन आनन-फानन में सभी को रांची लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने तीन इंजीनियरों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतकों के शवों को रिम्स ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई. गढ़वा निवासी इंजीनियर अभिषेक पांडेय के शव का पोस्टमार्टम रिम्स, रांची में कराया गया। जबकि…
रांची। सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन सहित कई मुद्दों को लेकर फेक पोस्ट किए जा रहे हैं कई ऐसे पोस्ट भी हैं जो फोटो और वीडियो को मैनिपुलेट कर बनाए गए। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को लेकर एक अपील जारी की गई है। अपील सोशल मीडिया के सत्यापन को लेकर जारी की गई है।रांची पुलिस के द्वारा रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही खबरों, वीडियो और संदेशों को लेकर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सोशल…
रांची। झारखंड के बहुचर्चित जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कथित अनियमितताओं की नई परतें सामने आ रही हैं। सीआईडी और विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में परीक्षा के विज्ञापन से लेकर अंतिम चयन और इंटरव्यू तक कथित तौर पर एक समानांतर ‘सेटिंग’ नेटवर्क संचालित होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां अब कथित वित्तीय लेन-देन, तकनीकी हेरफेर और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। मामले में ईडी भी वित्तीय पहलू की जांच कर रही है।जांच एजेंसियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल)…
नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स के साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया। पीएम मोदी ने बातचीत का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “भारत के सबसे होनहार स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात हुई। हमेशा की तरह, उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा देखकर बहुत प्रभावित हुआ। आपको उनकी सोच और सकारात्मक नजरिया जरूर पसंद आएगा। मुझे जरूर बताइए, भारत के स्पेस सफर के बारे में आपको सबसे ज़्यादा क्या…
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्यू में बताया कि दुश्मन की किसी भी कार्रवाई का हमारे युद्धक्षेत्र की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि रूस ने अपकी आक्रामक कार्रवाई को और तेज कर दिया है। रूसी समाचार एजेंसी ‘टास’ की जानकारी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वेस्टी के पत्रकार पावेल जारुबिन को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया कि रूसी सेना ने अपने आक्रामक अभियानों की गति को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल करती जा रही है। टास…
रांची। राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वर्कशॉप में खड़े करीब चार से पांच वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल आग से हुए आर्थिक…
रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द कर सुधार लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। इन मामलों में 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोतवाली थाना में दर्ज मामलों के आधार पर की गई है। पूरा मामला शुक्रवार को जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन से जुड़ा…
रांची। रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी अंतर्गत विभिन्न फीडरों में पेड़ की डालियों की कटाई एवं मेंटेनेंस का कार्य रविवार को कराया जाएगा। इस कारण रांची पूर्वी डिवीजन के ओरमांझी, विकास और सिकिदिरी क्षेत्र के कई इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले पूरा कर लेने और सहयोग करने की अपील की है। विकास प्रशाखा के 11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य होगा। इस दौरान विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक…
रांची। झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता सह वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। वह ऋतु कुमार को हराकर उक्त पद पर काबिज हुए हैं। इस बार एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव मजेदार था और सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर अध्यक्ष पद के लिए थी, जिसमें लगातार दो बार की अध्यक्ष ऋतु कुमार और अजीत कुमार के बीच सीधी टक्कर थी। शुरूआत में ऋतु कुमार ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में अजीत कुमार ने बढ़त बनाते हुए 84 वोट से जीत हासिल की है। अजीत कुमार को कुल 672 वोट मिले, जबकि ऋतु कुमार को कुल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की संगठनात्मक बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक बैठकें पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए विचारों और नए दृष्टिकोण का मंच होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नई संगठनात्मक टीम और पार्टी के सहयोगियों के साथ हुई बातचीत को शानदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद पार्टी के कामकाज को नई दिशा देने और लोगों के साथ संपर्क को और गहरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट किया कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए…