Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप लॉन्च किया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू किए गए इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से करीब तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐप के माध्यम से विद्यार्थी 24 घंटे पढ़ाई से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक…
रांची । उच्चतम न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और अन्य से जवाब मांगा। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि याचिका में मामले की सीबीआई या उच्चतम न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकर्ता हरिशरण…
रांची। स्थानीय राम भरत मिलाप समिति, डोरंडा में रक्तदान शिविर लगाया गया । लायंस क्लब ऑफ रांची, एकलव्य ग्रेटर एवं मारवाड़ी युवा मंच ( दक्षिण शाखा ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किये गये। कार्यक्रम के आयोजन में हेल्थ पॉइंट हॉस्पिटल ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर गणेश प्रसाद सिंह, प्रकाश अग्रवाल, अमित साहू, अनिता साहू, रामचंद्र अग्रवाल, विजय कुमार, प्रमोद ओझा, बिनोद बरनवाल समेत क्लब के कई सदस्य मौज़ूद थे।
रांची। झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापनों को रद करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सभी संबंधित याचिकाओं को एक साथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। इन विज्ञापनों के माध्यम से सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुई है। राज्य सरकार ने 18 अगस्त को अधिसूचना जारी कर 22 परीक्षाओं को रद करने, छह परीक्षाओं की प्रक्रिया स्थगित करने और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में रखने का निर्णय लिया था।…
रांची। जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान को अब भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा से नई गति मिलेगी। पिछले करीब 26 दिनों से चल रहे जेपीएससी जेएसएससी-सीजीएल आंदोलन के स्थगन के बाद नए सिरे से पूरे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा चलाई जाएगी। यह यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रमुख स्थानों पर जाएगी। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों एवं छात्र समुदाय के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और भर्ती व्यवस्था में सुधार एवं पारदर्शिता को लेकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शक टीम, मैनेजमेंट टीम, प्लानिंग…
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूलों में ”खेलेगा भारत-जीतेगा भारत” विषय पर तीन दिवसीय अभियान 28 से 30 अगस्त तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवकाश होने के बाद भी स्कूल सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक खुले रहेंगे। इस दिन खेल से जुड़ी गतिविधियां स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। शिक्षकों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू एवं प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने…
रांची। जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही सीआइडी ने रविवार को रांची व हजारीबाग के दो कोचिंग संचालकों में तलाशी अभियान चलाई और कांड से जुड़े साक्ष्य को भी जुटाई।सीआईडी की टीम ने रांची में लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला व उसके निदेशक, संचालक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास में दबिश दी। इसके अलावा हजारीबाग जिले के मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेज की जांच पड़ताल की है। जांच के क्रम में संबंधित ठिकानों से सबूत के तौर पर कुछ दस्तावेज को भी एकत्रित किया गया…
रांची। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को चार प्रतियोगिता परीक्षाओं को रद करने के आदेश पर झारखंड हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर चर्चा हो सकती है। चर्चा के बाद कोर्ट के आदेश के आलोक में इसपर आगे का कोई निर्णय हो सकता है। कैबिनेट की विशेष बैठक में ही 22 परीक्षाओं को रद करने का निर्णय लिया गया था। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को इसपर उच्च स्तर पर मंथन किया जाएगा। जहां तक हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में उक्त अधिसूचनाओं पर रोक लगाने के राज्य सरकार के आदेश की बात है…
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में अपनी भागीदारी पूरी की। ऑस्ट्रेलिया में ‘पिच ब्लैक’ और मलेशिया में ‘उदारा शक्ति’ अभ्यासों में वायु सेना ने परिचालन, बेहतर सामरिक तालमेल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारियों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) की मेजबानी में ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना ने 20 से अधिक देशों की वायु सेनाओं के साथ संचालन के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात किया। उच्च जोखिम वाले और बहु-क्षेत्रीय परिचालन वातावरण में जटिल लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट…
रांची। पलामू जिले के चैनपुर थाना परिसर में रविवार को आपराधिक मामलों में आरोपित रहे और जेल से छूटे लोगों की थाना परेड कराई गई। परेड में कुल 117 लोग शामिल हुए। इनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15, आर्म्स एक्ट के 31 तथा अन्य मामलों में वांछित 28 व्यक्ति शामिल थे। थाना परेड के दौरान पलामू एसपी कपिल चौधरी ने सभी लोगों से बातचीत की और उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने नसीहत देते हुए कहा कि अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें और अपने परिवार तथा समाज के प्रति…