Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- चुट्टूपालू घाटी में नो पार्किंग जोन में भारी वाहन खड़ा करना पड़ा महंगा, डीटीओ ने ठोका जुर्माना
- जमुई में छेड़खानी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
- श्री जीण माता जी का मंगल पाठ मधुर भजनों से झूमे श्रद्धालु
- बिहार एसटीएफ ने कोढ़ा गैंग के लिए विशेष सेल बनाया
- इंतजार का दौर खत्म, अब करारा जवाब,पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल और बालाकोट एयर स्ट्राइक का किया जिक्र
- रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
- रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
- चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
Author: News Maati
रांची । झारखंड में पेपर लीक और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सियासत तेज हो गई है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कथित बदसलूकी को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच की सदस्य प्रतिमा कुमारी ने सोमवार को रांची के कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत में 8 लोगों को नामजद किया गया है जबकि 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रतिमा कुमारी ने आरोप लगाया कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने उनके हाथ से पुतला छीन…
रांची । झारखंड में मतदाता सूची के सत्यापन और उसमें सुधार के लिए 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ कार्यक्रम शुरू होगा। यह अभियान 4 सितंबर तक राज्यभर में चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि अभियान का उद्देश्य एक ही परिवार और घर में रहने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज कराना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची…
मॉस्को। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के अनुसार, मीटिंग के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर का दौरा रूस और भारत के बीच दशकों से बने संबंधों के स्तर को दिखाता है। दोनों देश सरकारी संबंधों, संसद के बीच संबंधों और आर्थिक सहयोग समेत लगभग सभी क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत-रूस ट्रेड टर्नओवर में बढ़ोतरी को देखते हुए…
पटना। बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए सांसदों को प्रभावित किया। परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के 18 सांसदों ने सोमवार को बिहार म्यूजियम और खुदा बख्श लाइब्रेरी का भ्रमण किया।ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन कलाकृतियों और दुर्लभ पांडुलिपियों को देखकर सांसदों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की जमकर सराहना की। पश्चिम बंगाल की सांसद जून मालियाह ने कहा कि बिहार म्यूजियम कला और इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद खास है। यहां ऐतिहासिक विरासत को जिस तरह सहेजकर रखा गया है, वह सराहनीय है। पश्चिम बंगाल की सांसद जून मालिया…
पटना। अभ्यर्थियों पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने एक लोकोक्ति का उल्लेख किया था, जिसे इंटरनेट मीडिया पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी व्यक्ति या समूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। BPSC के एक्स हैंडल से परीक्षा नियंत्रक का सफाई वाला वीडियो जारी किया गया है। इसमें राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान को लेकर खेद जताया और कहा कि यदि उनकी…
पटना। पटना हाई कोर्ट ने तलाक के एक मामले में कहा कि विवाह विच्छेद के बाद भी पति अपनी पत्नी की आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन-यापन की जिम्मेदारी से पूरी तरह मुक्त नहीं हो जाता।शिवहर जिले के एक मामले में कोर्ट ने तलाक की डिक्री बरकरार रखते हुए पति को अपनी कानूनी रूप से हस्तांतरण योग्य कृषि भूमि में से एक कट्ठा जमीन पत्नी को स्थायी भरण-पोषण के तौर पर देने का आदेश दिया है।साथ ही पत्नी को हर माह 10 हजार रुपये देने को कहा है। जमीन तीन महीने में हस्तांतरित करनी होगी। न्यायाधीश बिबेक चौधुरी और न्यायाधीश राणा…
पटना। राज्य में पेपरलेस निबंधन को सहज बनाने और निबंधन की गति को तेज करने में दस्तावेजनवीस (डीड राइटर या कातिब) सहयोग करेंगे। पेपरलेस निबंधन के गतिरोध को दूर करने के लिए सोमवार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी और दस्तावेजनवीस संघ के प्रतिनिधियों के बीच विकास भवन स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सहमति बनी कि पेपरलेस निबंधन प्रणाली में सेवा प्रदाता को दस्तावेज निबंधन में डिजिटल हस्ताक्षर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सेवा प्रदाताओं को विभाग से जल्द ही यूजर आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। सॉफ्टवेयर में एकपक्षीय निबंधन की व्यवस्था की जाएगी। सेवा प्रदाता दस्तावेजनवीसों…
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में सदस्यों का नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में व्यापक बदलाव किया गया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत नए प्रविधान लागू किए हैं। इसके तहत अब राशन कार्ड बनवाने के समय ही वह तमाम जानकारियां ली जाएंगी जिसके आधार पर पूर्व में राशन कार्ड रद किया जाता था। मसलन, उपभोक्ता को पहले ही बताना होगा कि उनकी आमदनी का मुख्य स्रोत क्या है। उनके पक्के आवास में कितने कमरे हैं और किस प्रकार का टैक्स भरते हैं। अब…
रांची। झारखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्कूलों को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के पूर्व आदेश के विरोध के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने संशोधित आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा और खेल दिवस से जुड़ी गतिविधियां एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। इससे पहले 28 अगस्त (रक्षाबंधन) और 30 अगस्त (रविवार) को स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए थे, जिसका झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और अन्य शिक्षक संगठनों ने कड़ा विरोध किया…
जमशेदपुर। एनएच-33 (टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग) पर बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र स्थित मशहूर टेंथ माइल होटल के ठीक सामने अपराधियों ने क्रिस्टल होटल के मालिक निखार सबलोक को निशाना बनाकर पीछे से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना के बाद अत्यंत गंभीर हालत में निखार को जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों व सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, निखार सबलोक पैदल जा रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने पीछे से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अत्यधिक खून बह…