Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
- भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार
- वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता
- सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर
- कौशल विभाग के सहायक निदेशक 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार और घर से 15 लाख रुपये नकद बरामद, पटना में निगरानी का बड़ा ऐक्शन
- शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी जमीन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
- वैशाली में गैंगस्टर प्रिंस को पुलिस ने किया ढेर, सोना लूट, डकैती और हत्या मामले था फरार
- कोर्ट महिला को मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Author: News Maati
नई दिल्ली । पाकिस्तान सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट गरजते नजर आएंगे। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को अभ्यास के लिए वायुसेना अपनी पूरी ताकत मैदान में उतारेगी। ऑपरेशन सिंदूर में अपना पराक्रम दिखा चुकी भारतीय वायुसेना अब पाकिस्तान सीमा के पास जैसलमेर में इस साल का पहला और सबसे बड़ा वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास का नाम वायु शक्ति 2026 है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ वेस्टर्न कमांड के एयरबेस और उनके असेट्स हिस्सा ले रहे हैं। सभी यूनिट्स को…
बिहार में अश्लील गाने बजाने वालों पर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों और वाहनों में इस तरह के गानों का प्रसारण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “सस्ते दोहरे अर्थ वाले और अश्लील गाने समाज के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में ऐसे गानों के प्रसारण से…
बोकारो । झारखंड के बोकारो जिले में हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गोमिया प्रखंड के बड़कीपुन्नू गांव की है, जहां गुरुवार तड़के हाथियों के अचानक हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड बुधवार शाम करीब सात बजे गांव में घुस आया था। उस वक्त ग्रामीणों ने किसी तरह शोरगुल कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हालांकि, खतरा टला नहीं। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हाथियों का वही झुंड दोबारा…
नई दिल्ली । पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर संसद में चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर पलटवार किया है। उन्होंने 40 किताबों की एक लिस्ट शेयर की, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे भारत का ‘असली इतिहास’ बताती हैं और पार्टी के पिछले शासन से जुड़े कथित विवादों को उजागर करती हैं। निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 40 किताबों की एक लिस्ट जारी की। उन्होंने कहा कि इन किताबों में भारत के ऐतिहासिक वृत्तांत, 1975 और…
रांची । राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-20 के किनारे स्थित विकास हॉस्पिटल में बुधवार शाम करीब 4:50 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक अज्ञात बाइक सवार अपराधी ने अस्पताल की ओर फायरिंग कर दी। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधी गोली चलाते हुए साफ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार अपराधी रांची से इरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक अस्पताल की ओर गोली चलाई और विकास गोलचक्कर की दिशा में फरार हो गया। गोली अस्पताल की दीवार में जा लगी। अपराधी…
पटना। साइबर अपराधी नेटवर्क बढ़ाने और लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा रहे है। रोजगार के सपने दिखाकर युवाओं को पटना बुला रहे हैं और उन्हें ठगी के दलदल में धकेल रहे हैं। कहीं फ्लैट में उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने और कमीशन के नाम पर साइबर ठगी कराया जा रहा है तो कहीं कॉल सेंटर खोलकर वेतन देने के साथ उनसे फोन कॉल के जरिए ठगी कराया जा रहा है। आर्थिक अपराध इकाई व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दानापुर और रूपसपुर में चल रहे तीन फर्जी कॉल…
धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मूलवासियों के साथ-साथ जो लोग बाहर से आकर यहां बसे हैं, वे भी स्वयं को झारखंडी कहने में गर्व महसूस करते हैं। सोरेन ने कहा कि जन्म देने वाली मां से पालन करने वाली मां का दर्जा बड़ा होता है। मुख्यमंत्री बुधवार को धनबाद में झामुमो के 54वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि 4 फरवरी 1973 को धनबाद में ही झामुमो की स्थापना हुई थी। लंदन में लोग बोल रहे जोहार : उन्होंने कहा, जोहार (संथाली में नमस्कार) सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है, पूरे देश में…
पटना। सार्वजनिक स्थानों पर डबल मीनिंग और अश्लील गाना बजाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस को इस बाबत सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। बस, ट्रक, आॅटो रिक्शा या सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गाना बजाने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। सम्राट ने कहा कि अश्लील गानों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि इसका उल्लंघन…
बेंगलुरु । बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटना के कुख्यात अपराधी मनोज सिंह और उसके बेटे माणिक सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों करीब पांच साल से फरार थे और पटना के नौबतपुर इलाके में दहशत फैलाने के लिए बदनाम थे। माणिक सिंह पर 24 से ज्यादा हत्याओं के आरोप हैं, साथ ही जबरन वसूली, अपहरण और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन सहित 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मनोज सिंह और माणिक सिंह एक संगठित अपराध सिंडिकेट चला रहे थे। वे बिल्डरों, व्यापारियों और…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम में माता सीता के जीवन और आदर्शों पर केंद्रित एक विशेष ह्यवैदेही आर्ट गैलरी की स्थापना के निर्देश दिए हैं। यह गैलरी भारतीय संस्कृति, मयार्दा, करुणा और नैतिक मूल्यों की अनुपम प्रतीक सीता माता के जीवन-चरित को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री आवास पर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि सीता मइया भारतीय सभ्यता की आत्मा हैं और उनका जीवन त्याग, धैर्य, साहस, करुणा और…