Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- मां के निधन के 14वें दिन नेमरा से रांची लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने परंपराओं से जुड़े रहने का दिया संदेश
- विदेशी पैसे से भारत में गृहयुद्ध की रची जा रही साजिश, अर्थव्यवस्था डिरेल करने की कोशिश: संजय सेठ
- राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किए ललित कला अकादमी पुरस्कार, बोलीं- युवा कलाकारों को प्रतिभा निखारने के पर्याप्त अवसर मिलें
- बिहार में 50 लाख जीविका दीदियां बनेंगी ‘सुधा सखी’,सात हजार बन चुकी हैं पशु सखी
- 31 दिसंबर 2029 तक पूरे देश को नशे के साए से मुक्ति दिलाएंगे : अमित शाह
- शिवा शर्मा मौत मामला : श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
- पुलिस संस्मरण दिवस पर झारखंड के तीन शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
- रांची के सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और बिहार सरकार में उर्जा विभाग के पूर्व सचिव व बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव हंस और गुलाब यादव प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने हंस-गुलाब प्रकरण में कोलकाता के एक कारोबारी पुष्पराज को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव हंस और गुलाब यादव पर दर्ज मनी लांड्रिंग एक्ट मामले में यह पांचवी गिरफ्ताारी की है। इससे पूर्व ईडी ने हंस, गुलाब के साथ ही प्रवीण चौधरी और शदाब अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। फिलहाल चारों…
यरुशलम। इजरायली सरकार के मंत्रियों ने सोमवार को बताया कि ईरान के खिलाफ काउंटर अटैक “बहुत जल्द” किया जाएगा। यह जानकारी इजरायल की राष्ट्रीय मीडिया की तरफ से दी गई। ईरान ने तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह और बेरुत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या का बदला लेने के लिए 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर जवाबी हमला करने की कसम खाई थी। हालांकि हमलों की तारीख को गुप्त रखा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इजरायल के सरकारी कान टीवी…
कोडरमा । गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस ने पथलडीहा के वृंदा गांव के एक घर में छापेमारी कर एक करोड़ सात लाख रुपये कैश, भारी मात्रा में सोना, 53 ग्राम अफीम व अन्य सामान बरामद किया। जानकारी के अनुसार, मकान सुखदेव रजक का बताया है, जिनका हजारीबाग के बरही में एक होटल भी है। छापेमारी की भनक लगते ही मकान मालिक सुखदेव रजक मौके पर से फरार हो गए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच जारी है। बता दें कि इस छापेमारी की खबर से पूरे इलाके में तरह-तरह…
रांची । लातेहार पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही अर्श ट्रैवल नाम के यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद किये हैं। मंगलवार की सुबह चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने यह रुपये बरामद की लातेहार में बस की रेलिंग में रूपये को छिपाकर रखा गया था । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस को चंदवा में चेक पोस्ट के समीप चेकिंग करने के लिए रोका गया। इसी दौरान बस से 15 लाख रुपये बरामद हुए। हालांकि यह रुपया किसका…
रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी को झटका देते हुए कई नेताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में शामिल हो गए हैं। जेएमएम ने रातों-रात ‘ऑपरेशन हेमंत’ चलाकर बीजेपी के कई बड़े नेताओं को अपने पाले में खींच लिया है। इस ऑपरेशन में बरेहट से हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीजेपी के संभावित उम्मीदवार लुईस मरांडी भी शामिल हैं। लुईस मरांडी दुमका सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें हेमंत सोरेन के खिलाफ बरेहट से चुनाव लड़ने को कहा था। बता दें, लुईस मरांडी ने ही…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन की कमान बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं को सौंपी है। केंद्रीय मंत्री से लेकर विधायक तक, सभी को क्लस्टर वार जिम्मेदारी दी गई है। इन नेताओं का मुख्य काम है रोटी, बेटी और माटी के नारे के साथ महागठबंधन को घेरना और स्थानीय मुद्दों को भुनाना। दरअसल, बीजेपी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। चुनावी रणनीति बनाने से लेकर उसे जमीन पर उतारने तक, हर काम के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। इसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, नितिन नवीन,…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद उन पार्टियों में हैं, जिनकी पहचान ही खास परिवार से होती है। ऐसी पार्टियों का संचालन परिवार के हाथ में होता है। मरांडी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहचान और संचालन की शक्ति गांधी परिवार के पास है। झारखंड में झामुमो का संचालन शिबू सोरेन के परिवार से होता है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की पहचान लालू प्रसाद यादव हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में बिहार पुलिस के 1,239 दरोगा को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़े। अपने संबोधन के दौरान गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अधिकारियों से यही कहना चाहेंगे कि बहाली तेजी से करें। अगले साल चुनाव है, इसलिए उससे पहले पूरी बहाली कर लें, ताकि पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 प्रतिशत हो सके। कुल मिलाकर दो लाख 29 हजार लोगों की बहाली होनी चाहिए। आप…
रायपुर । भाजपा ने झारखंड की 66 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इन 66 सीटों में से एक सीट पर पार्टी ने छत्तीसगढ़ की बेटी पूर्णिमा साहू दास को उम्मीदवार बनाया है. क्चछ्वक्क ने पूर्णिमा को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 8 राज्यों की अलग-अलग विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्णिमा साहू दास रायपुर की रहने वाली हैं. वह ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू…
टिलेक्सकला (मैक्सिको)। भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्व कप फाइनल में पांचवां सिल्वर मेडल जीता । वह फाइनल में चीन की लि जियामैन से 0-6 से हार गई। दिसंबर 2022 में अपनी बेटी के जन्म के बाद विश्व कप फाइनल में लौटी चार बार की ओलंपियन दीपिका को आठ तीरंदाजों में तीसरी वरीयता मिली थी। सेमीफाइनल तक दीपिका को कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्वर्ण पदक के मुकाबले में वह पेरिस ओलंपिक में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली जियामैन से हार गई। दीपिका नौवीं बार विश्व कप फाइनल खेल रही थी। भारत के लिये विश्व…