Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलमार्ग में समुद्री सुरंगें बिछाने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा। इसी बीच, अमेरिकी सेना ने महत्वपूर्ण जहाजरानी मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली 10 संदिग्ध नौकाओं पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया, जिससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा गलियारों में से एक में तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वाशिंगटन फारस की खाड़ी को वैश्विक ऊर्जा बाजारों से जोड़ने वाले…
रांची। श्री महावीर मंडल रांची महानगर वर्ष 2026–27 में श्री महावीर मंडल रांची महानगर अपना 21 वां वर्ष मनाने जा रहा है। इस अवसर पर रामनवमी महोत्सव को और अधिक भव्य और विशाल रूप में आयोजित किया जाएगा एवं अष्टमी की रात्रि में विभिन्न अखाड़ों तथा कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री महावीर मंडल रांची महानगर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन मंगलवार को चर्च रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में किया गया। बैठक संगठन महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में हुई। बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष के…
रांची। उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की झारखंड स्टेट काउंसिल के लिए वर्ष 2026–27 के नए पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को किया गया। सीआईआई झारखंड की हुई वार्षिक बैठक में इसकी घोषणा की गई। बैठक में दिलू पारिख को वर्ष 2026–27 के लिए सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि डीबी सुंदर रामम को उपाध्यरक्ष चुना गया। दिलू पारिख वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनका पारिवारिक व्यवसाय ऑटोमोबाइल डीलरशिप से जुड़ा है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज की यात्री कारों और टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की डीलरशिप शामिल है। वे लंबे समय से सीआईआई से…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को उत्तराधिकार में पुरुषों के बराबर अधिकार देने की मांग के मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को एक बार फिर खुलकर समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए उसके पक्ष में अपना रुख व्यक्त किया।कोर्ट ने कहा कि इसका उत्तर समान नागरिक संहिता है। यह पहला मौका नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने समान नागरिक संहिता के पक्ष में अपना मत व्यक्त किया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट कई बार समान नागरिक संहिता के पक्ष में मत व्यक्त कर चुका है। अभी देश में सिर्फ दो राज्य हैं जहां समान नागरिक…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने मंगलवार को रेल मंत्रालय की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनकी कुल अनुमानित लागत 4,474 करोड़ रुपये है और इन्हें वर्ष 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वीकृत परियोजनाओं में सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन (81 किमी) तथा संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन (111 किमी) शामिल हैं। इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे की मौजूदा नेटवर्क क्षमता में लगभग…
रांची। रांची जिले के ओरमांझी इलाके में पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने पशु लदे चार वाहनों को जब्त करते हुए उनमें से 41 पशुओं को बरामद किया है।पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि इरबा इलाके से पशु लदे चार वाहन बंगाल की ओर भेजे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों की तलाशी ली, जिसमें 41 पशु पाए…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले कहा था वे कि वे इरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को समाप्त करने का कोई भी फैसला इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर करेंगे। युद्ध बीते दस दिनों से जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है ईरान के खिलाफ जारी युद्ध अब लगभग पूरी तरह से खत्म हो चुका है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ना सिर्फ पश्चिम एशिया बल्कि पूरी दुनिया में इस युद्ध की वजह…
रांची। Lions Club of Ranchi Amber की ओर से समाज में प्रेरणादायक भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस विभाग की उन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जो दिन-रात पूरी निष्ठा, साहस और कर्तव्यपरायणता के साथ समाज में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम के दौरान Deepika Prasad, थाना प्रभारी Doranda Police Station को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपिका प्रसाद जैसी अधिकारी अपने समर्पण, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से न केवल पुलिस…
नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं को देखते हुए देश में प्राकृतिक गैसों की आपूर्ति पर एस्मा लगा दिया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी प्राकृतिक गैस (आपूर्ति नियमन) आदेश, 2026 में घरेलू उपभोग और दूसरे उपयोगों के लिए गैस की आपूर्ति की सीमा तय कर दी गई है।इस संबंध में जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि ‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष’ के मद्देनजर ‘वितरण में समानता और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से’ यह आदेश जारी किया गया है।…
रांची। रांची सहित आसपास के कई इलाकों में मंगलवार को दोपहर बाद रिमझिम फुहारों के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया, हालांकि कुछ देर बाद ही बारिश थम गई और आसमान फिर से साफ हो गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 13 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है। विभाग ने बताया कि 15 और 16 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती…