Author: News Maati

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने एक ऐतिहासिक और विवादास्पद फैसले में मुजतबा खामेनेई (56) को देश का नया सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) चुन लिया है। मुजतबा, पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद यह पहला अवसर है जब ईरान में सत्ता का हस्तांतरण पिता से पुत्र को हुआ है, जो देश के ‘वंशवादी शासन विरोधी’ सिद्धांतों पर सवाल खड़े कर रहा है। ट्रंप की चेतावनी : “यह चुनाव स्वीकार्य नहीं” मुजतबा की नियुक्ति के साथ ही युद्ध और तेज होने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के लिए कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार चुनौती बना हुआ है। विदेश में बैठकर वह झारखंड में अपने गिरोह का संचालन कर रहा है और अपराधियों के जरिए वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है। रांची के एक रेस्त्रां में शनिवार की रात हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी प्रिंस खान ने ली है। इसके साथ ही उसने रेस्त्रां संचालक को दोबारा धमकी देते हुए रंगदारी नहीं देने पर बम से हमला कराने की चेतावनी दी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधमा रोड स्थित कुतियातु चौक के पास बने…

Read More

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए रेल प्रशासन ने रांची से इरगांव के बीच चलने वाली एक यात्री ट्रेन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंप दी। इंजन से लेकर ट्रेन की सुरक्षा और यात्रियों की देखभाल तक हर जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली और अपने कौशल व दक्षता का परिचय दिया। रेलवे के इस विशेष प्रयास के तहत महिला कर्मचारियों की एक पिंक टीम बनाई गई, जिसने ट्रेन के संचालन की पूरी कमान संभाली। इस टीम…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में पिछले दो दशकों का सबसे बड़ा तथ्य यही है कि राज्य में सरकार चाहे किसी भी पार्टी की रही हो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने रहे। उनका यह स्थायी नेतृत्व राज्य की राजनीति में एक अनूठा अध्याय है। इतना ही नहीं, नीतीश कुमार बिहार के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। नीतीश कुमार ने लगभग 20 वर्षों तक लगातार और कई अलग-अलग मोर्चों पर मुख्यमंत्री पद संभाला। इस दौरान उनके नेतृत्व में कई सरकारें आईं और गईं, गठबंधन बदले, लेकिन उनका पद हमेशा सुरक्षित रहा।…

Read More

पटना। पटना में अब जमीन के नीचे इतिहास और संस्कृति का एक अनोखा रास्ता तैयार हो रहा है। बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सुरंग की खुदाई रविवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय परिसर में सुरंग खोदने वाली मशीन का बटन दबाकर निर्माण कार्य की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने सुरंग के भीतर लगभग 500 मीटर पैदल चलकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। करीब 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सुरंग देश में दो संग्रहालयों को जोड़ने वाली अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। जमीन के नीचे बनेगा संस्कृति…

Read More

पटना। पटना में अब जमीन के नीचे इतिहास और संस्कृति का एक अनोखा रास्ता तैयार हो रहा है। बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सुरंग की खुदाई रविवार से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय परिसर में सुरंग खोदने वाली मशीन का बटन दबाकर निर्माण कार्य की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने सुरंग के भीतर लगभग 500 मीटर पैदल चलकर तैयारियों का निरीक्षण भी किया। करीब 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सुरंग देश में दो संग्रहालयों को जोड़ने वाली अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। जमीन के नीचे बनेगा संस्कृति…

Read More

रांची। मेसरा शिव एवं काली पूजा समिति की बैठक रविवार को गंगा करमाली की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अप्रैल को मंडा पूजा और पांच को झूलन कार्यक्रम होगा। 16 अप्रैल को काली पूजा होगा बैठक में सर्वसम्मित से संजय कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य, कांके पूर्वी को मुख्य संरक्षक, गंगा करमाली को अध्यक्ष, जलेश्वर महतो को सचिव चुना गया। इसके अलावा सह -सचिव बबलू महतो, सतीश महतो, किशोर महतो छोटेलाल महतो, उपाध्यक्ष कुशल मुंडा, शिवलाल महतो, कालेश्वर महतो, मनोज महली बनाया, जबकि प्रभात महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।

Read More

नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर रविवार को नारी शक्ति का सैलाब देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित शक्ति वॉक में हर क्षेत्र की महिलाओं ने भागीदारी की। वॉक की शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर भी मौजूद रहीं। सभी महिलाओं ने इंडिया गेट से विजय चौक तक वॉक कर नारी शक्ति और सशक्तिकरण का उत्सव मनाया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी नहीं है, यह भारत की पहचान और ऊर्जा का प्रतीक है। दिल्ली का विकास सिर्फ एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है तो अक्सर उसके मन में दिल्ली की तस्वीर आती है। हम सब दिल्ली में विकास को…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश की बड़ी हस्तियों ने देश की महिलाओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा गया है, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! शिक्षित और सशक्त महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला हैं। नारी शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर रही है और साहस के साथ नेतृत्व कर रही है, जिससे अधिक समावेशी और समृद्ध समाज की नींव मजबूत हो रही है। इस…

Read More