Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला

    June 29, 2026

    साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला

    June 29, 2026

    बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला
    • साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला
    • बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार , कहा – इतनी जल्दबाजी क्यों?
    • भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा में पुरी पहुंचे लाखों श्रद्धालु, गूंजा जय जगन्नाथ
    • रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा
    • झारखंड क्षत्रिय महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, जितेंद्र सिंह बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राधाचरण सिंह उपाध्यक्ष
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर विचार करे संसद : सुप्रीम कोर्ट
    Blog

    यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने पर विचार करे संसद : सुप्रीम कोर्ट

    News MaatiBy News MaatiMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को उत्तराधिकार में पुरुषों के बराबर अधिकार देने की मांग के मामले पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को एक बार फिर खुलकर समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए उसके पक्ष में अपना रुख व्यक्त किया।कोर्ट ने कहा कि इसका उत्तर समान नागरिक संहिता है। यह पहला मौका नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने समान नागरिक संहिता के पक्ष में अपना मत व्यक्त किया है। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट कई बार समान नागरिक संहिता के पक्ष में मत व्यक्त कर चुका है। अभी देश में सिर्फ दो राज्य हैं जहां समान नागरिक संहिता लागू है। एक गोवा और दूसरा उत्तराखंड।दो राज्यों में है व्यवस्था : गोवा में यह बहुत पहले से लागू है, जबकि उत्तराखंड में हाल में लागू हुई है। पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का मामला केंद्र सरकार ने विचार के लिए विधि आयोग को भेजा था, जो अभी भी आयोग के समक्ष विचाराधीन है।समान नागरिक संहिता की तरफदारी करने वाली उक्त टिप्पणियां प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जोयमाल्या बागची और आर. महादेवन की पीठ ने शरिया एक्ट, 1937 को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताते हुए उसे रद करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान कीं।याचिकाकर्ता पौलोमी पवनी शुक्ला व अन्य की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने जैसे ही बहस शुरू की। तभी प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अगर कोर्ट 1937 के शरिया कानून को रद कर देता है तो मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार के बारे में कानूनी शून्यता नहीं उत्पन्न हो जाएगी और उस स्थिति में क्या होगा।प्रशांत भूषण ने रखी दलील : भूषण ने कहा कि यह कानून महिलाओं के साथ भेदभाव करता है, इसलिए रद होना चाहिए। उत्तराधिकार धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है। इसे रद करने से कानूनी शून्यता नहीं उत्पन्न होगी। इसकी जगह भारतीय उत्तराधिकार कानून लागू हो जाएगा। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कहीं हम सुधारों के प्रति अति उत्साह में उन्हें वंचित न कर दें। उन्हें अभी जो मिल रहा है, उससे भी कम मिल सकता है। इस बारे में कुछ होमवर्क होना चाहिए कि अगर 1937 के कानून को रद किया जाता है तो क्या होगा।भूषण ने कहा कि कोर्ट यह कह सकता है कि मुस्लिम महिलाओं को भी उत्तराधिकार में बराबरी का हक होगा। इस पर कोर्ट ने पर्सनल ला के बारे में नरसू अप्पू माली केस में दिए पूर्व फैसले का हवाला दिया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि पर्सनल ला को मौलिक अधिकारों के हनन के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती।जस्टिस बागची की अहम टिप्पणी : तभी पीठ के दूसरे न्यायाधीश जोयमाल्या बागची ने भूषण से कहा कि भेदभाव के मुद्दे पर आपका केस बहुत मजबूत है, लेकिन क्या यह उचित नहीं होगा कि कोर्ट इस मामले को विधायिका के विवेक पर छोड़ दे, जिसे राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू करने का अधिकार है।प्रधान न्यायाधीश ने सहमति जताते हुए कहा कि उसका उत्तर समान नागरिक संहिता है। कोर्ट ने याचिका संशोधित करने का समय देते हुए सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    June 29, 2026

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Bihar

    मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला

    By News MaatiJune 29, 202610

    पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सोमवार को औचक निरीक्षण…

    साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला

    June 29, 2026

    बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल

    June 29, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार , कहा – इतनी जल्दबाजी क्यों?

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मंत्रियों की जनसुनवाई से पहले अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए नीतीश, जानें क्या है मामला

    June 29, 2026

    साइकिल चलती रहती तो दंगे होते रहते, बबुआ को 12 बजे सोकर उठने की आदत, योगी ने अखिलेश पर बोला हमला

    June 29, 2026

    बिहार : बेगूसराय में दो स्कॉर्पियो की टक्कर में चार युवकों की मौत, पांच घायल

    June 29, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार , कहा – इतनी जल्दबाजी क्यों?

    June 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.