Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
रांची। झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में मंगलवार को राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रोफेसर राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसी तरह डॉ.एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। वह फिलहाल इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय…
रांची, । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जबर्दस्त हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार व बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग करने लगे। हंगामे के दौरन सदन में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो को स्पीकर ने मार्शल आउट करा दिया। हालांकि बाद में सदन में बनी सहमति के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल…
रांची, । झारखंड में अदालतों और सरकारी परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर ई-मेल के जरिए दहलाने की धमकी मिली है, जिसमें इस बार ’14 साइनाइड बम’ के इस्तेमाल का दावा किया गया है। धमकी भरे ई-मेल में न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब बेगुनाह को इंसाफ नहीं मिलता, तो कोर्ट होने का क्या मतलब है। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड…
तेहरान,। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल ने कहा है कि जब तक युद्ध जारी रहेगा, ईरानी सेना होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका और इजरायल के सहयोगी देशों को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा, “ईरानी सेना… अगली सूचना तक इस इलाके से दुश्मन देश और उसके सहयोगियों को एक लीटर तेल भी निर्यात नहीं करने देगी। तेल और गैस की कीमतों को कम करने और कंट्रोल करने की उनकी कोशिश सफल नहीं होगी।” जनरल ने कहा कि दुनिया में…
हावड़ा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार विधानसभा चुनाव की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को सीईसी बेलूर मठ पहुंचे। हावड़ा में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्यनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं को बताना चाहता है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए कटिबद्ध है। इससे पहले ज्ञानेश कुमार के…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर पूरी बेंच के साथ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की पूर्ण पीठ विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने और मतदाता सूची में “तार्किक विसंगतियों” से संबंधित न्यायिक प्रक्रिया की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची है। सोमवार सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आधिकारिक बैठकों से पूर्व कालीघाट मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की और राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार के 38 जिलों की यात्रा करेंगे। उन्होंने सोमवार को अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पटना में निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मां जीवित होती तो वे बहुत खुश होतीं। मैंने राजनीतिक पारी का आगाज किया है, मैं मां का आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं, और मैं मां का आशीर्वाद लेकर ही आगे अपनी यात्रा पर निकलूंगा। उन्होंने कहा कि मां की बहुत याद आती है। निशांत कुमार ने बताया कि वे 38 जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। हालांकि, जब मीडिया…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सोमवार को पटना की सड़कों पर चिराग पासवान को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर दिखे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने ये पोस्टर लगाए। पोस्टरों में चिराग पासवान के सिर पर ताज पहने दिखाया गया था और उन पर नारे छपे थे कि उन्हें ताज पहनाओ, तभी बिहार का स्वर्ण युग आएगा। मोदी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। चिराग बिहार के नए नेता बनेंगे और बिहार को चिराग की ज़रूरत है। अब समय आ गया है कि एक युवा मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए।…
रांची: बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में करीब 107 एकड़ वन भूमि की फर्जी खरीद-फरोख्त के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबीर कंस्ट्रक्शन के संचालक विमल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में यह सीआईडी की चौथी गिरफ्तारी है।बताया गया है कि विमल अग्रवाल, राजबीर कंस्ट्रक्शन के दूसरे संचालक पुनीत अग्रवाल के भाई हैं। सीआईडी इससे पहले पुनीत अग्रवाल को 14 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है। इस केस में विमल अग्रवाल भी आरोपी थे। सर्वोच्च न्यायालय से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।जांच…
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशकों में जोखिम से बचने की भावना बढ़ी, जिससे बाजार पर दबाव बना। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में भारी गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद (78,918.90) से 1,862.15 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 77,056.75 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी भी अपने पिछले बंद (24,450.45) से 582.4 अंक गिरकर…