Author: News Maati

वाशिंगटन। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का संघर्ष अब भी जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। मैरीलैंड में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे हालात पर उनकी कड़ी नजर बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना एक घंटे के अंदर तेहरान की विद्युत क्षमता को खत्म कर सकती है। ईरान के खिलाफ अपनी जीत का दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,…

Read More

तेहरान। मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव और अमेरिका-इसराइल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने युद्ध विराम के लिए अपनी कड़ी शर्तें दुनिया के सामने रखी हैं। रूस और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद पेज़ेश्कियन ने स्पष्ट किया कि शांति का मार्ग केवल ईरान के अधिकारों को मान्यता देने से ही होकर गुजरता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जारी एक बयान में ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि इसराइल और अमेरिका द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध को रोकने का एकमात्र रास्ता इन तीन शर्तों का…

Read More

रांची । विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभागीय बजट के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जवाब में कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार एक से बढकर एक कार्य कर रही है। राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड अब मुफ्त कराया जाएगा। साथ ही वर्ष 2029 तक झारखंड को थैलेसिमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जिलों में जांच की व्यवस्था की जाएगी। एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद और सदर अस्पताल रांची में कैथलैब…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त के साथ कुल हस्तांतरित राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली…

Read More

पटना। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार सरकार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जिसमें राजधानी के प्रतिष्ठित अस्पताल आईजीआईएमएस अस्पताल में अब रॉबोटिक्स सर्जरी के जरिये मरीजों का उचित उपचार किया जायेगा। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक मनीष मंडल ने कहा कि बिहार मे पहली सफल रोबोटिक सर्जरी बुधवार को आईजीआईएमएस के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लिवर ट्रांसप्लांट विभाग द्वारा पित्ताशय की पत्थरी के लिए की गई, जिसमें सर्जन: डॉ. मनीष मंडल, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. नेत्रनंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विनोद के वर्मा, डॉ. बिब्हा, डॉ. सोनम पटेल व टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि रॉबोटिक्स…

Read More

रांची। हजारीबाग में रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई है। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है। अदालत ने सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज कर और उसका अनुसंधान करने का भी निर्देश दिया है। मामले में अदालत ने 24 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।ईडी की ओर से एसजीआई एसवी राजू, अधिवक्ता एके दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा था। वहीं राज्य सरकार की ओर से उच्चतम न्यायालय के वरीय अधिवक्ता…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर तेज गिरावट का शिकार हो गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1,565 अंक से अधिक और निफ्टी 464 अंक से अधिक टूट गए। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरूआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में पूरे दिन मंदड़ियों का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से…

Read More

रांची। हजारीबाग में रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई है। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया…

Read More

एर्नाकुलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल में लगभग 10,800 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने केरल के पलक्कड़ और तमिलनाडु के पोलाची के बीच एक नई ट्रेन सर्विस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद केरल के एर्नाकुलम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी…

Read More