Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
रांची: झारखंड कैडर के कुल 155 आईएएस (IAS) अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण सार्वजनिक कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकारियों की संपत्ति केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। कई अफसरों के पास बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारतीय राज्यों में भी कीमती जमीन, मकान और फ्लैट मौजूद हैं।1993 बैच के आईएएस और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से दिए गए विवरण के मुताबिक, उनके पास पैतृक और अर्जित संपत्तियों का बड़ा संग्रह है।मुख्य सचिव अविनाश कुमार…
नई दिल्ली,। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की…
वाशिंगटन। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को नौसैनिक सुरक्षा (एस्कॉर्ट) देने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावनाएं हैं कि इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है। व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी अन्ना केली ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर जरूरी लगा, तो होर्मुज से अमेरिकी नौसेना के एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी सेना ने 20 से अधिक निष्क्रिय माइन-बिछाने वाली नावों को नष्ट कर दिया है और आगे भी नष्ट की जाएंगी।” व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी…
नयी दिल्ली । सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सीमित संख्या में वाणिज्यिक इस्तेमाल के सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए राज्य सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की सूची बनानी होगी। सरकार ने गुरुवार को एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग…
पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआईसीएल) के उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापामारी के लिए पहुंची टीम को देखते ही फ्लैट में रखे करीब सवा करोड़ रुपये के हीरा, सोना और चांदी के जेवरात तथा 32 लाख रुपये नकद बाहर फेंकने की कोशिश की। बावजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को जब्त कर लिया।एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किया गया है, जिससे इसका लाभ अब झारखंड के सभी तकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ केवल झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की छात्राओं को ही मिलता था। लेकिन अब निजी उच्च शिक्षण संस्थान में तकनीकी की पढ़ाई करने वाली सभी छात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं, रांची महिला कालेज परिसर में छात्राओं के लिए 528 बेड का छात्रावास अब मोरहाबादी स्थित कल्याण परिषद के परिसर…
नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स)। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा जहाज सुरक्षित मुंबई पोर्ट पर पहुंच गया है। इस जहाज में लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) लाया गया है। यह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा क्रूड टैंकर है। ये जहाज उस समय भारत पहुंचा है, जब अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान के साथ युद्ध में समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है। मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी कंजर्वेटर प्रवीन सिंह ने बताया कि लाइबेरिया ध्वज वाला शेनलॉन्ग नाम का सुएजमैक्स…
नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास इस समय पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहें न फैलाएं और फर्जी जानकारी से बचें। संसद में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में ऊर्जा की उपलब्धता पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है, और हमारे पास जितना तेल उपलब्ध है, वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिलने वाली आपूर्ति…
तेहरान/वाशिंगटन। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 13वां दिन हैं। ईरान से शुरू यह जंग फारस के खाड़ी देशों तक फैल चुकी है। ईरान और इजराइल के ताबड़तोड़ हमलों से पश्चिम एशिया में हालात और बदतर हो गए हैं। इस बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखी हैं। अल जजीरा न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि यह तीनों शर्तें बेहद जरूरी हैं। अगर ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता देने, युद्ध के नुकसान की भरपाई करने और भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय…
कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, नकली शराब से जुड़े एक मामले में कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में राहत दिलाने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार राम द्वारा बड़ी रकम की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी विधायक जयराम महतो तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासी प्रेम नायक को इस पर नजर रखने को कहा।बताया…