Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कॉल किया। पीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर…
किशनगंज के पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के पांच ठिकानों पर ईओयू का छापा, 50-60 करोड़ की बेनाम संपत्ति
पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज के पांच ठिकानों पर छापामारी की। ईओयू के अनुसार, इंस्पेक्टर के पास करीब 50-60 करोड़ की अवैध संपत्ति होने की जानकारी मिली है। सिर्फ 20 करोड़ रुपये मुजफ्फरपुर के फतेहपुर कांटी में प्रोपर्टी में निवेश करने की सूचना है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में जमीन सिंडिकेट माफिया से जुड़कर बेनामी संपत्ति में काली कमाई निवेश की गई है। देर शाम तक छापामारी की कार्रवाई जारी थी। दरअसल,…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार संसद की तीन दिवसीय विशेष बैठक में तीन विधेयक पारित कराने जा रही है। सरकार की ओर से सांसदों को विधेयकों की प्रतियां भेजी गईं हैं। इसमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026, परिसीमन विधेयक-2026 और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़ा संशोधन विधेयक शामिल है। विधेयकों का उद्देश्य जनगणना के आधार पर परिसीमन करना (सीटों का पुनर्निधारण), लोकसभा की सीटों को 543 से बढ़ाकर 830 करना और महिलाओं को केंद्र एवं राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना है। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 – लोकसभा में राज्यों से अधिकतम 815 सीटें और केंद्रशासित प्रदेशों से अधिकतम 35 सीटों…
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को दोपहर बाद बॉयलर में हुए जोरदार ब्लास्ट में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 3 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 6 मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ा। इस हादसे में 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल भेजा गया था, जहां 6 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। बाकी 12 घायलों की हालत गंभीर है। सभी मजदूर 80 प्रतिशत झुलसे बताए…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशकों से अधिक समय का कार्यकाल उनके स्तर पर शुरू की गयी नयी पहल और उनकी उपलब्धियों के लिए भी याद किया जाएगा। नीतीश कुमार ने प्राय: सभी विभागों में नयी सोच के साथ ऐसी-ऐसी योजनाओं को क्रियान्वित किया जो उनके पूर्व के शासनकाल में नहीं दिखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे महत्वपूर्ण काम यह किया कि उन्होंने लोगों के साथ नियमित संवाद को आरंभ किया। इस क्रम में उन्होंने अपने पहले कार्यकाल से ही जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को आरंभ किया। मुख्यमंत्री आवास में नियमित रूप से पूर्व में हफ्ते के…
मुंगेर। कभी घर-आंगन में प्यार से गुल्लू कहकर पुकारा जाने वाला बालक आज बिहार की राजनीति में सम्राट बनकर उभरा है। यह सफर सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि संघर्ष, सिद्धांत और संकल्प से शिखर तक पहुंचने की प्रेरक कहानी है। तारापुर की मिट्टी में पले-बढ़े इस लाडले ने अपने जीवन के हर मोड़ पर चुनौतियों को अवसर में बदलकर दिखाया है। सम्राट चौधरी का जीवन शुरू से ही आसान नहीं रहा। परिवार और राजनीति दोनों ही मोर्चों पर उन्हें कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांत और अनुशासन से समझौता नहीं किया। यही वजह है…
रामगढ़। पतरातू में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए निकले राहुल दुबे गैंग के दो अपराधियों को पुलिस ने घटना करने से पहले ही दबोच लिया। उनके पास से एक देसी कार्बाइन, एक देशी पिस्तौल, पांच जिंदा गोली बरामद की गई है। मंगलवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी बाईक जेएच 02 एबी 5319 पर सवार होकर किसी अपराध को अंजाम देने के लिए निकले थे। लेकिन पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में चल रही एंटी क्राइम चेकिंग के जाल…
रांची। रांची जिले के मांडर टोल प्लाजा में 50 से 60 की संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर बवाल काटा है। टोल प्लाजा के मैनजर सहित कई कर्मियों को बेरहमी से पीटा गया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। मांडर का टोल प्लाजा में मामूली विवाद के बाद बारात जा रहे 50-60 की संख्या में उपद्रवियों ने टोल प्लाजा पर हमला बोल दिया। बारात में शामिल बारातियों ने टोल के मैनेजर सहित कई कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा भी। टोल…
पटना । बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी उठापटक का दौर खत्म हो गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है। ऐसे में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सम्राट चौधरी…
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।मुख्यमंत्री अपने सहयोगियों, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी के साथ आवास से निकलकर लोक भवन पहुंचे और औपचारिक रूप से पद छोड़ दिया।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बन सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए अब तक…