Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने होर्मुज स्ट्रेट की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए 40 से अधिक देशों को साथ लाकर नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने की पहल की है। इस हफ्ते यूके और फ्रांस एक अहम शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर भविष्य की समुद्री सुरक्षा रणनीति पर काम करेंगे। कीर स्टार्मर ने कहा कि इस अहम समुद्री मार्ग का लगातार बंद रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन-यापन पर गहरा असर डाल सकता है। बढ़ती महंगाई के दबाव को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग का फिर से सुचारू रूप से शुरू होना…
नई दिल्ली । भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य नेताओं ने संसद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य रामदास अठावले और कांग्रेस नेता उदित राज सहित कई अन्य लोग भी ‘संविधान के जनक’ को श्रद्धांजलि देने के लिए संसद पहुंचे। इस दौरान, पीएम मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई। इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी पूरी तरह प्रभावी हो गई है, जिससे वैश्विक समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और उपराष्ट्रपति J. D. Vance ने संकेत दिए हैं कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और एक बड़े समझौते की संभावना बनी हुई है। वाशिंगटन और इस्लामाबाद से मिल रही जानकारी के अनुसार, युद्धविराम के दौरान दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। अमेरिका ने ईरान के सामने 20 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके जवाब में ईरान…
पटना। बिहार में बीजेपी की अपनी पहली सरकार बनाने का सपना साकार होगा। करीब 20 साल मुख्यमंत्री की कुर्सी आज नीतीश कुमार त्याग देंगे। पटना का सियासी तापमान चरम पर है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को तब और बल मिला जब उनके आवास की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई। अब बिना अनुमति किसी की भी एंट्री संभव नहीं है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और राज्यपाल के सचिव की आधे घंटे की मुलाकात को सत्ता परिवर्तन के साफ संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बिहार के राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की सम्राट…
मुंबई । महान गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव शरीर को लोअर परेल से शिवाजी पार्क ले जाए जाने के दौरान लोग अपने घरों की छतों और खिड़कियों से ‘आशा ताई’ को नम आंखों से विदाई दे रहे थे, और सैकड़ों लोग उस वाहन के साथ चल रहे थे जिसमें महान गायिका की ‘निष्प्राण देह’ रखी थी। पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन को आशा के पसंदीदा सफेद और पीले फूलों से सजाया गया था, जिस पर लाल साड़ी पहने, बिंदी लगाए और महाराष्ट्र की पारंपरिक नथ पहने महान गायिका की…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति से संबंधित मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि जल्द ही लोकायुक्त का नाम राज्यपाल को अनुमोदन के लिए भेजा जाए। अदालत ने कहा कि सरकार मामले में बार-बार समय ले रही है। जब नियुक्ति समिति ने लोकायुक्त के नाम की अनुशंसा कर दी है, तब फिर से समय मांगा जाना उचित नहीं है। अदालत ने कहा कि…
पटना । बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस बीच नई सरकार के लिए अगले दो दिन अहम माने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम है। माना जा रहा है कि मंगलवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में नाम पर मुहर लगने के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी। एनडीए ने अपने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। विधायकों से कहा गया है कि वे इन दो दिनों में पटना से…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और संकेतों में कड़ी चेतावनी भी दी। बीरभूम जिले के खैरासोल में आयोजित रैली के दौरान शाह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कट-मनी सिंडिकेट’ के जरिए आम लोगों का शोषण किया गया है और भाजपा की सरकार बनने के…
मेदिनीनगर । झारखंड के पलामू जिले में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक प्रज्ञा केंद्र संचालक और उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के पास हुई इस वारदात में महिला संचालक के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। अपराधी दंपती से करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी शमा परवीन पलामू के हुटार में प्रज्ञा केंद्र का संचालन करती हैं। सोमवार को वह अपने पति इसराफील के साथ बाइक से बरवाडीह से हुटार जा रही…
रांची। सुप्रीम कोर्ट में हजारीबाग के सेवायत जमीन की खरीद-बिक्री मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जवल भुइयां की कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान की है। अदालत ने विनय चौबे को देश नही छोड़ने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त लगाई और उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का भी निर्देश दिया है। हालांकि वे अभी जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे, क्योंकि हजारीबाग में ही एक अन्य जमीन घोटाले से संबंधित मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया है। सुनवाई के…