Author: News Maati

रांची। रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से जारी शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और सत्र में हो रही देरी को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। विभिन्न छात्र संगठनों, विशेषकर NSUI के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली अब उच्च शिक्षा के मानकों के अनुरूप नहीं रह गई है। लगातार लेट चल रहे सत्र के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। समय पर डिग्री और अंकपत्र नहीं…

Read More

मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी और उसके कुछ ही घंटों बाद स्वयं भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्ट्या इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। खुशबू अपने मामा के घर रहकर…

Read More

रांची । झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक और एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ बरामद किया गया। यह घटना माझिटोली पागला बाबा रोड के समीप की है। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण पागला बाबा रोड की ओर निकले, तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए दो शव देखे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृत युवक और युवती की उम्र लगभग…

Read More

नई दिल्ली । पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘लैंड फॉर जॉब’ (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले में लालू प्रसाद यादव को राहत देने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया। लालू प्रसाद यादव ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई की एफआईआर और चार्जशीट रद्द करने की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी। सोमवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की पीठ ने मामले में सुनवाई की। सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी गई। हालांकि,…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में शामिल होने से पहले कहा कि यह कार्यक्रम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत’ के निर्माण के प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर संवाद को आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह 11 बजे, मैं दिल्ली में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में हिस्सा लूंगा। यह कार्यक्रम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को एक मंच पर लाता है। यह ‘विकसित…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा है कि ईरान की सैन्य ताकत अब काफी कमजोर हो चुकी है और बातचीत में उसके पास अब कोई मजबूत विकल्प नहीं बचा है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान लंबे समय से अमेरिका के खिलाफ कड़ी बातें करता रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान अक्सर “अमेरिका मुर्दाबाद” और “इजरायल मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाता रहा है और यहां तक कहता है कि वह अमेरिका को खत्म कर देगा। ट्रंप ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे बयानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा प्रतिक्रिया क्यों नहीं होती। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले, सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई मुकदमे की सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान की पीठ कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने वाली है। याचिका में यह तर्क दिया गया है कि महिलाओं के लिए एक तिहाई कोटा का लाभ स्थगित नहीं किया जाना चाहिए और इसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह 11 बजे राजधानी के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय स्तर के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों और महिला उपलब्धि हासिल करने वालों की भागीदारी होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हितधारकों के एक व्यापक समूह को एक साथ लाना है ताकि भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके।यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में किए जा रहे व्यापक…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना अब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें रोका भी जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में स्पष्ट किया कि विशेष रूप से उन जहाजों की जांच की जाएगी, जिन पर ईरान को कथित तौर पर टोल देने का संदेह होगा। उनके अनुसार, ऐसे भुगतान अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ हैं और इससे ईरान की आर्थिक स्थिति को बल मिलता है, जिसे रोकना जरूरी…

Read More

रांची। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 164 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, रांची उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने रविवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक पेपर लीक का कोई ठोस प्रमाण तो नहीं मिला है, लेकिन संगठित सोल्वर और पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि गिरफ्तार 159 अभ्यर्थियों में…

Read More