Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची । रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह बिहार से हथियार लाकर झारखंड के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मांडर निवासी विशाल सिंह, चान्हों के अभिषेक शर्मा और करण गोप के रूप में हुई है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरे नेटवर्क की कड़ी 13 अप्रैल की रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के…
नई दिल्ली । संसद के विशेष तीन दिवसीय बैठक से पहले महिला आरक्षण कानून और संसदीय सीटों के विस्तार को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। इस बैठक में महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन और सीटों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर रणनीति तय की गई। बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करके इन विधेयकों का विरोध करने का ऐलान किया। बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, जयराम रमेश, सैयद नसीर हुसैन, राष्ट्रीय जनता दल से तेजस्वी यादव, आम…
रांची। शिव एवं काली पूजा समिति की ओर से मेसरा पंचायत में इस साल भी ग्राम वासियों के सहयोग से काली पूजा 16 अप्रैल (गुरुवार) धूमधाम से मनाया जायेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली ने बताया कि गुरुवार रात 09:30 बजे से पूजा शुरू होगी। 12:00 बजे से बली शुरू होगी। पूजा में हजारों बकरे की दी जाती है बली। शुक्रवार सुबह 5:00 बजे मां काली का महाभोग प्रसाद वितरण होगा और शाम 6:00 बजे विसर्जन किया जाएगा। शिव एवं काली पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, मुख्य संरक्षक श्रीमान प्रेमचंद महतो,…
पटना। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्य सचिवालय स्थित सभाकक्ष में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अफसरों को कहा कि काम लटकाने का प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए। दोगुनी गति से काम कर समस्याओं का समाधान करें। सम्राट ने कहा कि कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ फाइल बढ़ाने और पत्र लिखने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान तेजी से हो, यह हमलोगों की…
नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।बुधवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। इस बार 93.70 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई…
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर को मोहरा बनाकर राज्य में बाबरी जैसी मस्जिद निर्माण की साजिश रची जा रही है। अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से अलग कर एक राजनीतिक रणनीति के तहत आगे बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में “बाबरी मस्जिद जैसा ढांचा” बनाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। केंद्रीय गृह मंत्री…
रांची। बोकारो से 18 वर्षीय युवती पुष्पा महतो के गुमशुदगी से जुड़े मामले में बरामद नरकंकाल का मामला बुधवार को उच्च न्यायालय में उठा। प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि यह कंकाल युवती का नहीं है। सरकार की ओर से बताया गया कि कंकाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एफएसएल और डीएनए जांच भी होगी। इस पर कोर्ट ने पूछा कि जो कंकाल बरामद हुआ है, उसका अब तक डीएनए जांच हुआ या नहीं? क्या इस डीएनए टेस्ट के लिए युवती के माता-पिता का सैंपल लिया गया है। जिसका सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं…
रामगढ़। व्यवसायियों को पांडे गिरोह के नाम पर धमकाने वाले और लेवी वसूली करने वाले दो शूटर को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांडे गिरोह के शूटर रामगढ़ शहर के कैंटोनमेंट स्टाफ क्वार्टर निवासी बादल कुमार, पिता गुड्डू राम और पतरातू थाना क्षेत्र के पीटीपीएस हेसला निवासी सोनू नंदी पिता स्वर्गीय मनोरंजन नंदी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देशी पिस्तौल, 9 एमएम की तीन जिंदा गोली, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो एंड्राइड मोबाइल जप्त किया गया है।…
रांची बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से पिछले साल 21 जुलाई को लापता हुई पुष्पा महतो के मामले में आजसू ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही पार्टी ने बोकारो के एसपी के निलंबन की भी मांग की। बुधवार को हरमू रोड पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आजसू के महासचिव संजय मेहता ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां रेखा देवी ने 21 जुलाई को पिंड्राजोरा थाना में अपहरण का आवेदन दिया था, जिसमें आरोपी का नाम भी शामिल था। आरोप है कि थाना ने…
नई दिल्ली,। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मामला असम सरकार द्वारा पवन खेड़ा के खिलाफ दर्ज करवाए गए एफआईआर में तेलंगाना हाईकोर्ट से मिले ट्रांजिट अग्रिम जमानत से जुड़ा हुआ है, जिस पर अब देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए रोक लगा दी है। दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, जिसको लेकर असम में खेडा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी…