Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    री-एडमिशन फीस पर रोक, रांची के निजी स्कूलों कसा शिकंजा

    April 14, 2026

    जैक ने जारी किया 11वीं का परिणाम, 99.12 प्रतिशत छात्र सफल

    April 14, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • री-एडमिशन फीस पर रोक, रांची के निजी स्कूलों कसा शिकंजा
    • जैक ने जारी किया 11वीं का परिणाम, 99.12 प्रतिशत छात्र सफल
    • उत्पाद सिपाही परीक्षा की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    • पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में शामिल होगी नारी : संजय सेठ
    • मुंबई के ताज होटल में ठहरता था किशनगंज का घूसखोर थानेदार, करोड़ों की संपत्ति पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर , इओयू ने खोला काली कमाई का कच्चा चिट्ठा
    • बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार
    • प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा
    • किशनगंज के पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के पांच ठिकानों पर ईओयू का छापा, 50-60 करोड़ की बेनाम संपत्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » किशनगंज के पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के पांच ठिकानों पर ईओयू का छापा, 50-60 करोड़ की बेनाम संपत्ति
    Blog

    किशनगंज के पुलिस इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन के पांच ठिकानों पर ईओयू का छापा, 50-60 करोड़ की बेनाम संपत्ति

    News MaatiBy News MaatiApril 14, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को किशनगंज के नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के पटना, छपरा और किशनगंज के पांच ठिकानों पर छापामारी की।

    ईओयू के अनुसार, इंस्पेक्टर के पास करीब 50-60 करोड़ की अवैध संपत्ति होने की जानकारी मिली है। सिर्फ 20 करोड़ रुपये मुजफ्फरपुर के फतेहपुर कांटी में प्रोपर्टी में निवेश करने की सूचना है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में जमीन सिंडिकेट माफिया से जुड़कर बेनामी संपत्ति में काली कमाई निवेश की गई है। देर शाम तक छापामारी की कार्रवाई जारी थी।

    दरअसल, ईओयू ने पिछले माह किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौतम कुमार के ठिकानों पर छापामारी की थी जिसमें करोड़ों की अवैध संपत्ति की जानकारी मिली थी। इसी जांच के क्रम में किशनगंज इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। एसडीपीओ की तरह इंस्पेक्टर की भी स्थानीय बालू, कोयला, शराब एवं इंट्री माफिया से संलिप्तता मिली है, जिनकी मदद से अवैध कमाई की जाती थी।

    जांच के बाद ईओयू ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए इंस्पेक्टर के ठिकानों पर छापामारी की। प्राथमिकी में उनके विरुद्ध आय से 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की जानकारी दी गई जो छापामारी के बाद बढ़ने की संभावना है।

    पटना में दो करोड़ का मकान, छपरा-मुजफ्फरपुर में भी अचल संपत्ति: छापामारी में इंस्पेक्टर के पास छपरा, सिलीगुड़ी (बागडोगरा), मुजफ्फरपुर के चंदवारा और पटना के रामकृष्णा नगर में भू-खंड खरीदे जाने के साक्ष्य मिले हैं। ईओयू ने रामकृष्णा नगर में 2200 वर्गफीट में बने चार मंजिला मकान की तलाशी ली जो वर्ष 2023-24 में बनाया गया। इसकी अनुमानित निर्माण लागत दो करोड़ से अधिक बताई जाती है। छपरा शहर के प्रभुनाथ नगर में 2019 में बना 1400 वर्गफीट का मकान है, जिसकी लागत लगभग 30 लाख रुपये है। इंस्पेक्टर अभिषेक के पैतृक गांव सारण के पैगा सदर में 50 लाख की लागत से दो मंजिला मकान अभी बनावाया जा रहा है।

    सिलीगुड़ी में 84 लाख से खरीदी छह कट्ठा जमीन: ईओयू की जांच में जानकारी मिल है कि इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन ने जमीन के कारोबार में सिंडिकेट के माध्यम से काफी निवेश किया है। इसमें कई बेनामी संपत्ति भी है। सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग रोड पर छह कट्ठे की जमीन मिली है, जिसकी बाउंड्री भी कराई गई है। यह भूखंड 17 लाख प्रति कट्ठा की दर से खरीदी गई जिसके लिए 84 लाख रुपये नगद राशि का भुगतान प्रमोटर को किया गया। सिलीगुड़ी के सेवक रोड में फ्लैट भी मिला है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर के थाना अंतर्गत चंदवारा में तीन कट्ठा जमीन मिली है, जो वर्ष 2015 में खरीदी गई थी। इंस्पेक्ट के द्वारा छह-सात ट्रक खरीदे जाने की भी सूचना मिली है।

    शेयर में 20 लाख, परिवार के साथ द ताज में ठहरे: इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन और उनकी पत्नी अंकिता के बैंक खातों में लगभग साढ़े आठ लाख रुपये नकद जमा मिला है। तलाशी के दौरान जीवन बीमा निगम के कागजात मिले जिसमें एक लाख रुपये वार्षिक निवेश किया जाता था। शेयर और म्युचुअल फंड में 20 लाख रुपये मिले हैं। इंस्पेक्टर ने हाल ही में अपने बड़े बेटे का एडमिशन डीपीएस, सिलीगुड़ी में कराया है, जिसके लिए ढाई लाख रुपये एडमिशन फीस जमा की गई है। इंस्पेक्टर जनवरी माह में बागडोगरा से अपने परिवार के साथ मुंबई की हवाई यात्रा की थी। मुंबई में वह पांच सितारा द ताज होटली में ठहरे थे। तलाशी में इंस्पेक्टर के महंगे मोबाइल फोन और विलासितापूर्ण जीवनशैली के कई सबूत मिले हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    री-एडमिशन फीस पर रोक, रांची के निजी स्कूलों कसा शिकंजा

    April 14, 2026

    जैक ने जारी किया 11वीं का परिणाम, 99.12 प्रतिशत छात्र सफल

    April 14, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    April 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,365

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,035

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026784
    Don't Miss
    Blog

    री-एडमिशन फीस पर रोक, रांची के निजी स्कूलों कसा शिकंजा

    By News MaatiApril 14, 202614

    रांची। विद्यालयों द्वारा परिसर में पुस्तक बिक्री की प्रथा पर पूर्ण रोक लगा दी गई…

    जैक ने जारी किया 11वीं का परिणाम, 99.12 प्रतिशत छात्र सफल

    April 14, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    April 14, 2026

    पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में शामिल होगी नारी : संजय सेठ

    April 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    री-एडमिशन फीस पर रोक, रांची के निजी स्कूलों कसा शिकंजा

    April 14, 2026

    जैक ने जारी किया 11वीं का परिणाम, 99.12 प्रतिशत छात्र सफल

    April 14, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा की हो सीबीआई जांच, भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    April 14, 2026

    पंचायत से पार्लियामेंट तक निर्णय में शामिल होगी नारी : संजय सेठ

    April 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.